Urfi Javed Biography in Hindi 2024 | उर्फी जावेद का जीवन परिचय

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Urfi Javed Biography in Hindi: एक लडकी, जो हर वक्त अपने अजीबो गरीब कपड़ो के लिए सोशल मीडिया पर ट्रॉल होती है। जिनके कपडे इतने स्टाइलिश होते है, की कोई इस तरह का फैशन ही नहीं फॉलो करना चाहता हैं। शायद आप समझ गए है कि हम किस की बात कर रहे है, जी हां आप बिलकुल सही सोच रहे है, हम उर्फी जावेद की बात कर रहे है। 

अगर आप उर्फी जावेद के बारे में जानना चाहते है तो इस Urfi Javed Biography in Hindi में आप को उर्फी के बारे में सबकुछ जानने को मिलेगा। क्योंकि उनकी बायोग्राफी में हम उर्फी के जीवन से जुड़े ऐसे रहस्य से पर्दा उठायेंगे। जिनके बारे में आपने कभी देखा या सुना नहीं होगा। उर्फी के बारे में जानने के लिए इस पोस्ट के साथ अंत तक बने रहिए। 

कौन है उर्फी जावेद  (Urfi Javed Biography in Hindi)

आप में से कई लोगों को यह सवाल होगा की आखिर कौन है ऊर्फी  जावेद? आपको बता दे की उर्फी एक स्वतंत्र लडकी है, जो अपने उसूलों पर चलना पसंद करती है। उर्फी एक्टर, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और फैशन डिज़ाइनर भी है। 

आपको बता दे की ऊर्फी जितने भी अतरंगी ड्रेस पहनती है, वो खुद ही उन सभी ड्रेस को डिजाइन करती है। लेकिन ऊर्फी के जीवन में बहुत सारी तकलीफे थी उसने 17 साल की उम्र में ही अपना घर छोड़ दिया था। ऊर्फी के बारे में ऐसी और भी  दिलचस्प जानकारी है, जो हमने इस लेख में आगे बताया है। 

Urfi Javed Biography in Hindi
नाम ऊर्फी जावेद 
पेशामॉडल और अभिनेता
प्रसिद्ध स्टाइलिश कपड़ों की वजह से 
जन्म दिन 15 अक्टूबर 1996
उम्र 26 साल 
जन्म स्थान Up, लखनऊ 
कॉलेज Amity University, Lucknow
नागरिकताइंडियन
होम टाउनलखनऊ 
धर्म मुस्लिम 
डेब्यू Bade Bhaiyya Ki Dulhania
वैवाहिक स्थिति Unmarried 
Boyfriend No

उर्फी जावेद का परिवार (Urfi Javed Family)

ऊर्फी  का जन्म 15 अक्टूबर 1996 लखनऊ, उत्तर प्रदेश के एक मुस्लिम परिवार में हुआ था। ऊर्फी के पिता का नाम इरफु जावेद है, उनकी मां का नाम जकिया सुलताना है। उसका एक भाई है, उसका नाम साहेल हबीब है और उसकी तीन बहने है| उनका नाम उरुसा जावेद, असफी जावेद, डॉली जावेद है। ऊर्फी  जब छोटी थी तब से ही उस पर बहुत सारी पाबंदियां थी। क्योंकि वो एक मुस्लिम परिवार से थी। 

See also  Swami Vivekananda Biography In Hindi 2024 | युवाओं के प्रेरक स्वामी विवेकानंद का जीवन परिचय

ऊर्फी जावेद की शिक्षा (Urfi Javed Education)

अगर हम उर्फी के स्कूलिंग की बात करे तो उसने सिटी मोंटेसरी स्कूल (CMS), लखनऊ से स्कूल की पढ़ाई पूरी की। उसके बाद एमिटी यूनिवर्सिटी, लखनऊ से उसने मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त की। लेकिन उसके बाद वो फैशन और एक्टिंग में चली गई। 

ऊर्फी जावेद पिता के द्वारा यातना 

आप में से कई लोगों को ऊर्फी  के बारे में यह बात जानकर शायद दया भी आ जाए। तो हुआ कुछ ऐसा था, जब ऊर्फी  11 कक्षा में पढ़ती थी। तब वो  मॉल में घूमने गई थीं। जब ऊर्फी  घर से निकली तो एक मुस्लिम लडकी की तरह ही बाहर निकली लेकिन उसने बाहर जाकर स्टाइलिश कपडे पहन लिए जो बहुत बोल्ड थे। 

उसमें ऊर्फी ने कुछ फोटो भी खींचे और अपने फेसबुक प्रोफाइल पर अपलोड कर दिए। लेकिन ऊर्फी  के क्लास के कुछ शैतान लड़को ने ऊर्फी  के उन फोटो को गंदी Site पर डाल दिया था। जिसकी वजह से ऊर्फी  के स्कूल और उसके घर मोहल्ले में ऊर्फी  की बहुत बदनामी भी हुई। इसी वजह से ऊर्फी  के पापा कई बार उसे बहुत पीटते भी थे। 

