MC STAN Biography in Hindi | बिग बॉस 16 के विजेता एमसी स्टैन का जीवन परिचय

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

MC STAN Biography in Hindi: आज इंडिया में बच्चा बच्चा Mc stan को जानता है। ख़ासकर आज के युवा पीढ़ी कुछ ज्यादा ही Mc stan को पसंद करने लगी है। और करे भी क्यों न ! इस छोटी सी उम्र में MC stan कामयाबी की सारी सीढ़ियों को चूमते जो जा रहे है।

वैसे आपको बता दे कि Mc Stan  एक भारतीय हिप-हॉप कलाकार हैं जो viral rap songs के वजह से सुर्खियों में आ गए थे। पर बिग बिग बॉस के सीजन 16 को जीतने के बाद ये ज्यादा ही हाइलाइट में आ गए हैं।

लेकिन अब भी बहुत से लोग है जो Mc Stan के बारे में पूरी तरह से नही जानते है। अगर आप भी Mc Stan को नहीं जानते हैं तो ये आर्टिकल आपके लिए है। आज के इस आर्टिकल में हम MC STAN Biography in Hindi के बारे में संपूर्ण जानकारी देने वाले है और इससे जुड़े सभी सवालों के जवाब देने की कोशिश की है। इसके लिए इस आर्टिकल को पूरा जरूर पढ़े ।

Mc stan के बारे में पूरी जानकारी (MC STAN Biography in Hindi)

image 6
Source: Google

MC stan एक प्रसिद्ध भारतीय रैपर, गायक, संगीतकार और लेखक हैं। Mc stan का असली नाम अल्ताफ तदावी या अल्ताफ शेख है जो अपने Incredible rap songs के लिए सबसे ज्यादा पहचाने जाते हैं।

MC Stan Biography in Hindi

Mc Stan, Emiway Bantai के साथ अपमानजनक रैप फाइट के कारण सुर्खियों में आए और गाने ‘खुजा मत’ के माध्यम से काफी फेमस हो गए। इस वीडियो को 35 मिलियन से अधिक बार देखा गया है। MC Stan यूट्यूबर भी हैं। यह mainly अपने स्टाइलिश कपड़े और वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट करते हैं। Mc Stan  का हेयरस्टाइल काफी खूबसूरत और हॉट है। 

वास्तविक नामअल्ताफ तदावी या अल्ताफ शेख
पेशारैपर्स, गीतकार, हिप हॉप कलाकार
जन्म की तारीख29 अगस्त 1999
आयु (2023 में)24 वर्ष
जन्मस्थलपुणे, महाराष्ट्र
राष्ट्रीयताभारतीय
धर्ममुसलमान
दोस्त / प्रेमिकानिया
Recent relationshipAuzma Sheikh 
शौकरैपिंग

MC Stan का जन्म और उनका प्रारंभिक जीवन 

भारत के मशहूर रैपर और हिप-हॉप सिंगर Mc Stan  का जन्म 30 अगस्त, 1999 को पुणे, महाराष्ट्र में हुआ था। Mc Stan की उम्र 2023 में 24 साल है। Mc Stan  का पालन-पोषण पुणे के ताड़ीवाला रोड इलाके में हुआ था।

उनका असली नाम अल्ताफ शेख है, इन्हे टुपक (Tupac) के नाम से भी जाना जाता है। इन्होने 12 साल की उम्र में ही गाना शुरू किया था। यह बी-बॉयिंग और बीटबॉक्सिंग भी जानते हैं ।

MC Stan की शिक्षा

जब यह थोड़े समझदार हुए तब इनके माता-पिता के द्वारा प्रारंभिक एजुकेशन दिलाने के उद्देश्य से इनका ऐडमिशन पुणे के ही प्राथमिक विद्यालय में करवाया गया, जहां से इन्होंने अपनी प्रारंभिक एजुकेशन को पूरा किया।

MC Stan का करियर 

पुणे के एक रैपर, Mc Stan  ने अपने रैपिंग करियर की शुरुआत तब की जब वह अपने स्कूल में थे। Mc Stan  ने अपनी स्कूली शिक्षा पूरी होने से पहले ही अपना singing करियर शुरू कर दिया था। Mc Stan का दावा है कि जब वह छठी कक्षा में थे, तब उन्होंने पहली बार रैप सॉन्ग सुना था। हालाँकि, उस समय उन्हें वास्तव में अंग्रेजी समझ में नहीं आ रही थी  ।

