अभिनेता रणबीर कपूर का जीवन परिचय | Ranbir Kapoor Biography in Hindi

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Ranbir Kapoor Biography in Hindi: आज रणबीर कपूर को हर कोई जानता है क्योंकि रणबीर एक बेहतरीन कलाकार है जिन्होंने बिना अपने परिवार की सहायता के कि स्टारडम हासिल किया हुआ है और अपना नाम बॉलीवुड में सफलतापूर्वक कायम किया है।  

आज के इस आर्टिकल “Ranbir Kapoor Biography in Hindi” में हम कपूर परिवार के  बेहतरीन अभिनय से सभी के दिलो पर राज करने वाले रणबीर कपूर की बात करेंगे, जिन्होंने संजू और एनिमल जैसी ब्लॉकबास्टर मूवीज देकर खुद को Bollywood industry के काबिल बनाया है और दर्शकों का दिल जीता है।  इसीलिए इस आर्टिकल को अंत तक जरूर पढ़े ..

पोस्ट मुख्य हैडलाइन👉 दिखाये

रणबीर कपूर के बारे में पूरी जानकारी (Ranbir Kapoor Biography in Hindi)

image 20
Source: Bollywood Hungama

रणबीर कपूर हिंदी फिल्मों के मशहूर अभिनेता हैं। हिंदी फिल्मों में उनका करियर सफल रहा है और वह भारत के सबसे प्रसिद्ध अभिनेताओं में से एक हैं। वह highest paid actors की लिस्ट में भी शामिल हैं। उन्हें 5 फिल्मफेयर अवॉर्ड समेत कई अवॉर्ड भी मिल चुके हैं। उन्होंने अब तक कई फिल्मों में अच्छे रोल निभाए हैं। वह लड़कियों के बीच भी काफी लोकप्रिय हैं। वे अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से भी अखबारों की सुर्खियों में रहे।

वास्तविक नामरणबीर कपूर 
पेशाअभिनेता 
जन्म 28 सितंबर, 1982
आयु (2023 में)41 वर्ष
जन्मस्थलमुंबई, महाराष्ट्र 
राष्ट्रीयताभारतीय
धर्महिंदू
पत्नीआलिया भट्ट
बच्चेराहा कपूर
शौकफुटबाल 

रणबीर कपूर का जन्म और उनका प्रारंभिक जीवन (Ranbir Kapoor Birth and Earlier Life)

रणबीर कपूर का जन्म 28 सितंबर, 1982 मुंबई, भारत में हुआ था। रणबीर भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के एक प्रतिभाशाली परिवार से ताल्लुक रखते हैं। उनके पिता का नाम ऋषि कपूर है, वह अपने समय के लोकप्रिय सितारे है और उनकी माँ का नाम नीतू सिंह हैं, जिनका बॉलीवुड में काफी नाम है। दोनों ही बॉलीवुड में चहीते अभिनेता हैं। 

Ranbir Kapoor Biography in Hindi

उनके दादा राज कपूर वो एक प्रसिद्ध नायक होने के साथ भारतीय सिनेमा के एक प्रसिद्ध निर्माता है और निर्देशक भी थे, रणधीर कपूर और बबीता शिवदासानी उनके चाचा और चाची हैं।

अभिनेत्री करीना कपूर और करिश्मा कपूर उनकी चचेरी बहनें हैं, उनकी एक सगी बहन रिद्धिमा कपूर हैं। रणबीर को बॉलीवुड का सुपरस्टार भी कहा जाता है और उनकी फैन फॉलोविंग भी बहुत ज्यादा है| स्पेशली लड़कियों में इनकी पॉपुलैरिटी बहुत ज्यादा है। 

रणबीर खानदान के पहले ऐसे वारिस है जो 10वीं पास कर सके है, रणबीर के फेसबुक और ट्विटर पर अकाउंट नहीं है, कपूर मशहूर कपूर खानदान की चौथी पीढ़ी के सदस्य है। अपनी प्रोफेशनल जिंदगी के साथ अपनी निजी जिंदगी की कारण अखबारों की सुर्खियों में बने रहते हैं। उनको कई awards मिल चुके हैं जिसमें से 5 फिल्म फेयर भी शामिल है, हिन्दी फिल्मों में उनका बहुत ही अच्छा और सफल करियर  रहा है ।

रणबीर कपूर की शिक्षा (Ranbir Kapoor Education)

