एक्ट्रेस अनुष्का सेन का जीवन परिचय | Anushka Sen Biography in Hindi 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Anushka Sen Biography in Hindi: आज हम आपको इस लेख के माध्यम से ऐसी अभिनेत्री के बारे में बताएंगे जो किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। खतरों के खिलाड़ी जैसे  शो में पार्टिसिपेट करके इन्होंने खूब नाम कमाया था। अगर इन्हें छोटा पैकेट बड़ा धमाका कहा जाए, तो ये गलत नहीं होगा। 

अब तो आप समझ ही गए होंगे की हम किस अभिनेत्री के बारे में बात कर रहे हैं ? जी हां, इस अभिनेत्री का नाम है अनुष्का सेन। आज हम आपको ” Anushka Sen Biography in Hindi ” में अनुष्का सेन की जीवन, उनके  पर्सनल लाइफ, लाइफस्टाइल, नेटवर्थ, कैरियर के बारे में विस्तार से जानेंगे।

अनुष्का सेन के बारे में पूरी जानकारी (Anushka Sen Biography in Hindi)

image 14
Source: Google

अनुष्का सेन बॉलीवुड इंडस्ट्री की जानी-मानी हस्तियों में से एक है। अनुष्का सेन बहुत ही छोटी उम्र से एक प्रसिद्ध कलाकार के रूप में पहचान बनाई थी। अनुष्का को इतनी उपलब्धि सोनी टीवी पर प्रसारित किए जाने वाले धारावाहिक बालवीर और टिकटॉक के माध्यम से प्राप्त हुई है। 

अनुष्का को डांस करना काफी पसंद है, इसीलिए वो अपने डांस के शॉर्ट वीडियोज अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर करती हैं।अनुष्का सेन के जीवन से गांव से लेकर शहर हर जगह के लोग इंस्पायरर हुए हैं और उन्हें फॉलो भी करते हैं। जिसके कारण अनुष्का को सोशल मीडिया अकाउंट पर 37 मिलियन से भी अधिक फॉलोवर हैं।

Anushka Sen Biogrpahy in Hindi
वास्तविक नामअनुष्का सेन
उपनामअनु
पेशाअभिनेत्री और सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर
जन्म 4 अगस्त 2002
आयु (2023 में)21 वर्ष
जन्मस्थलझारखंड, भारत
राष्ट्रीयताभारतीय
धर्महिंदू
राशिसिंह
पिता का नामअनिर्बान सेन
माता का नामराजरूपा सेन
बॉयफ्रेंडज्ञात नहीं
वर्तमान पतामुंबई (महाराष्ट्र)
शौकअभिनय

अनुष्का सेन का जन्म और उनका प्रारंभिक जीवन (Anushka Sen Earlier Life)

अनुष्का सेन का जन्म झारखंड के रांची शहर में हुआ था| इनकी जन्म तारीख 4 अगस्त सन 2002 है और इनकी आयु अभी बहुत अधिक नहीं हुई है| यह मात्र 22 वर्ष की एक बेहद प्रसिद्ध मॉडल है| इनके पिता जी का नाम अनिर्बन सेन है और इनकी मां का नाम राजरूपा सेन है। 

अनुष्का अपने माता पिता की इकलौती संतान है। इनका कोई भाई – बहन नहीं है अपने मां-बाप की इकलौती संतान होने की वजह से इनको अपने घर में बहुत अधिक प्यार और अपने करियर में आगे बढ़ने के लिए मोटिवेशन मिलता रहता है।

इनकी आरंभ शिक्षा मुंबई के रेयान इंटरनेशनल स्कूल में हुई थी। क्योंकि इनका पूरा परिवार झारखंड से मुंबई में आकर रहने लगा था। बचपन से अनुष्का सेन पढ़ाई में बहुत अच्छी थी और सीबीएसई बोर्ड में इन्होंने बहुत ही अच्छे नंबर लेकर आई थी।

शुरुआती पढ़ाई पूरी होने के बाद इन्होंने ठाकुर कॉलेज ऑफ साइंस एंड कॉमर्स (जो मुंबई के कांदिवली शहर में मौजूद है) वहां से फिल्मोग्राफी में graduation किया।

