कान्तारा फिल्म के स्टार ऋषभ शेट्टी का जीवन परिचय |  Rishabh Shetty Biography in Hindi

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Rishabh Shetty Biography in Hindi:  2022 मे कांतारा फिल्म से इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाए , Rishabh Shetty को आज हर कोई जानता है । अगर आप भी ऋषभ शेट्टी के फैन है और इनके बारे में जानना चाहते हैं तो इस आर्टिकल में हम Rishabh Shetty से जुड़े पूरी कहानी को विस्तार से चर्चा करेंगे और बताएंगे, कैसे इन्होंने फिल्मी जगत में खुद को सितारे के रूप में रखा । आइए जानते है ….

पोस्ट मुख्य हैडलाइन👉 दिखाये

 ऋषभ शेट्टी के बारे में पूरी जानकारी (Rishabh Shetty Biography in Hindi)

ऋषभ शेट्टी , फिल्मी जगत के एक जाने-माने सितारे हैं। ऋषभ आज किसी की पहचान के मोहताज नहीं है, इनकी खुद की एक अलग पहचान है। क्योंकि यह बॉलीवुड के एक बड़े अभिनेता के तौर पर जाने जाते हैं। यह सब सिटी ने अपनी 18 साल की उम्र से ही कड़े स्ट्रगल के बाद इस मुकाम को हासिल किया है। शुरुआत में ऋषभ शेट्टी ने फिल्मों में कभी दोस्त तो कभी भिखारी जैसा छोटा-मोटा रोल किया हैं। 

वास्तविक नामप्रशांत शेट्टी 
पेशाअभिनेता 
जन्म 7 जुलाई 1983
आयु (2023 में)40 वर्ष
जन्मस्थलकुंडापुरा,कर्नाटक
राष्ट्रीयताभारतीय
धर्महिंदू
पत्नीप्रगति शेट्टी (m. 2017)
बच्चेबेटा – रणवीर शेट्टीबेटी – राद्या शेट्टी
शौक  लग्जरी कार 
Upcoming movieKantara: Chapter 1

 ऋषभ शेट्टी का जन्म और उनका प्रारंभिक जीवन (Rishabh Shetty’s Birth and Early Life)

भारत में एक फिल्म से अपनी पहचान बनाने वाले ऋषभ शेट्टी का जन्म 7 जुलाई 1983 को कर्नाटक के उडुपी जिले के कुंडापुरा तालुक के केराडी गांव में हुआ था। उनके पिता का नाम वाई भास्कर शेट्टी और माँ का नाम लक्ष्मी शेट्टी है। उनकी पत्नी का नाम प्रगति शेट्टी है, जिन्होंने 2017 में ऋषभ शेट्टी के साथ शादी की।

अगर बात करे इनकी शुरूआती शिक्षा की तो उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा कुंडापुरा से की और बाद में बीकॉम करने के लिए विजया कॉलेज में दाखिला लिया। उन्होंने कुंडापुरा में यक्षगान नाटक करके अपनी थिएटर में जाना शुरू किया । बचपन से ही एक्टिंग का शोक उन्हें सफलता के मुकाम पर लिया और एक अभिनेता बनने का सफर शुरू हुआ।

Rishabh Shetty Biography in Hindi

 ऋषभ शेट्टी का करियर (Rishabh Shetty’s Carrier)

ऋषभ शेट्टी ने जब 12 साल पहले एक्टिंग की दुनिया में अपना कदम रखा था। तब उन्होंने यह सोचा भी नहीं था कि वह एक्टिंग की दुनिया में इतने बड़े सितारे भी कभी बन पाएंगे की हर कोई उनके साथ काम करना चाहेगा। लेकिन आज ऋषभ शेट्टी एक फिल्म से पैन इंडिया स्टार बन चुके हैं। ‘कांतारा’ से ऋषभ शेट्टी ने जो कमाल कर दिखाया है, उससे हर कोई हैरान है। 

See also  Rabindranath Tagore Biography in Hindi | गुरुदेव रबिन्द्रनाथ टैगोर जी का जीवन परिचय

हैरान इसलिए क्योंकि ऋषभ शेट्टी ने ‘कांतारा’ में सिर्फ एक्टिंग ही नहीं की है बल्कि उन्होंने अपनी कहानी भी लिखी है। और फिल्म को डायरेक्ट भी किया है।

ऋषभ शेट्टी की इस फिल्म की बात करें तो यह फिल्म आज कन्नड़ भाषा की तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन चुकी है। ऋषभ शेट्टी की फिल्म कांतारा ने वर्ल्ड वाइड 250 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है ।