रणबीर कपूर पढ़ाई लिखाई में ज्यादा होशियार नहीं थे, रणबीर कपूर ने अपनी स्कूली शिक्षा मुंबई के बॉम्बे स्कॉटिश स्कूल, मुंबई स्कूल से प्राप्त की है रणबीर कपूर ने अपने कॉलेज की शिक्षा एच. आर. कॉलेज ऑफ कॉमर्स एंड इकनॉमिक्स, मुंबई से प्राप्त की है |

अपने कॉलेज की शिक्षा पूरी होने के बाद रणबीर कपूर न्यूयॉर्क चले गए। जहां पर उन्होंने विजुअल आर्ट्स स्कूल में प्रवेश प्राप्त किया। इसके बाद उन्होंने वहां से फिल्म मेकिंग और ली स्ट्रासबर्ग थिएटर एंड फिल्म इंस्टीट्यूट से एक्टिंग के कोर्स में प्रवेश लिया |

See also  विश्व के महान वैज्ञानिक स्टीफन हॉकिंग का जीवन परिचय | Stephen Hawking Biography in Hindi

रणबीर कपूर का फिल्मी करियर (Ranbir Kapoor’s Filmy Carrier)

रणबीर कपूर न्यूयॉर्क से एक्टिंग का कोर्स सीखने के बाद ही साल 2005 में इंडिया आ गए थे। हालांकि उन्हें बॉलीवुड इंडस्ट्री में आने के लिए काफी मेहनत नहीं करनी पड़ी क्योंकि उनका परिवार बॉलीवुड इंडस्ट्री में पहले से मौजूद था जिसके कारण उनके परिवार से काफी सपोर्ट मिला |

रणबीर कपूर ने अपने कैरियर की शुरुआत बतौर सहायक निर्देशक की थी उन्होंने संजय लीला भंसाली के साथ मिलकर फिल्म निर्देशन का कार्य किया था। उन्होंने साल 2005 में पहली निर्देशित फिल्म ब्लैक में संजय लीला भंसाली के साथ काम किया |

इसके बाद संजय लीला भंसाली रणबीर कपूर से काफी प्रभावित हुए और उन्हें एक मूवी करने का ऑफर दिया और रणबीर कपूर ने यह ऑफर एक्सेप्ट भी कर लिया |

इसके बाद साल 2007 में रणबीर कपूर को संजय लीला भंसाली द्वारा डायरेक्ट की गई फिल्म सांवरिया में काम करने का मौका मिला। इस फिल्म में उनके साथ सोनम कपूर काम कर रही थी। सोनम कपूर की भी यह पहली फिल्म थी। हालांकि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास प्रदर्शन करने में नाकाम रही।

इसके बाद रणबीर कपूर को साल 2008 में रोमांटिक फिल्म ‘बचना ऐ हसीनों’ में काम करने का मौका मिला यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन की | इस फिल्म में लोगों ने रणबीर कपूर की एक्टिंग को काफी पसंद किया |

रणबीर कपूर को साल 2009 में ‘अजब प्रेम की गजब कहानी’ फिल्म में काम करने का मौका मिला और यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई।

इसके बाद रणबीर कपूर के लिए साल 2010-11ही काफी अच्छा रहा उन्हें इस साल कई फिल्मों में जैसे ‘रॉकेट सिंहः सेल्समैन ऑफ द ईयर’राजनीति’ (2010) और ‘रॉकस्टार’ (2011) में काम करने का मौका मिला |

इसके बाद साल 2012 में रणबीर कपूर की फिल्म ‘बर्फी’ में काम किया। जो बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई और इस फिल्म में रणबीर के साथ बतौर फीमेल एक्टर प्रियंका चोपड़ा काम कर रही थी ।

इसके बाद साल 2013 में आई उनकी फिल्म ‘ये जवानी है दीवानी’ भी बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई। इस बार उनकी फीमेल एक्टर दीपिका पादुकोण थी ।

रणबीर कपूर को साल 2015 से लेकर 2018 तक ‘रॉय’ (2015), ‘ऐ दिल है मुश्किल’ (2016), और ‘जग्गा जासूस’ (2017), ‘संजू’ (2018) जैसी फिल्मों में काम करने का मौका मिला | |

साल 2018 में आई फिल्म संजू जो कि बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त की बायोग्राफी थी. उस फिल्म में रणबीर कपूर ने संजय दत्त की एक्टिंग को पूरी तरह पर्दे पर उतारने की कोशिश की। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई ।