See also  Mahatma Gandhi Biography In Hindi 2024 | भारत के राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का जीवन परिचय

अंग्रेजी कक्षाओं में दाखिला लेने के बाद, वह अंग्रेजी रैप गाने समझने लगे। उन्होंने पहली बार आठवीं कक्षा में रैप करना शुरू किया। 2018 में अपने song वाता के लिए प्रसिद्ध होने के बाद, Stan की Rap के बादशाह Bantai से लडाई हो गई। इसके बाद उन्होंने एक डिस ट्रैक ‘खुजा मत’ जारी किया। 

वाता और ख़ुजा मत के रिलीज़ के बाद कुछ लोगों ने उनका मज़ाक उड़ाना शुरू कर दिया, लेकिन जब उन्होंने अस्तग़फिरुल्लाह जैसे गाने रिलीज़ किए, तो लोग MC स्टेन को समझने लगे और उनका सपोर्ट करने लगे। अस्तागफिरुल्लाह गाने ने उनकी छवि बदलने का रास्ता खोल दिया और उनके फॉलोअर्स को उन्हें एक अलग नजरिए से देखने का मौका मिला।

भारत के रैपर रफ़्तार ने अपने गीत ‘प्राउड’ में मैक स्टेन का Mention किया है। रोहन करियप्पा के साथ एक पॉडकास्ट में, रफ़्तार का दावा है कि ‘MC स्टेन भारतीय हिपहॉप के हीरो हैं। भारतीय रैपर इक्का ने हमेशा Mc Stan  के संगीत की प्रशंसा की है और कई अन्य भारतीय रैपर्स ने भी एमसी को सपोर्ट किया।

वर्तमान में, MC स्टेन के पाकिस्तान और भारत में बड़ी संख्या में फॉलोअर्स हैं। Mc Stan  Spotify ग्लोबल एल्बम चार्ट पर अपनी शुरुआत करने वाले भारत के एकमात्र स्वतंत्र कलाकार बन गए। वह लड़का जो कभी जीवित रहने और जीवन में अपनी बुनियादी जरूरतों को पूरा करने के लिए संघर्ष करता था, उसे किसी भी भारतीय संगीतकार की तुलना में सबसे अधिक इंस्टाग्राम एंगेजमेंट प्राप्त हुए।

अपने song खुजा मत के साथ Mc Stan  ने अपने रैप सॉन्ग करियर की दिशा बदल दी। जिससे इनके यूट्यूब पर 6.8 मिलियन से भी ज्यादा सब्सक्राइबर है। 

MC Stan का Rap Career

MC खुजा मत (2018), लोकी (2019), खजवे विचार (2019) और येदे की चादर के लिए जाने जाते हैं, जो 26 नवंबर, 2019 को रिलीज़ हुआ था। MC स्टैन ने अब तक संगीत स्ट्रीमिंग सेवाओं पर 11 से अधिक ट्रैक जारी किए हैं। उन्होंने अपने एल्बम तड़ीपार से चार गाने उपलब्ध कराए हैं। 

MC Stan सुपरहिट सोंग्स

  1. इस सॉन्ग के पश्चात Emiway Bantai और Divine के साथ इनकी लड़ाई हुई और यह लाइमलाइट में आ गए। उपरोक्त दोनों रैपर की खटिया खड़ी करने के लिए इन्होंने “खुजा मत मत” गाना गया, जिसे यूट्यूब पर 35 मिलियन से अधिक लोगों ने देखा।
  1. साल 2019 के दिसंबर के महीने में इन्होंने यूट्यूब पर एक गाना रिलीज किया, जिसका टाइटल ASTAGHFIRULLAH था। बता दें कि इस गाने में इनकी जिंदगी के संघर्ष की कहानी शामिल थी और जो गलतियां इन्होंने पहले की हुई थी, उनकी भी झलकियां इस गाने में मौजूद थी। इस गाने को सुनने के पश्चात स्टैन के प्रति लोगों के सोचने के नजरिए में बहुत बदलाव आया।
  1. साल 2020 में इनका “तड़ीपार” नाम का गाना रिलीज हुआ और इसी गाने से यह और भी ज्यादा प्रसिद्ध हो गए। इस गाने को अगर हम इनके सफलता के रास्ते में मील का पत्थर कहे तो इसमें कोई बड़ी बात नहीं होगी। इस गाने के पश्चात इन्हें दौलत, शोहरत और नाम भर भर कर प्राप्त हुआ।