इससे भी ज्यादा एक बात जो हैरान करती है, वो यह कि Rishabh Shetty साउथ फिल्म इंडस्ट्री में एक आउटसाइडर हैं। उनका कोई फिल्मी कनेक्शन नहीं रहा। ऐसे में जिस तरह ऋषभ शेट्टी ने अपने दम पर और कड़ी मेहनत के जरिए फिल्म इंडस्ट्री में पहचान बनाई, वह मिसाल है।

साउथ इंडस्ट्रीज में रजनीकांत, कमल हसन, अल्लू अर्जुन और यस और विजय सेतुपति जैसे स्टारों का बोलबाला है। इन बड़े-बड़े स्टार्स के बीच ऋषभ शेट्टी ने अपनी एक अलग पहचान बनाकर उन्होंने यह बता दिया कि वह अभी इंडस्ट्रीज के एक बड़े सितारे हैं। हालांकि ऋषभ शेट्टी का यह फिल्मी सफर और सफलता की कहानी बेहद मुश्किलों से भरी रही है। 

 ऋषभ शेट्टी निर्देशक के रूप मे (Rishabh Shetty As A Director)

ऋषभ शेट्टी अपने बचपन के दिनों से ही गांव में नाटक और एक्टिंग में बहुत ज्यादा लगाव रखते थे और इन्हें एक्टिंग करना बहुत ज्यादा पसंद था। ऋषभ शेट्टी ने अपने कॉलेज के दिनों में अपने  अभिनेता बनने के शौक को और ज्यादा निखारा था। इससे उनका अभिनय तो निखारा ही साथ ही उन्होंने कई सहायक अभिनय में काम भी किया। 

साल 2006 में एक कन्नड़ भाषी फिल्म “साइनाइड” में निर्देशक एएमआर रमेश  के सहायक निर्देशक के रूप में अपनी शुरुवात की। वैसे तो उनकी रूचि अभिनेता बनने की थी, लेकिन एएमआर  रमेश  को  निर्देशन  करते देख वे उनसे  प्रेरित हुए और तब उन्होंने निर्देशक बनने का तय किया।

ऋषभ शेट्टी जो कि प्रशांत शेट्टी का फिल्मी नाम है। यह भारतीय अभिनेता और फिल्म निर्माता हैं, जो मुख्य रूप से कन्नड़ सिनेमा में काम करते हैं। उन्हें उनकी महत्वपूर्ण और व्यावसायिक सुपर हिट कांटारा के लिए जाना जाता है, जिसमे उन्होंने मुख्य भुमिका के अलावा निर्देशन भी किया। उन्हें ‘सरकार ही प्रा. शाले, कासरगोडु, कोडुगे: रमन्ना राय’ के लिए 66वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों में सर्वश्रेष्ठ बाल फिल्म के लिए राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार सहित कई अन्य सम्मान प्राप्त किये हैं।

 ऋषभ शेट्टी अभिनेता के रूप में (Rishabh Shetty As A Actor)

जब भी साइनाइड फिल्म के निर्देशक रमेश की सहायक निदेशक थे। तब उन्होंने एक अभिनेता की फिल्म में सहायक की भूमिका की पेशकश भी की हुई थी। इसके बाद ऋषभ शेट्टी ने कई सालों तक अभिनय के क्षेत्र में काम किया और अपनी निर्देशक बनने की इच्छा को अलग रखा। इसी दौरान ऋषभ शेट्टी कई फिल्मों में भिखारी और कई फिल्मों में दोस्तों के रोल में भी नजर आए हैं। 

See also  अब्दु रोजिक का जीवन परिचय | Abdu Rozik Biography in Hindi

ऐसे ही ना जाने कितने छोटे-छोटे फिल्मों में रोल करने के बाद उन्हें आखिरकार साल 2012 में आई फिल्म तुगलक में ब्रेक मिला और जिसके बाद 2013 में आयी “अताहासा” में  उन्होंने अंडरकवर पुलिस की भूमिका निभाई। 2014 में शेट्टी अपने दोस्त रक्षित शेट्टी की डायरेक्ट की हुई मूवी में वो रघु के किरदार में नजर आए थे। 2016 में शेट्टी ने  बतौर निर्देशक अपनी  पहली  फिल्म रिकी का निर्देशन किया। जिसमे उन्होंने खुद सहायक कलाकार  का किरदार भी अदा किया।

साल 2019 में यह ऋषभ शेट्टी ने काउबॉय कृष्ण के रूप में अवने श्रीमन्नारायण’ में एक कैमियो भूमिका निभाई इसी साल आई फिल्म बेल बॉटम में शेट्टी से ऋषभ शेट्टी ने जासूस दिवाकर के रूप  मुख्य अभिनेता के करियर की शुरुआत  की। ऋषभ शेट्टी अभिनेता और निर्देशक के साथ साथ एक लेखक भी हैं। 