इसके बाद रणबीर कपूर को साल 2022 में ब्रह्मास्त्र फिल्म में काम करने का मौका मिला। इस फिल्म में भी आलिया भट्ट के साथ काम कर रहे थे हालांकि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर नाकाम साबित हुई । इसके अलावा 2023 में उनकी फिल्म आई जिसका नाम एनिमल था| इस मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था|

रणबीर कपूर की फिल्म (Ranbir Kapoor’s Films)

  1. Saawariya (2007)
  2. Bachna Ae Haseeno (2008)
  3. Wake Up Sid (2009)
  4. Ajab Prem Ki Ghazab Kahani (2009)
  5. Rocket Singh: Salesman of the Year (2009)
  6. Raajneeti (2010)
  7. Anjaana Anjaani (2010)
  8. Rockstar (2011)
  9. Barfi! (2012)
  10. Yeh Jawaani Hai Deewani (2013)
  11. Besharam (2013)
  12. Bombay Velvet (2015)
  13. Tamasha (2015)
  14. Ae Dil Hai Mushkil (2016)
  15. Jagga Jasoos (2017)
  16. Sanju (2018)
  17. Brahmastra (2022)
  18. Shamshera (2022)
  19. Animal (2023)

रणबीर कपूर को प्राप्त अवार्ड्स  (Ranbir Kapoor’s Awards)

फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कारः

  • “सांवरिया” (2008) के लिए सर्वश्रेष्ठ पुरुष पदार्पण “रॉकस्टार” के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता (2012)
  • “बर्फी!” के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता (2013)
  • “संजू” के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता (2019)

अंतर्राष्ट्रीय भारतीय फिल्म अकादमी (आईफा) पुरस्कारः

  • स्टार डेब्यू ऑफ द ईयर “सांवरिया” के लिए पुरुष (2008)
  • “रॉकस्टार” के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता (2012)
  • “बर्फी!” के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता (2013)
  • “संजू” के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता (2019)
See also  Virat Kohli Biography in Hindi 2024 | विराट कोहली का जीवन परिचय व उनके रिकार्ड्स

स्क्रीन पुरस्कारः

  • मोस्ट प्रॉमिसिंग न्यूकमर “सांवरिया” के लिए पुरुष (2008)
  • “रॉकस्टार” के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता (2012)
  • “बर्फी!” के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता (2013)
  • “संजू” के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता (2019)

जी सिने अवार्ड्सः

  • “सांवरिया” (2008) के लिए सर्वश्रेष्ठ पुरुष पदार्पण
  • सर्वश्रेष्ठ अभिनेता “रॉकस्टार” के लिए पुरुष (2012)
  • सर्वश्रेष्ठ अभिनेता – “बर्फी!” के लिए पुरुष (2013)
  • सर्वश्रेष्ठ अभिनेता – “संजू” के लिए पुरुष (2019)

स्टारडस्ट अवार्ड्सः

  • कल का सुपरस्टार – “सांवरिया” के लिए पुरुष (2008)
  • सर्वश्रेष्ठ अभिनेता – “रॉकस्टार” के लिए ड्रामा (2012)
  • सर्वश्रेष्ठ अभिनेता – “बर्फी!” के लिए कॉमेडी/रोमांस (2013)
  • सर्वश्रेष्ठ अभिनेता – “संजू” के लिए नाटक (2019)

राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारः

  • “रॉकस्टार” (2012) के लिए विशेष उल्लेख

रणबीर कपूर विवाद (Ranbir Kapoor Controversies)

  1. रिलेशनशिप विवादः रणबीर कपूर का निजी जीवन अक्सर जांच के घेरे में रहा है। अभिनेत्री दीपिका पादुकोण के साथ उनके हाई-प्रोफाइल ब्रेक-अप और बाद में अन्य बॉलीवुड अभिनेत्रियों के साथ संबंधों सहित उनके रिश्तों ने मीडिया का ध्यान और अटकलों को आकर्षित किया है।
  2. Unauthorised leak video : 2012 में, कथित तौर पर रणबीर कपूर और उनकी तत्कालीन प्रेमिका, अभिनेत्री दीपिका पादुकोण को एक अंतरंग सेटिंग में दिखाते हुए एक वीडियो ऑनलाइन लीक हो गया था। वीडियो ने काफी विवाद और सार्वजनिक चर्चा पैदा की, हालांकि रणबीर और दीपिका दोनों ने इसकी प्रामाणिकता से इनकार किया।
  3. कानूनी विवादः 2013 में, रणबीर कपूर को कानूनी विवाद का सामना करना पड़ा जब उनकी फिल्म “ये जवानी है दीवानी” की शूटिंग के दौरान सार्वजनिक स्थान पर कथित रूप से धूम्रपान करने के लिए उनके खिलाफ शिकायत दर्ज की गई थी। शिकायतकर्ता ने दावा किया कि यह भारत में धूम्रपान विरोधी कानूनों का उल्लंघन करता है। हालांकि, बाद में इस मामले को अदालत से बाहर सुलझा लिया गया था। 
  4. नेपोटिज्म डिबेट: मशहूर कपूर फिल्म डायनेस्टी से ताल्लुक रखने वाले रणबीर कपूर भी इंडियन फिल्म इंडस्ट्री में नेपोटिज्म पर चल रही बड़ी बहस का हिस्सा रहे हैं। एक स्टार किड के रूप में, उन्हें दर्शकों के कुछ वर्गों से आलोचना का सामना करना पड़ा है, जो मानते हैं कि उनकी सफलता मुख्य रूप से उनकी प्रतिभा के बजाय उनकी पारिवारिक बैकग्राउंड के कारण है।