अनुष्का सेन का फिल्मी कैरियर (Anushka Sen Filmy Carrier)

अनुष्का सेन ने अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत 7 वर्ष की उम्र से ही कर दिया था। 2009 में आए एक धारावाहिक “यहां मैं घर घर खेली” में एक बाल कलाकार का काम मिला था, जिसे उन्होंने बखूबी निभाया। लोगों को अनुष्का का यह किरदार काफी पसंद आया और उन्हें लोगों ने काफी सराहना दी। 

See also  महान गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन का जीवन परिचय | Srinivasa Ramanujan Biography in Hindi

7 वर्ष की उम्र में इतनी अच्छी एक्टिंग करना वाकई में यह सराहनीय है। वर्ष 2011 में प्रसारित किए जाने वाले एक टीवी सीरियल देवों के देव महादेव में भी अनुष्का सेन नजर आई थी। इस टेलीविजन धारावाहिक के शूटिंग के समय अनुष्का केवल 9 वर्ष की थी। इस धारावाहिक को लाइफ ओके नाम के चैनल पर प्रसारित किया गया था। 

इस धारावाहिक में अनुष्का ने शिव जी की पत्नी पार्वती के बाल्यावतार का किरदार निभाया था। टीवी सीरियल के माध्यम से अनुष्का सेन के इस अवतार को काफी सराहनीय बताया गया। हालांकि इस धारावाहिक से अनुष्का सेन को कोई खास सफलता प्राप्त नहीं हुई। 

अनुष्का सेन इस धारावाहिक के बाद सोनी सब टीवी पर प्रसारित किए जाने वाले एक धारावाहिक बालवीर में मैहर का किरदार निभाया। इस धारावाहिक को 8 अक्टूबर वर्ष 2012 में प्रसारित किया गया था, जो कि एक बाल धारावाहिक था। जिस समय अनुष्का सेन ने बालवीर में अपना किरदार निभाया था, उस समय उनकी उम्र मात्र 10 वर्ष थी।

अनुष्का सेन ने बालवीर धारावाहिक में एक मासूम और सुंदर लड़की का किरदार निभाया था, जिसे लोगों के द्वारा काफी पसंद किया गया और अनुष्का सेन अपनी मासूमियत के चलते लोगों के दिलों में अपनी एक अलग पहचान बना चुकी हैं। सोनी सब के इस धारावाहिक के माध्यम से अनुष्का सेन को काफी उपलब्धि प्राप्त हुई।

अनुष्का सेन वर्ष 2018 में रिलीज किए गए धारावाहिक इंटरनेट वाला लव में भी नजर आई। जिस समय अनुष्का सेन ने इस धारावाहिक में रोल प्ले किया था, उस समय यह केवल 16 वर्ष की थी। इस टीवी शो के निर्माण का श्रेय स्फेयर ओरिजिंस के सुजॉय वाधवा को जाता है। टीवी सीरियल में मुख्य किरदार शिविन नारंग और ट्यूनीशा शर्मा का था। इस टीवी सीरियल में शिविन नारंग ने जय का किरदार निभाया था।

ट्यूनीशा शर्मा के द्वारा आध्या का किरदार निभाया गया था। इस टेलीविजन धारावाहिक में अनुष्का सेन के द्वारा आध्या की बहन का किरदार निभाया गया था। कलर्स टीवी चैनल पर रोहित शेट्टी द्वारा होस्ट किया जाने वाला शो “खतरों का खिलाड़ी” जो कई सालों से इस चैनल पर आ रहा है और दर्शकों का सबसे मनोरंजक शो है, जो पूरी तरीके से खतरनाक स्टंट से भरा होता है और इस शो का हर एक एपिसोड दर्शकों के रोंगटे खड़े कर देते हैं।