ऋषभ शेट्टी के द्वारा लिखी गई फिल्मों में से कुछ फिल्में रिकी (2016), किरिक पार्टी’ (2016), ‘सरकारी हीरिया प्रथमिका शाले, कसारगोडु, कोडुगे: रमन्ना राय (2018), ‘कंटारा’ (2022) इतना ही नहीं ऋषभ कई फिल्मों के निर्माता भी रहे। जिनमे से कुछ हैं – कथा संगम (2019), हीरो (2021), पेड्रो (2021) जैसी कई फिल्मों के निर्माता भी ऋषभ शेट्टी रहे हैं।

 ऋषभ शेट्टी फिल्मोग्राफी (Rishabh Shetty Filmography)

ऋषभ सेट्टी ने होम्बले फिल्म्स के सहयोग से फिल्म कांतारा को बनाया। इस फिल्म में ऋषभ ने अभिनय और निर्देशन किया है, ये फिल्म पहले कन्नड़ भाषा में रिलीज़ किया और अच्छी सफलता करने पर हिंदी सहित अन्य 4 भाषा में रिलीज़ किया गया। ये कन्नड़ भाषा की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई ये फिल्म 2022 में रिलीज़ हुई है, ये फिल्म 2022 की सबसे ज्यादा कलेक्शन करने वाली पहली कन्नड़ फिल्म बन गया।

 ऋषभ शेट्टी अभिनेता के रूप में बनाए गए फिल्म (Films Made By Rishabh Shetty As An Actor)

  •  अरेली ओन्डिना , 2010 में 
  • तुगलक ,  2012 में।
  •  अट्टाहास,  2013 में।
  •  लूसिया,  2013 में।
  • उलिदावारु कंदंथे, 2014 में।
  • रिकी , 2016 में।
  •  सरकार हाय ,प्रा. शाले 2018 मे।
  • अंबी निंग वायसयथो, 2018 में।
  • चौड़ी मोहरी वाला पैंट, 2019 में।
  •  कथा संगम,  2019 में।
  • अवने श्रीमन्नारायण, 2019 में।
  • नायक, 2021 में।
  • श्रीकृष्ण, 2021 में।
  • गरुड़ गमन वृषभ वाहन, 2021 में।
  • मिशान इम्पॉसिबल,  2022 में।
  • हरिकठे अल्ला गिरिकाठे, 2022 में।
  •  कंटारस , 2022 में।
  • बेल बाटम 2 , 2022 में।
  • महानियारे महानियरे , 2022 में।
  • एंटागोनी शेट्टी, 2022 में।
  • बैचलर पार्टी , 2022 में।

 ऋषभ शेट्टी निर्देशक, लेखक और निर्माता के रूप में बनाए गए फिल्म (Rishabh Shetty Made The Film As Director, Writer And Producer)

  •  रिकी , 2016 में 
  • किरीक पार्टी ,2016 में 
  • कथा संगम , 2019 में
  • नायक, 2021 मे
  • पेड्रो,  2021 में 
  • कान्तारा, 2022 में ।
  • शिवम्मा , 2022 में ।

 ऋषभ शेट्टी अवार्ड्स  (Rishabh Shetty Awards)

  • 64वें फिल्मफेयर अवार्ड्स साउथ, सर्वश्रेष्ठ निर्देशक के रूप में।
  • 2016 कर्नाटक राज्य फिल्म पुरस्कार, बेस्ट फैमिली एंटरटेनर के रूप में।
  •  छठा सिमा पुरस्कार, सर्वश्रेष्ठ निर्देशक के लिए।
  • 66वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार, बेस्ट फैमिली एंटरटेनर के लिऐ।
  • 2018 कर्नाटक राज्य फिल्म पुरस्कार, बेस्ट फैमिली एंटरटेनर के लिऐ।

 ऋषभ शेट्टी फैमिली  (Rishabh Shetty Family)

ऋषभ शेट्टी ने अपने फ़िल्मी करियर में बड़े से बड़े रोल को आराम से संभाल लिया है और अपने निजी जीवन में उन्होंने अपने जीवन को संभालने के लिए अपनी पत्नी के रूप में प्रगति शेट्टी को चुना है। 9 फरवरी 2017 प्रगति शेट्टी और ऋषभ शेट्टी ने शादी की और दोनों एक दूसरे के साथ विवाह के बंधन में बढ़ गए। ऋषभ शेट्टी और प्रगति शेट्टी के दो बच्चे हैं , लड़का – रंवित शेट्टी , बेटी – राद्या शेट्टी ।