रणबीर कपूर की गर्लफ्रेंडस (Ranbir Kapoor Girlfriends)

  1. अवंतिका मलिक: रणबीर का पहला क्रश अवंतिका मलिक थी और इन दोनों ने कुछ समय के लिए एक दूसरे को डेट भी किया था। कहा जाता है कि ये अक्सर अवंतिका से मिलने के लिए उनके ‘जस्ट मोहब्बत’ नामक सेट पर भी जाया करते थे। हालांकि कुछ टाइम बाद ये दोनों एक दूसरे से अलग हो गए थे और अवंतिका ने इमरान खान से विवाह कर लिया था|
  2. सोनम कपूर: रणबीर की गर्लफ्रेंड की सूची में जो अगला नाम है वो सोनम का है| इन दोनों ने भी कुछ टाइम तक एक दूसरे को डेट किया हुआ है। लेकिन रणबीर का ये रिलेशनशिप भी ज्यादा टाइम तक चल नहीं पाया था और ये दोनों एक दूसरे से अलग हो गए थे और हाल ही में सोनम ने विवाह भी कर लिया है। 
  3. दीपिका पादुकोण : दीपिका पादुकोण और रणबीर का रिलेशनशिप किसी से भी छुपा हुआ नहीं है और इन दोनों का भी रिलेशनशिप काफी मजबूत हुआ करता था। लेकिन इनका ये रिलेशनशिप केवल 2 वर्ष तक ही चल पाया था और ये दोनों साल 2009 में अलग हो गए थे। हालांकि ये दोनों अभी भी काफी अच्छे फ्रेंड्स हैं और इन्होंने एक साथ कई मूवीज में भी काम किया हुआ है|
  4. कैटरीना कैफ : जिस वक्त रणबीर दीपिका के साथ रिलेशनशिप में थे उसी वक्त इनकी मुलाकात कैटरीना से हुई थी, जिसके बाद इन्होंने दीपिका के साथ अपना रिलेशनशिप तोड़ दिया था और कैटरीना के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रहने लग गए थे। लेकिन कैटरीना के साथ चले चार वर्ष के इस रिलेशनशिप को भी रणबीर ने साल 2016 में खत्म कर दिया था । 

ऊपर बताई गई अभिनेत्रियों के अलावा रणबीर का नाम अमिषा पटेल और माहिरा खान के साथ भी जोड़ा गया था हालांकि रणबीर ने अपने इन रिलेशनशिप के बारे में कभी भी पुष्टि नहीं की है ।

See also  Rajeev Chandrasekhar Biography In Hindi | केन्द्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री राजीव चंद्रशेखर का जीवन परिचय 2024

रणबीर कपूर की शादी (Ranbir Kapoor Marriage)

image 21
Source: Google

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट कई सालों तक एक दूसरे को डेट करने के बाद 14 अप्रैल 2022 को शादी के बंधन में बंध गए। इस तरह उनके शादी को एक साल हो गया है, लेकिन क्या आपको पता है कि आलिया कई साल पहले ही रणबीर कपूर की बालिका वधू बनने वाली थी।

दरअसल यह उस समय की बात है जब आलिया सिर्फ 11 साल की थी और रणबीर कपूर 20 साल के थे। रणबीर कपूर फिल्म “ब्लैक” के लिए संजय लीला भंसाली के साथ Co-Director के तौर  पर काम कर रहे थे। उसी समय director संजय लीला भंसाली के दिमाग में साल 1976 में बनी फिल्म “बालिका वधू” का रीमेक बनाने का ख्याल आया। 