MC Stan के गाने के लिस्ट (MC Stan Song List)

वाता 2018
लोकी2019
येदे की चादर2019
खुजा मत2019
3072020
अमीन2020
एक दिन प्यार2020
होश माई आ2020
जल्दी ही आ रहा2020
अस्तगफिरुल्लाह2020
खजवे विचार2020
Mc Stan  टाइप बीट2020
नंबरकारी2020
तड़ीपार2020
बकवास प्यार2022
एक दिन उह भुगतान करने वाला है2022
माँ बाप2022
इंसानियत2022
इंसान2022
बस्ती का हस्ती2022

MC Stan ने तोड़ा रिकॉर्ड

बिग बॉस के 16 सीजन में इन्हें दर्शकों का भरपूर प्यार मिला और दर्शकों के प्यार की बदौलत ही इन्होंने बिग बॉस 16 सीजन को जीतने में कामयाबी हासिल की।

 इसके पश्चात इन्होंने लोकप्रियता के मामले में विराट कोहली और सिद्धार्थ शुक्ला जैसे लोगों को भी पीछे छोड़ दिया। बिग बॉस का विनर बनने के पश्चात इन्होंने सलमान खान के साथ एक फोटो क्लिक की, जिसे इन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपलोड किया। उस फोटो पर 74,83000 से भी अधिक लोगों ने लाइक किए और अपने अपने हिसाब से कमेंट भी किया। 

See also  महान गणितज्ञ व खगोलशास्त्री आर्यभट्ट का जीवन परिचय | Aryabhatta Biography in Hindi

बिग बॉस का विजेता बनने के पश्चात इन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर 10 मिनट के लिए लाइव सेशन आयोजित किया, जिसे देखने वाले लोगों की संख्या तकरीबन 500000 से भी अधिक थी और इस प्रकार से इन्होंने इस मामले में शाहरुख खान को भी पीछे छोड़ दिया। शाहरुख खान के इंस्टाग्राम लाइव पर 10 मिनट में सिर्फ 2 लाख के आसपास ही लोग मौजूद थे।

BiggBoss 16 Contestant MC Stan 

लोकप्रिय रैपर Mc Stan  ने ‘बिग बॉस 16’ में भाग लिया, जहां Stan ने सलमान खान की प्रशंसा हासिल की। जैसे ही सलमान खान को Mc Stan  की सफलता की कठिन लड़ाई के बारे में पता चला, वह उनकी प्रशंसा करने से खुद को रोक नहीं पाए। सलमान ने Mc Stan की सराहना की और उन पर गर्व जताया ।

बिग बॉस 16′ के प्रीमियर में एमसी स्टीन ने अपने नाम, परिवार और गर्लफ्रेंड के बारे में मजेदार खुलासे किए। Mc Stan  को सलमान खान ने बिग बॉस 16 के प्रतियोगी के रूप में पेश किया था। आख़िरकार बिग बॉस 16 आ ही गया. और सीज़न को कुछ हिप हॉप स्वाद देने के लिए, निर्माताओं ने रैपर Mc Stan को contestent के रूप में चुना था ।

सलमान खान द्वारा आयोजित कार्यक्रम में, पुणे के युवा संगीतकार गरीबी से अमीरी तक पहुंचने की अपनी कहानी को बताया । जब मंच पर प्रवेश करते ही सलमान मुस्कुराए और अपना MC ने अपना परिचय ‘बस्ती का हस्ती’ के रूप में दिया। बॉलीवुड स्टार सलमान खान Stan से मिलकर काफी खुश दिखे।

 Mc Stan  ‘बिग बॉस 16’ के प्रीमियर पर 60 से 70 लाख की कीमत का नेकपीस और 80,000 की कीमत के जूते पहनकर पहुंचे थे।  केवल तीन से चार वर्षों में, Mc Stan ने इतनी प्रतिष्ठा और संपत्ति अर्जित करने का दावा किया। जब सलमान को इस बात का पता चला तो उन्होंने Mc Stan  पर हैरानी और गर्व व्यक्त किया। Mc Stan सभी का ध्यान आकर्षित करने और खुद को स्थापित करने में कामयाब रहे हैं।

