Percentage Kaise Nikale: हम लोग अपना जीवन चाहे किसी भी तरीके से जिए लेकिन हम सबके जीवन में मैथ्स के कुछ टर्म्स हमेशा ही काम आते है। उसी में एक है प्रतिशत ( Percentage) अगर आपने भी बचपन में प्रतिशत के बारे में पढ़ा है तो आपको खबर होगी कि आज भी यह हमारे लिए कितना अहम हो जाता है।
अगर आपको आज तक Percentage Kaise Nikale यह सवाल आपके मन में आता रहता है तो आज हम आपको उससे संबंधित विषय के बारे में ही विस्तार से जानकारी प्रदान करने का प्रयास करेंगे। तो चलिए अब बिना किसी देरी के शुरू करते है।
Percentage क्या होता है | What is Percentage
Percentage को हमसे अधिकांश लोग प्रतिशत के रूप में भी जानते है। प्रतिशत की बात करे तो यह एक तरह का fraction और ratio होता है जो किसी भी नंबर को 0 से 100 के बीच में रख सकता है।
प्रतिशत में प्राप्त हुए संख्या को हमेशा इस साइन % से दर्शाया जाता है। Percentage का इस्तेमाल हमारे जीवन में सबसे अधिक देखने को मिलता है। अगर आप कुछ उदाहरण जानना चाहते है तो वो कुछ इस प्रकार है:-

- स्कूल में बच्चों के मार्क्स को प्रतिशत में बदला जाता है।
- मॉल या ऑनलाइन शॉपिंग पोर्टल में डिस्काउंट रेट को प्रतिशत में बांटा जाता है।
- आप बैंक से किसी भी तरह का लोन लेते है तो आपको उस पर भी कुछ प्रतिशत का ब्याज दरों से पैसे देने होते है।
- कंपनी को भी अपने साल का रेवेन्यू में कितना प्रतिशत का प्रॉफिट हुआ या नुकसान यह जानकारी देनी होती है।
- एजेंट को भी अपने प्रोडक्ट बिकवाने के लिए कुछ प्रतिशत तक का कमीशन प्रदान करना होता है।
Percentage kaise Nikale | प्रतिशत कैसे निकाले
आप अगर प्रतिशत निकालना चाह रहे है या आप जानना चाहते है कि Percentage Kaise Nikale तो आपके पास आम तौर पर यही 3 सिचुएशन होती है। जिसमे से आपको percentage निकालना होता है, अगर आप भी नंबर से percentage को कनवर्ट करना चाहते है तो आपको नीचे से गए तरीके के बारे में जानना चाहिए।
1) पर्सेंटेज निकालने का पहला तरीका
मान लीजिए किसी बच्चे के 500 में 372 नंबर आए है, अब इसे प्रतिशत में परिवर्तित करना है, तो आपको हम बताएंगे कि आप ऐसा कैसे कर सकते है:-
आपको 372 को 500 से डिवाइड करना होगा, जिसके बाद आपके सामने 0.744 की संख्या प्राप्त होगी।
अब आपको इसे 100 से गुणा करना होगा। तो आपके पास जो नम्बर आया वो होगा 74.4, यही इसका प्रतिशत है।
तो अगर किसी बच्चे के एग्जाम में 500 में से 372 आए है तो उसका प्रतिशत 74.4% बनता है।
2) पर्सेंटेज निकालने का दूसरा तरीका
दूसरे कंडीशन में आपको प्रतिशत पता है, आपको खुल मार्क्स भी मालूम है कि 700 है और प्रतिशत 65% है, तो ऐसी स्थिति में आपको नंबर बताना है उसके लिए आपको कुछ ऐसा करना होगा:-
आपको total marks को 700 है उसे 100 से divide करना होगा, जिसके बाद आपके पास 7 प्राप्त होगा। आपको उसे 65 से multiple करना होगा जिससे आपको 455 प्राप्त होगा। यही आपका नंबर है।
अगर आपके 700 में 455 आते है तो इसका मतलब है आपके 65 प्रतिशत अंक आए है।
3) पर्सेंटेज निकालने का तीसरा तरीका
इस कंडीशन में आपको प्रतिशत का पता है और आपके मार्क्स का पता है, लेकिन टोटल मार्क्स का नहीं मालूम तो क्या करेंगे।
मान लीजिए आपके 60 प्रतिशत अंक आए है, और आपके नंबर 420 है तो आपको अब अपना टोटल मार्क्स बताना है? तो उसके लिए आपको नीचे बताए गए तरीके के बारे में जानना होगा:-