साल 2021 में खतरों के खिलाड़ी का सीजन 11वे में अभिनेत्री अनुष्का सेन ने भी भाग लिया था। यह सीजन 2021 में 17 जुलाई से शुरू हुआ था। खतरों के खिलाड़ी के इस सीजन की पूरी शूटिंग साउथ अफ्रीका के केप टाउन शहर में हुआ था और सीजन 11 में जो भी स्टंट थे, वह पिछले सालों के मुकाबले काफी ज्यादा खतरनाक थे।

लेकिन खतरों के खिलाड़ी सीजन इलेवन के सभी एपिसोड में अनुष्का सेन काफी उत्सुक नजर आई और उनकी एनर्जेटिक मिजाज को देखकर दर्शकों उन्हें खूब सराहा।

अनुष्का सेन की लव स्टोरी (Anushka Sen Love Story)

image 16
Source: Google

वर्ष 2020 में अनुष्का सेन और रियाज अली सोशल मीडिया पर काफी क्लोज आ गए थे, इसके कारण सोशल मीडिया पर ऐसी अफवाह उड़ाई जा रही थी कि अनुष्का सेन और रियाज अली लवर्स है, परंतु यह बात बिल्कुल गलत थी। अनुष्का सेन और रियाज अली सिर्फ दोस्त है। रियाज अली और अनुष्का सेन के बीच में कुछ भी नहीं है। इसका मतलब यह है कि अनुष्का सेन का अभी तक कोई बॉयफ्रेंड नहीं है, अनुष्का सेन अभी सिंगल है।

वैसे भी अनुष्का सेन को अपनी पर्सनल जीवन को प्राइवेट रखना ही पसंद करती हैं और इनका मानना है कि अभी यह काम पर ज्यादा ध्यान देना चाहती हैं। इसीलिए अभी इनका पूरा फोकस इनके काम पर है।

See also  Ravindra Jadeja Biography in Hindi 2024 | रविन्द्र जडेजा का जीवन परिचय और उनका क्रिकेट कैरियर

अनुष्का ने एक इंटरव्यू में कहा था कि मैं बहुत जल्द 18 साल की होने वाली हूं अभी तक में किसी भी रिलेशनशिप में नहीं आई हूं। भले ही कई सारे फेक न्यूज़ सोशल मीडिया पर वायरल हुए लेकिन मैं अभी भी पूरा ध्यान अपने काम पर देती हूं।

आगे वह कहती है कि यदि ऐसा कुछ हुआ भी तो सबसे पहले तो मैं अपने माता-पिता को बताऊंगी। क्योंकि अनुष्का सेन अपने माता-पिता के काफी करीब है।

वह हर बात को अपने माता-पिता के साथ शेयर करती है। यहां तक कि टीवी सीरियल में काम करने के दौरान भी कई महत्वपूर्ण निर्णयों में उनके माता-पिता उनके साथ रहते हैं।वह कहती है कि उनके माता-पिता का कभी भी उन पर कोई दबाव नहीं है। यहां तक कि उनके माता-पिता यही कहते हैं कि वह अपनी लाइफ अच्छी तरीके से जीये, इसीलिए मेरे लाइफ में कभी भी कोई आएगा या मैं कभी किसी रिलेशन में जाउंगी तो इसके बारे में सबसे पहले माता-पिता को ही बताऊंगी ।

अनुष्का सेन का शारीरिक मापदंड 

वेट 48 किग्रा
ऊंचाई1.58मी
बालों का रंगकाला
आँखों का रंगकाला
त्वचा का रंगभारतीय सफेद
टैटूनहीं
शरीरफिट और बढ़िया

अनुष्का सेन के शौक (Anushka Sen Hobby)

अनुष्का सेन को एक्टिंग के अतिरिक्त नृत्य करने का बहुत शौक है। इसके साथ ही यह बताती हैं कि उन्हें अलग-अलग भाषा सीखने का भी बहुत शौक है, यह नई-नई चीजों को हमेशा ट्राई करते रहती हैं। इन्हें घूमने फिरने का भी काफी शौक है।