Mc Stan ने शो के लिए अपनी रणनीति बताई। उन्होंने मीडिया से कहा, ”मैं इसके लिए तैयार नहीं हूं. यह वह जगह नहीं है जहां मैं तैयार हूं। मुझे नहीं पता कि यह यात्रा कैसी होगी. मुझे नहीं पता कि घर के अंदर मेरा क्या होगा या मुझे कैसा महसूस होगा। मैं बहुत सोच समझ कर घुस रहा हूँ ।

Bigg Boss 16 Winner

12 फरवरी, 2023 को सलमान खान द्वारा आयोजित ग्रैंड फिनाले में Mc Stan  को बिग बॉस 16 का विजेता घोषित किया गया। उन्हें विजेता ट्रॉफी के अलावा एक कार और कुल 31.80 लाख की पुरस्कार राशि मिली| शो के समापन के बाद, रैपर ने इंस्टाग्राम पर सलमान और बिग बॉस 16 की ट्रॉफी के साथ अपनी तस्वीरें साझा कीं।

MC stan का संघर्ष

पुणे में Mc Stan  का जन्म एक बेहद गरीब मुस्लिम परिवार में हुआ था। स्टेन पढ़ाई से ज्यादा गाने और रैप पर ध्यान देते थे, इसलिए उन्हें घर पर परिवार और दोस्तों के काफी ताने सहने पड़े। स्टेन के पास पैसे नहीं होते थे और उन्हें सड़कों पर रातें गुजारनी पड़ती थीं। दूसरी ओर, Mc Stan  ने हार नहीं मानी और ‘फर्श से अर्श’ तक पहुंच गए।

 जो लोग पहले Mc Stan  को संदेह की दृष्टि से देखते थे, उनके लिए अब उनकी प्रशंसा करना मुश्किल हो गया है। Mc Stan  ने अपने गीतों के माध्यम से अपने जीवन की कहानी बताई और लोगों का नजरिया बदल दिया।

हालाँकि उनके माता-पिता ने शुरू में उनके प्रयासों में उनका समर्थन नहीं किया, लेकिन अंत में अपने प्रयासों और commitment की बदौलत हिप-हॉप दृश्य में सफलता मिली। वह लड़का जो कभी अपनी बुनियादी जरूरतों को पूरा करने के लिए संघर्ष करता था, उसे किसी भी भारतीय संगीतकार के मुकाबले इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा एंगेजमेंट मिले। 

See also  Ravindra Jadeja Biography in Hindi 2024 | रविन्द्र जडेजा का जीवन परिचय और उनका क्रिकेट कैरियर

MC Stan का परिवार 

Mc Stan  का पूरा परिवार महाराष्ट्र के पुणे में रहता है । Mc Stan  का असली नाम अल्ताफ शेख है । उनके पिता महाराष्ट्र पुलिस में अधिकारी हैं । Mc Stan  का एक बड़ा भाई है, जिसका नाम अल्ताफ़ तदावी अल्ताफ़ शेख़ हैं । वह अपनी मां से प्यार करते हैं और अच्छे और बुरे समय में उनका साथ देने के लिए उन्हें उन पर गर्व है।

MC Stan की गर्लफ्रेंड (MC Stan Girlfriend ‘Buba’)

बिग बॉस के कार्यक्रम में ही Mc Stan  के द्वारा इस बात का खुलासा किया गया था कि वह बिग बॉस में इसलिए आए है क्योंकि वह अपने कुछ पर्सनल मैटर को खत्म कर सके। आगे उन्होंने कहा था कि वर्तमान में वह जिस लड़की के साथ रिलेशन में है, उसका नाम अनम शेख है, जो कि मुसलमान है और उसे प्यार से वह बूबा कहते हैं| 

बता दें कि अनम शेख का जन्म साल 1998 में भारत देश के महाराष्ट्र राज्य के मुंबई शहर में हुआ था। दोनों के द्वारा एक दूसरे से भविष्य में आगे चलकर के शादी करने का फैसला भी लिया जा चुका है।