आपको 420 को 100 से multiple करना होगा, आपको 42000 प्राप्त होगा। अब आपको इस संख्या को 42000 को 60 से भाग करना होगा, तो आपको 700 प्राप्त होगा। यही आपका total marks है।
Percentage कैसे निकाले आसान तरीका | Percentage Kaise Nikale in Easy Steps
Percentage को निकालने के लिए हमेशा आपके प्राप्त अंक और total अंक को भाग करके 100 से मल्टीपल कर दो तो आप प्रतिशत निकाल लेंगे।
मान लीजिए आपके 500 में से 300 आए है, तो इसका प्रतिशत क्या होगा, 300 को 500 से भाग किया, 0.6 आएगा, उसे 100 से multiply किया 60 प्रतिशत आएगा।
ऐसे ही आपके 600 मार्क्स आए है 2000 में, तो बताए प्रतिशत कितना होगा:-
600 को 2000 से भाग किया, आपके सामने 0.3 की संख्या प्राप्त होगा, आपको उसे 100 से multiple करना होगा, जिसके बाद आपको 30 की संख्या प्राप्त होगा, वही आपका प्रतिशत है।
प्रतिशत संख्या से पूर्णांक जानना
अगर आपको कुल संख्या की जानकारी है, और आपको उसमे से एक निश्चित मात्रा की संख्या का प्रतिशत मिले, तो ऐसी स्थिति में आपको प्राप्त संख्या का पूर्णांक जानना होता है,
पूर्णांक जानने के लिए आपको, ( प्राप्त संख्या को 100 से multiply करना होता है) उसके बाद प्रतिशत से उसे divide कर देना होता है।
किसी के 400 अंक आए है और उसका प्रतिशत 50 है तो बताए टोटल मार्क्स क्या था?
तो आपको 400 को 100 से multiply करना होगा, आपको 40,000 प्राप्त होगा। उसे फिर 50 से divide कर देना होगा, तो आपको 800 का संख्या प्राप्त होगी, यही वो total marks है।
प्रतिशत में वृद्धि एवं कमी की गणना करना
मान लीजिए किसी वस्तु की कीमत 200 है और उसके प्राइस में 10 प्रतिशत तक उछाल देखने को मिला है तो ऐसी स्थिति में इस product की नई कीमत क्या होगी:-
आपको 200 को 10 से multiply करना होगा, आपको 2000 का अंक प्राप्त होगा, आपको उसे 100 से divide करना होगा, तो आपको 20 की संख्या प्राप्त होगी।
इस तरह से उस प्रोडक्ट की नई कीमत 220 होगी।
प्रतिशत संख्या को दशमलव में परिवर्तित करना
अगर आपको प्राप्त प्रतिशत को दशमलव में तब्दील करना है तो आपको प्रतिशत को 100 से डिवाइड करना है, तो आप प्रतिशत को दशमलव में बदल देंगे। मान लीजिए आपके 90 प्रतिशत आए है, आप उसे 100 से divide करते है तो आपको ०.9 की संख्या प्राप्त होगी, यही वो दशमलव है|
दशमलव संख्या को प्रतिशत संख्या में परिवर्तित करना
दशमलव में मौजूद संख्या को प्रतिशत में बदलने के लिए आपको उसे 100 से multiply करना होता है। आपको 0.6 को प्रतिशत में बदलना है तो आपको उसे 100 से multiple करना होगा, तो आपको 60 प्रतिशत प्राप्त होगा।
प्रतिशत को भिन्न में परिवर्तित करना
प्रतिशत संख्या को भिन्न में परिवर्तित करने के लिए आपको प्रतिशत संख्या को केवल 100 से डिवाइड करना है, मान लीजिए आपको 48 % का भिन्न निकालना है तो आपको 48 को 100 से डिवाइड करना होगा, 48 ÷ 100 – 12/25 का भिन्न प्राप्त होता है।
भिन्न को प्रतिशत में परिवर्तित करना
आप अगर भिन्न को प्रतिशत में परिवर्तित करना चाहते है तो आपको उसे ही 100 से multiple करना होगा।
मान लीजिए आपके पास 6/13 का भिन्न है, अब आपको इसे प्रतिशत में बदलना है। उसके लिए आपको इसे 100 से multiple करना होगा:-
6/13 × 100 – 46.15% प्राप्त होगा।
प्रतिशत का प्रयोग कहाँ होता हैं?