बात करें उनके पसंदीदा अभिनेता की तो रणवीर सिंह और इशान खट्टर उनके पसंदीदा अभिनेता हैं। वहीं कंगना राणावत उनकी पसंदीदा अभिनेत्री हैं और इन्हीं की मूवी क्वीन अनुष्का को सबसे ज्यादा पसंद है।

अनुष्का सेन से जुड़े विवाद (Anushka Sen Controversies)

सेलिब्रिटी के लाइफ में विवाद ना हो ऐसा नहीं हो सकता। भले ही अनुष्का सेन ने छोटी उम्र में अपने करियर को शुरू किया हो लेकिन एक विवाद तो इनके साथ भी जुड़ गया।

दरअसल साल 2021 में ज़ी टीवी पर एक नया शो लॉन्च किया गया, जिसका नाम था अपना टाइम भी आएगा, जिसमें अनुष्का सेन ने रानी सिंह राजावत की भूमिका में नजर आई थी।

लेकिन अनुष्का सेन ने इस धारावाहिक में मात्र 18 एपिसोड करने के बाद ही इस धारावाहिक को छोड़ दिया और इनकी जगह पर अभिनेत्री मेघारे ने इस किरदार को निभाया।

हालांकि जब इस बारे में जब अनुष्का सेन से पूछा गया तो उन्होंने अपने खराब तबीयत का कारण बताया। उन्होंने कहा कि इस इस सीरियल की शूटिंग के शुरुआत से ही इनकी तबीयत खराब थी और दिन प्रतिदिन तबीयत और भी ज्यादा खराब हो रही थी।

यहां तक कि एक बार सेट पर इन्हें डॉक्टर को भी बुलाना पड़ा और डॉक्टर ने इन्हें 10 दिन का आराम करने के लिए कहा। लेकिन 2 दिन के बाद फिर से इन्हें सीरियल की शूटिंग करना पड़ा।

तेज खांसी-बुखार होने के कारण सेट पर अन्य लोगों को भी सर्दी खांसी का इंफेक्शन फैलने लगा, जिस कारण उनके माता-पिता को उनके स्वास्थ्य को लेकर काफी ज्यादा चिंता होने लगी। यही कारण है कि अंत में इन्हें इस धारावाहिक को छोड़ना पड़ा।

लेकिन जब इस टीवी सीरियल के निर्माता से अनुष्का सेन टीवी शो को छोड़ने का कारण पूछा गया तो उन्होंने तो अलग ही कारण बताते हुए अनुष्का सेन पर अनप्रोफेशनल बिहेवियर का आरोप लगा दिया।

सीरियल निर्माता का मानना था कि अनुष्का सेन इस टीवी शो में घर के कामों में शामिल होने वाले दृश्यों में बॉडी डबल की मांग करती थी। यहां तक कि 5 दिनों तक सेट पर भी नहीं आई।

See also  Shahrukh Khan Biography in Hindi 2024 | बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख़ खान का जीवन परिचय

उन्होंने आगे कहा कि अनुष्का सेन शुरू से ही काफी नखरे वाली अभिनेत्री थी। उन्हें लगा कि समय के साथ चीजें बेहतर हो जाएगी लेकिन दुर्भाग्य से कुछ भी नहीं सुधरा।

सीरियल की कई महत्वपूर्ण दृश्य को करने में वह समस्या आ जाती थी, जिस कारण उन्हें अनुष्का सेन के जगह पर अन्य अभिनेत्री को लेने का निर्णय लेना पड़ा।

हालांकि उनके लिए यह आसान नहीं था। क्योंकि किसी भी सीरियल की शुरुआत के 18 एपिसोड के बाद मुख्य अभिनेत्री को बदलकर किसी और को लाना बहुत ही कठिन कार्य होता है, लेकिन हमें मजबूरन यह करना पड़ा।

अनुष्का सेन की नेटवर्थ और इनकम (Anushka Sen Net Worth & Income)

अनुष्का सेन की उम्र  काफी कम है, जिसके कारण प्रति एपिसोड से ज्यादा चार्ज नहीं करती। फिर भी अनुष्का सेन प्रति एपिसोड के लगभग ₹70000 लेती है। अनुष्का सेन कुल संपत्ति 7-8 करोड़ रुपए है। हालांकि फिल्मों और टीवी सीरियल के अतिरिक्त अनुष्का सेन सोशल मीडिया पर भी काफी ज्यादा एक्टिव रहती है। 