कोई गलती न होने के बाद भी उस समय बहुत शर्मिंदा भी होना पड़ा था और ऊर्फी  को स्कूल से भी निकाल दिया गया था। 

उर्फी जावेद करियर

ऊर्फी के बोल्ड फोटो गंदे साइट पर लीक होने के वजह से ऊर्फी  के पापा उसे बहुत मारते और भला बुरा कहते थे। उसी वजह से ऊर्फी  और उसकी बहन ने घर छोड़ दिया। तब ऊर्फी  की उमर 17 साल थी। ऊर्फी और उसकी बहन लखनऊ में ही एक छोटे से अपार्टमेंट में रहते थे। वहां ऊर्फी की बहन छोटे बच्चों को ट्यूशन देकर महीने के 3 हजार रुपए कमाती थी। 

इससे उन दोनों का गुजारा नहीं हो रहा था। इसलिए ऊर्फी और उसकी बहन दिल्ली शिफ्ट हो गए वहां ऊर्फी  कॉल सेंटर में जॉब करने लगी और कुछ समय बाद फैशन डिजाइन में असिस्टेंट बन गई। 

वही एक दिन उर्फी की मां का फोन आता है, और वो बोलती है कि उसका उसके पापा से तलाक हो गया है। उसके बाद ऊर्फी पर उसकी मां, बहन और भाई की जिम्मेदारी भी आ गई। उसके बाद ऊर्फी  दिल्ली आ गई और वहां जॉब करने लगी। उसके साथ वो टीवी सीरियल में ऑडिशन देने लगी। 

See also  Yuvraj Singh Biography in Hindi 2024 | क्रिकेटर युवराज सिंह का जीवन परिचय

2016 में Audition के चलते ऊर्फी  को बड़े भैया की दुल्हनिया टीवी सीरियल में रोल मिल गया। उसके बाद ऊर्फी ने कई सारी TV serial में काम किया। उसके बाद वो बिग बॉस में भी आई लेकिन बिग बॉस में झगड़ा होने की वजह से ऊर्फी  बाहर हो गई।

लेकिन उसके बाद भी ऊर्फी ने हार नही मानी और सोशल मीडिया में फेमस होने के लिए उसने फैशन का रास्ता चुना। जिसमें वो खुद डिजाइन की हुई ड्रेस पहनती है, जो लोगो को बहुत पसंद भी आते है। ऊर्फी  अभी एक सफल मॉडल और एक्टर बन चुकी है। 

उर्फी जावेद के टीवी शो

Show Name Year Role
Bade Bhaiyya Ki Dulhania2016Avni Pant
Chandra Nandini2016Princess Chhaya
Meri Durga2017Aarti Singhania
Saat Phero Ki Hera Pherie Bepanaah Jiji Maa2018Kamini Joshi Bella Kapoor और Shravani Purohit/ Piyali Sehgal
Daayan2018Nandini
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai2019Shivani Bhatia
Kasautii Zindagii Kay2019Tanisha Chakraborty
Aye Mere Humsafar2020Payal Sharma
Bigg Boss OTT2021Contestant

ऊर्फी जावेद बॉयफ्रेंड (Urfi Javed Boyfriend)

आप में से कोई लोगों को ऊर्फी  के रिलेशन के बारे में जानने के लिए बहुत उत्सुकता होगी। ऊर्फी  का एक बॉयफ्रेंड था उसका नाम पारस कलनावत था। वो दोनों बहुत ही गहरे प्यार में थे। इसके चलते पारस कलनावत ने अपनी छाती पर ऊर्फी  का नाम भी लिखवाया था। लेकिन उन दोनो का रिलेशन ज्यादा लंबा नहीं चला। 

उसके बाद 2018 में ऊर्फी और पारस कलनावत का कुछ कारणों से ब्रेकअप हो गया। फिर दोनों के रास्ते अलग हो गए। उसके बाद ऊर्फी  ने किसी को भी अभी तक Date नही किया। ऊर्फी फिलहाल सिंगल है, और अपने करियर को और बेहतर बनाने में लगी है।

उर्फी जावेद शादी (Urfi Javed Marriage)

अगर हम उर्फी जावेद शादी की बात करें तो ऊर्फी  के अभी तक जितने भी इंटरव्यू हुए उसमें उसने शादी को लेकर कोई बात नही की हैं। इससे ऐसा लगता है कि ऊर्फी  का अभी शादी करने का कोई इरादा नहीं है। 

उर्फी जावेद की ऊंचाई और वजन (Urfi Javed Height & Weight)

आप में से कई लोग ऐसे होंगे जो उर्फी जावेद की ऊंचाई और वजन के बारे में जानना चाहते होंगे। तो आपके बता दे की ऊर्फी  की ऊंचाई 5’1  है। और अगर वजन की बात करे तो 55 Kg है, लेकिन यह बदलता रहता है। 