See also  Khan Sir Biography In Hindi 2024 | खान सर का जीवन परिचय

 ऋषभ शेट्टी विवाद (Rishabh Shetty Controversy)

ऋषभ शेट्टी पर अपनी नई फिल्म कांतारा को लेकर एक बहुत बड़ा विवाद खड़ा हुआ है। ऐसा इसलिए हुआ है क्योंकि उसे फिल्म में उन्होंने एक जंगली देवता का किरदार निभाया है। जो नर जंगली सूअर का रूप है। इसको लेकर लोगों ने विवाद खड़ा किया है और धार्मिक भावनाओं को आहत करने का आरोप लगाया है।

 ऋषभ शेट्टी नेटवर्थ  (Rishabh Shetty Net Worth)

ऋषभ शेट्टी के पास इस समय 12 करोड़ की संपत्ति उनके नाम दर्ज है और भी कई चीजे हैं इसके बारे में फिलहाल अभी कोई खास खबर नहीं है।

 ऋषभ शेट्टी सोशल मीडिया  (Rishabh Shetty Social Media)

ऋषभ शेट्टी के इंस्टाग्राम अकाउंट की बात करें तो इनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर 945k फॉलोअर है और ऋषभ शेट्टी केवल 136 लोगों को ही फॉलो करते हैं‌। इनकी इंस्टाग्राम अकाउंट पर 251 पोस्ट अपलोड है। रोज अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर ऑनलाइन आते हैं।

 ऋषभ शेट्टी से जुड़े कुछ इंटरेस्टिंग फैक्ट्स (Interesting Facts About Rishabh Shetty)

  • तुगलक में अभिनय की शुरुआत करने से पहले ऋषभ ने टीवी धारावाहिकों में अरविंद कौशिक की सहायता भी की थी।
  • बेंगलुरु के सरकारी फिल्म और टीवी संस्थान ने ऋषभ शेट्टी को फिल्म निर्देशन में डिप्लोमा से सम्मानित किया है।
  • प्रोडक्शन कंपनी ऋषभ शेट्टी फिल्म्स का स्वामित्व ऋषभ शेट्टी के पास है।
  • ऋषभ शेट्टी का असली नाम प्रशांत शेट्टी है।
  • उन्होंने 2016 में अपनी खुद की प्रोडक्शन कंपनी ऋषभ शेट्टी फिल्म्स की स्थापना की थी।
  • एक साक्षात्कार में, ऋषभ ने खुलासा किया कि उन्होंने अपनी पत्नी को जो पहला उपहार दिया था, वह सोने की बालियों का एक सेट था, जिसे “झुमका” कहा जाता था, और उनसे मिला पहला उपहार ओल्ड मॉन्क रम की एक बोतल थी।
  • एक साक्षात्कार में, ऋषभ की पत्नी प्रगति ने खुलासा किया कि यदि फिल्म उद्योग अस्तित्व में नहीं होता, तो वह निर्माण उद्योग में कार्यरत होते।
  • उन्होंने 2017 में बिग बॉस कन्नड़ के किचन टाइम में उपस्थिति दर्ज कराई। उन्हें किचन टाइम में रिमेग क्रीम चिकन कुकिंग क्लास पूरा करने के लिए डिप्लोमा दिया गया था।

Rishabh Shetty Biography in Hindi – FAQ’s

  1. ऋषभ शेट्टी का जन्म कब हुआ?

    ऋषभ शेट्टी का जन्म 7 जुलाई 1983 को हुआ।

  2. ऋषभ शेट्टी की कौन सी फिल्म पर हुआ विवाद?

    ऋषभ शेट्टी की कांतारा मूवी पर हुआ विवाद।

  3. ऋषभ शेट्टी को क्या पसंद है?

    ऋषभ शेट्टी को किताबे पढ़ना काफी पसंद है।

  4. क्या ऋषभ शेट्टी शादीशुदा हैं?

    जी हां

  5. ऋषभ शेट्टी की कितनी संपत्ति है?

    ऋषभ शेट्टी की संपत्ति 12 करोड़ के आसपास है।



निष्कर्ष – Rishabh Shetty Biography in Hindi

” Rishabh Shetty Biography in Hindi ” में ऋषभ के जीवन और उनके स्ट्रगल की कहानी पढ़ कर आपको कैसा लगा कमेंट करके बताएं। अगर यह बायोग्राफी आपको पसंद आई हो तो इसे शेयर कीजिए और फेमस लोगों के स्ट्रगल की कहानी जानने के लिए हमारे ब्लॉग से जुड़े रहें। 

Leave a Comment