उसके लिए वह रणबीर कपूर के साथ आलिया भट्ट को कास्ट करने वाले थे, उस समय आलिया सिर्फ 11 साल की थी। इस फिल्म के लिए रणबीर कपूर और आलिया भट्ट फोटोशूट भी करा लिए थे। लेकिन किसी वजह से यह फिल्म शुरू नहीं हो पाई। आलिया भट्ट, रणबीर कपूर की बालिका वधू तो नहीं बन सकी लेकिन उन्होंने रणबीर की दुल्हन बनने का उनके बचपन का सपना पूरा किया।

रणबीर कपूर नेटवर्थ (Ranbir Kapoor Net Worth)

रिपोर्टर के मुताबिक  रणबीर कपूर की कुल संपत्ति $45 मिलियन यानि 337 करोड़ भारतीय रुपए में और उनकी मासिक सेलरी 3 करोड़ बताई जाती है। जो समय समय पर बढ़ती है। ऐसे तो उन्हें कार का बहुत शौख है। 

उनके पास टोयोटा लैंड क्रूजर, रोल्स रॉयस, लेक्सस, ऑडीआरएस 7, मर्सिडीज-बेंज जीएल क्लास, रेंज रोवर और बीएमडब्ल्यू एक्स 6 जैसी महंगी कारे है, रणबीर कपूर की घर के बारे में तो इनके पास मुंबई में एक आलीशान घर है, और कपुर फिल्मों के साथ साथ ब्रांड एंडोर्समेंट के माध्यम से भी अच्छी कमाई करते हैं ।

रणबीर कपूर के इंटरेस्टिंग फैक्ट्स (Interesting Facts About Ranbir Kapoor)

  • रणबीर कपूर ने अपनी पहली गर्लफ्रेंड अपने स्कूल के टाइम में सातवीं क्लास में ही बना ली थी ।
  • रणबीर कपूर के पसंदीदा हीरो में से एक उनके पिताजी ऋषि कपूर खुद है।
  • रणबीर कपूर आर्थिक तंगी से मजबूत परिवार में पैदा होने का फायदा यह रहा कि उन्हें स्कूल के दिनों से ही हमेशा हर हफ्ते 15 सो रुपए मिला करते थे ।
  • रणबीर कपूर को फुटबॉल खेलना काफी पसंद है उनके पसंदीदा फुटबॉल खिलाड़ी लियोन मेसी है इसके अलावा भी मुंबई सिटी की तरफ से फुटबॉल भी खेला करते हैं।
  • रणबीर कपूर सिगरेट बहुत ही अधिक मात्रा में पीते हैं हालांकि भी इससे दूर रहने का प्रयास भी काफी करते हैं संजय दत्त को रणबीर कपूर काफी पसंद है एक बार रणबीर कपूर के बर्थडे पर संजय दत्त ने उन्हें मोटरसाइकिल गिफ्ट की थी ।
  • रणबीर कपूर को मोबाइल गेम खेलने का काफी शौक है।
  • रणबीर कपूर को एक बीमारी है जिसका नाम नेजल डिविएट सेप्टम है इस बीमारी में व्यक्ति जल्दी-जल्दी बोलता है रणबीर कपूर उन अभिनेताओं में से हैं जो किसी भी फिल्म के लिए फीस नहीं लेते हैं बल्कि फिल्म से होने वाली कमाई का हिस्सा लेते हैं।
  • रणबीर कपूर अपनी मम्मी से आपकी प्यार करते हैं इसके कारण से हर काम से पहले अपनी माताजी नीतू सिंह की राय हमेशा लेते हैं।

Ranbir Kapoor BIography in Hindi – FAQ’s

  1. रणबीर कपूर की शादी किससे हुई है ?

    आलिया भट्ट से

  2. रणबीर कपूर के पिता कौन है ?

    ऋषि कपूर

  3. रणबीर कपूर की बेटी का नाम क्या है ?

    राहा कपूर

  4. रणबीर कपूर की उम्र कितनी है ?

    41 साल



निष्कर्ष

अभिनेता रणबीर कपूर की कहानी Ranbir Kapoor biography in Hindi में पढ़कर आपको कैसा लगा कमेंट करके बताएं। अगर यह आर्टिकल आपको अच्छा लगा हो तो इस तरह की इंटरेस्टिंग कहानियां पढ़ने के लिए हमारे ब्लॉग से जुड़े रहें।

Leave a Comment