ऊर्फी जावेद की income, Networth व Lifestyle 

अगर हम ऊर्फी  के लाइफस्टाइल की बात करे तो ऊर्फी  को बहुत ही स्टाइलिश लाइफ स्टाइल पसंद है। वो बहुत जगह घूमने भी जाती है। इसके अलावा उसे नई नई स्टाइल की ड्रेस पहनना बहुत पसंद है। अगर हम मिडिया रिपोर्ट की बात माने तो ऊर्फी  की कुल नेटवर्थ करीब 172 करोड़ रुपए जितनी है। इसके अलावा ऊर्फी  के एक बडा घर लेकिन वो अभी रेंट पर ही है। 

See also  Rabindranath Tagore Biography in Hindi | गुरुदेव रबिन्द्रनाथ टैगोर जी का जीवन परिचय

उर्फी जावेद क्या काम करती है? 

आप में से कई लोगो को यह सवाल भी होगा की आखिर ऊर्फी काम क्या करती है तो इसे ध्यान से पढ़े। ऊर्फी एक्टिंग करती है, साथ में मॉडलिंग भी करती है। इसके अलावा ऊर्फी सबसे ज्यादा इंस्ट्राग्राम पर एक्टिव है वहां से ऊर्फी  Band प्रमोशन के जरिए अच्छा चार्ज लेती है।

उर्फी जावेद का धर्म क्या है? (Urfi Javed Religion)

वैसे तो उर्फी जब छोटी थी तब मुस्लिम थी। लेकिन वो छोटी थी तब से ही उसने उर्दू या ऐसी कोई भाषा नही सीखी थी। उसके बाद ऊर्फी  स्वतंत्र लडकी हो गई तब से वो किसी भी धर्मो को नही मानती है। यह बात भी खुद ऊर्फी  ने YouTube के इंटरव्यू में बताई। यानी की ऊर्फी  किसी भी धर्मों का समर्थन नहीं करती। 

उर्फी जावेद ऐसे कपड़े क्यों पहनती है ? 

image 1

इसके पीछे की कहानी बहुत मजेदार है। आखिर उसमें कुछ Amazing हुआ था। जिसके चलते आज ऊर्फी  बहुत स्टाइलिश और छोटे कपडे पहनती है। 

जब ऊर्फी को बिग बॉस से बाहर कर दिया गया था। तब ऊर्फी Chil मारने के लिए गोवा गई थी। उसके बाद जब वो मुंबई एयरपोर्ट आई तो वहा बहुत सारे मिडिया वाले आ गए और उसकी फोटो खींचने लगे तब ऊर्फी  ने बहुत छोटे कपडे पहनें थे। 

image

उस फोटो के जरिए उर्फी सोशल मिडिया पर बहुत वायरल हुई तो ऊर्फी  ने देखा की फोटो पर बहुत Likes और शेयर है। इसके चलते ऊर्फी  को आइडिया आया क्यों ना इस तरह के और भी स्टाइलिश ड्रेस पहनें जाए।  ऊर्फी का यह आइडिया काम कर गया और आज के समय ऊर्फी की फैन फॉलोइंग बढ़ती जा रही है। ऊर्फी  ने यह बात खुद भारती और हर्ष के YouTube Interview में बताई थी। 

Facts About Urfi Javed

  1. ऊर्फी  जावेद अपने अतरंगी छोटे कपड़ो की वजह से हमेशा ही सुर्खियों में रहती है। 
  1. ऊर्फी को सिंगल रहना पसंद है।
  1. ऊर्फी को सबसे ज्यादा मुंबई का वडापाव पसंद है। 
  1. ऊर्फी एक आत्मनिर्भर महिला है जिसने कड़ी मेहनत करके के अपने करियर को बनाया है। 

Urfi Javed Biography in Hindi – FAQ’s

  1. क्यों है चर्चा में उर्फी जावेद?

    ऊर्फी जावेद अभी सोशल मिडिया में बहुत चर्चा में रहती है, क्युकी वह बहुत ही छोटे और स्टाइलिश कपडे पहनती है।

  2. उर्फी जावेद की उम्र कितनी है?

    26 वर्ष|

  3. उर्फी जावेद का जन्म कहा हुआ था?

    लखनऊ

  4. उर्फी जावेद के कितने बच्चे हैं?

    उर्फी जावेद की अभी शादी नहीं हुई तो उसके अभी बच्चे नहीं है।



Urfi Javed Biography in Hindi – निष्कर्ष

दोस्तों इस आर्टिकल में हमने आप को Urfi Javed Biography in Hindi बताई  हैं। ऊर्फी की ये सुनी अनसुनी कहानी आपको कैसी लगी कमेंट करके जरूर बताएं! अगर आपको आर्टिकल अच्छा लगा हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ भी शेयर कीजिए। 

Leave a Comment