इंस्टाग्राम पर इनके लाखों की संख्या में फॉलोवर्स है। वहीं इनका एक यूट्यूब चैनल भी है, जिस पर यह ब्लॉग वीडियो और ब्यूटी संबंधित वीडियो अपलोड करती रहती हैं जहां पर लाखों की संख्या में सब्सक्राइबर हैं और इनके हर एक वीडियोस पर लाखों की संख्या में व्यूज आते हैं। इस तरह इंस्टाग्राम और यू-ट्यूब पर भी इन्हें स्पॉन्सरशिप मिलते रहता है और अच्छी खासी कमाई सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए भी हो जाता है।

अनुष्का की लाइफ स्टाइल और गाड़ियां (Anushka Lifestyle & Cars)

अनुष्का सेन अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर हमेशा एक्टिव रहती हैं। सोशल मीडिया अकाउंट पर अनुष्का अलग-अलग स्थानों और अलग-अलग गाड़ियों के साथ फोटो शेयर करती है।अनुष्का सेन का मुंबई महाराष्ट्र में एक आलीशान घर हैं।

अनुष्का सेन की पहली कार BMW 330I है, जिसकी कीमत 50 लाख रुपए है। अनुष्का सेन की दूसरी कार हुंडई वेरना है, जिसकी कीमत 9 लाख रूपये है।

अनुष्का सेन से जुड़े कुछ इंटरेस्टिंग फैक्ट्स (Interesting Facts About Anushka Sen)

  • अनुष्का सेन ने बॉलीवुड फिल्मों के अलावा हॉलीवुड फिल्म एम आई नेक्स्ट में भी काम किया है, जिसके लिए इन्हें अंतरराष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
  • साल 2015 में अनुष्का सेन ने क्रेज़ी कुक्कड़ फैमिली फिल्म के डेब्यू से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी, परंतु वो फिल्म फ्लॉप हो गई।
  • अनुष्का सेन की इनकम का स्रोत बॉलीवुड इंडस्ट्री में अभिनय और यू ट्यूब चैनल है।
  • अनुष्का सेन ने झांसी की रानी धारावाहिक में झांसी की रानी का किरदार निभाया।
  • अनुष्का सेन एक ब्रांड एंबेसडर भी हैं। अनुष्का सेन शॉर्ट वीडियोस एप्लीकेशन लाइकी की ब्रांड एंबेसडर रह चुकी है।
  • अनुष्का सेन को उनकी फैमिली के बाद सबसे प्यारा उनका एक डॉग है, जिसका नाम उन्होंने सैंड्रा रखा है।

Anushka Sen Biography in Hindi – FAQ’s

अनुष्का सेन कौन है?

अनुष्का सेन टीवी सीरियल की मशहूर अभिनेत्री और सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर हैं।

अनुष्का सेन का नेट वर्थ कितना है?

अनुष्का सेन का नेट वर्थ 7-8 करोड़ रुपए हैं।

अनुष्का सेन के पिता कौन है?

अनुष्का सेन के पिता अनिर्बान सेन हैं।

अनुष्का सेन की उम्र कितनी है?

अनुष्का सेन की उम्र 22 वर्ष हैं‌।

अनुष्का सेन का जन्म कब और कहां हुआ था?

अनुष्का सेन का जन्म 4 अगस्त 2002, झारखंड, भारत में हुआ था।



निष्कर्ष

हमें उम्मीद है कि आपको Anushka Sen Biography in Hindi  काफी पसंद आई होगी। अगर आपको यह बायोग्राफी वाकई में पसंद आई है तो इसे अपने दोस्तों  के साथ जरूर शेयर करें। यदि आप के मन में इस बायोग्राफी को लेकर किसी भी प्रकार का सवाल या फिर सुझाव है तो कमेंट बॉक्स में अवश्य बताएं।

Leave a Comment