MC Stan से जुड़े Controversies

Emiway Bantai and MC Stan Diss: एमीवे बंटाई, एक प्रसिद्ध रैपर, ने अपने गीत ‘समझ में आया क्या’ में Mc Stan  और रफ़्तार की आलोचना की, और स्टेन ने अपने रैप संगीत वीडियो, ‘खुजा मत’ के साथ जवाब दिया, जिसने अधिक ध्यान आकर्षित किया। इस गाने को पी-मोस्ट टाउन के  Dedicated fans द्वारा बहुत पसंद किया गया। 

डिस एक कठबोली शब्द है जिसका अर्थ है ‘अपमानजनक ढंग से बोलना या आलोचना करना।” डिस गाना एक ऐसा गाना है जिसमें कठोर शब्द (कभी-कभी अपमानजनक भाषा) होते हैं जो किसी व्यक्ति या किसी चीज की आलोचना करते हैं और अनादरपूर्वक बात करते हैं। इसमें परवाह किए बिना, हिप हॉप Industry में रैपर्स के बीच डिस ट्रैक लोकप्रिय हैं। 

MC Stan का Social Media 

इनके यूट्यूब चैनल पर वर्तमान के समय में तकरीबन 6.8 मिलियन सब्सक्राइबर मौजूद है, वही इनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर 9.1 मिलियन फॉलोअर हैं और इनके फेसबुक अकाउंट पर 77000 फॉलोअर हैं।

MC Stan Net Worth

रिपोर्ट् की मानें तो एमसी स्टैन (MC Stan Net Worth) की नेटवर्थ करीब 16 करोड़ रुपए है. बता दें, एमसी स्टैन अपने 80 हजार के जूतों के लिए फैंस के बीच खूब मशहूर हैं और Mc Stan  की एक दिन की commitment एक ब्रांड के साथ 8-10 लाख रुपये है ।

MC Stan से जुड़े इंटरेस्टिंग facts 

  • MC 12 साल की उम्र में कव्वाली गाना शुरू कर दिया था।
  • अपने पहले एल्बम ‘तड़ीपार’ की रिलीज़ के साथ MC ने डेब्यू किया।
  • वह अमेरिकी कलाकार लिल बेबी के साथ काम करना चाहते हैं।
  • MC  ने जेल में डिस सॉन्ग “खुजा मत” लिखा ।
  • Mc Stan  और एमीवे बंटाई चचेरे भाई हैं ।
  • Mc Stan एलियंस पर विश्वास करते हैं 
  • यह अपने ज्यादातर गाने शुक्रवार को रिलीज करते हैं ।
  • यह सोशल मीडिया पर किसी को फॉलो नहीं करते है ।
  • MC Stan को style करना, महंगी चीज पहना और महंगे कपड़े पहनने का काफी शौक है ।
  • रिपोर्ट के अनुसार, Mc Stan  की एक दिन की कमिटमेंट एक ब्रांड के साथ 8-10 लाख रुपये है।
  • Mc Stan  सबसे बड़ी हीरे की चेन पहनते हैं ।
  • Mc Stan  ने रफ़्तार का उपहार स्वीकार नहीं किया था|

MC STAN Biography in Hindi – FAQ’s

  1. MC Stan कौन है?

    MC stan एक प्रसिद्ध भारतीय रैपर, गायक, संगीतकार और लेखक है।

  2. MC Stan का पूरा असली नाम क्या है?

    Mc stan का असली नाम अल्ताफ तदावी या अल्ताफ शेख है।

  3. MC Stan ने बिग बॉस का कौन सा सीजन जीता है?

    MC Stan ने बिग बॉस का सीजन 16 जीता।

  4. MC Stan की उम्र कितनी है?

    MC Stan की उम्र 24 साल है।



निष्कर्ष

इस आर्टिकल को पढ़ने के बाद आपको MC Stan Biography in Hindi के बारे में पूरी जानकारी मिल गई होगी| अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करिए। 

अगर आपको इस आर्टिकल से सम्बंधित कोई सुझाव या सवाल है तो आप हमें कमेंट कर सकते है| हम आपके कमेंट का हरसंभव जवाब देने की कोशिश करेंगे|

Leave a Comment