- प्रतिशत का इस्तेमाल अक्सर शेयर मार्केट के प्राइस के growth और downfall को बताने में किया जाता है।
- स्कूल में बच्चे को मार्क्स बताने के लिए प्रतिशत का इस्तेमाल किया जाता है।
- बाज़ार में discount के प्राइस बताने के लिए भी प्रतिशत का इस्तेमाल किया जाता है।
- खेलो में chances of rain को भी प्रतिशत में ही बताने का प्रयास किया जाता है।
500 का प्रतिशत कैसे निकाले
आपको अगर 500 के अंदर 300 का प्रतिशत निकालना है तो आपको 300 को 500 से divide करना होगा, जिससे आपको 0.6 की संख्या प्राप्त होगी, आपको उसे 100 से multiple करना होगा, जिससे आपके सामने 60 प्रतिशत प्राप्त होगा।
मोबाइल से पर्सेंटेज कैसे निकाले | Mobile se Percentage Kaise Nikale
मोबाइल से पर्सेंटेज निकालने के लिए आपको Calculator को open करना होगा और आप ऐसा कर पाने में सफल हो जायेंगे। आपको केवल प्राप्त चीज को टोटल चीजों से डिवाइड करना है और उसे 100 से multiple कर देना है। बस इस तरीके से मोबाइल से पर्सेंटेज निकल जायेगा।
Percentage Calculator
आप अगर सॉफ्टवेयर के माध्यम से percentage निकालना चाहते है तो आप Calculator.net की वेबसाइट पर जाकर किसी भी संख्या का percentage निकाल सकते है। आपको केवल गूगल पर जाकर https://www.calculator.net › math इस लिंक को ओपन करना होगा। इसके बाद आप बिना अधिक दिमाग लगाए पर्सेंटेज प्राप्त कर सकते है।
लाभ प्रतिशत कैसे निकालते है
मान लीजिए कोई प्रोडक्ट 100 की थी आपने उसे 110 का बेचा है तो आपको पहले 110-100 करना होगा, तो आपको 10 होगा। यह आपका लाभ है। अब आपको 10 को product के असली कीमत से divide करना होगा, तो आपको 0.1 की संख्या प्राप्त होगी। अब आपको इसे 100 से multiply करना होगा ,तो आपको 10 प्राप्त होगा। यह आपका लाभ प्रतिशत होगा।
Percentage se number kaise nikale
Percentage से नंबर निकालने के लिए आपको प्राप्त संख्या को 100 से multiply करना होगा। मान लिजिए आपके 65 प्रतिशत है 315 मार्क्स में तो आपको नंबर बताना है तो उसके लिए आपको 315 को 100 से multiply करना होगा, तो आपको 31500 की संख्या प्राप्त होगा। उसके बाद आपको उसे 31500 को 65 से डिवाइड करना होगा तो 500 प्राप्त होगा। यह आपका प्रतिशत है।
Byaj kaise Nikale
मान लीजिए कोई व्यक्ति है वो आपके 10,000 रुपए लेता है। आपने उसे यह पैसे 2 प्रतिशत ब्याज पर दिए है जो हर महीने लगेगा तो , ऐसी अवस्था में आपको प्रति महीने 200 रुपए ब्याज के तौर पर प्राप्त होंगे।
Discount कैसे निकालते है
आपको discount निकालने के लिए purane price को नए प्राइस से कंपेयर करना होगा। मान लीजिए पहले किसी चीज का दाम 2400 रुपए था अब उसका दाम 1200 हो गया है तो डिस्काउंट निकलने के लिए आपको 2400-1200 करना होगा आपको 1200 प्राप्त होगा।
अब आपको 1200 को 2400 से divide करना होगा, तो आपको 0.5 की संख्या प्राप्त होती है। अब आपको इसे 100 से multiply करना होता है तो आपको 50 मिल जाता है। यह आपका इस प्रोडक्ट पर डिस्काउंट होता है।
Percentage Kaise Nikale से जुड़े सवाल
-
Percentage कैसे निकाली जाती है?
हमने आपको ब्लॉग के ऊपरी सेक्शन में percentage निकालने के हर एक तरीके के बारे में जानकारी दी है। आप ऊपर से सभी तरीके के बारे में आसानी से जान सकते है।
-
100 का 10% कैसे निकालते है?
100 का 10% निकालने के लिए आपको 10 को 100 से डिवाइड करना होगा। आपको ०.1 प्राप्त होगा। आपको अब इसे 100 से multiply करना होगा तो आपको 10 प्राप्त होगा। 100 का 10% , 10 ही होता है।
-
60 का पर्सेंटेज कैसे निकाले?
अगर 60 को आप पर्सेंटेज में चेंज करना चाहती है तो आपको 60 को 100 से divide करना होगा। आपको 0.6 की संख्या प्राप्त होगी। आपको अब इसे 100 से multiply करना होगा तो आपको 60 प्राप्त होगा। 60 को अगर प्रतिशत में तब्दील करेंगे तो भी वो 100 ही आएगा।
-
प्रतिशत की ज़रूरत क्यों होती है ?
प्रतिशत की जरूरत हमे रोजमर्रा के काम में होती है। आपको मार्क्स, प्रोडक्ट पर डिस्काउंट, ब्याज दर प्राप्त करने के लिए और भी अन्य लाइफ रूटीन के काम में प्रतिशत की जरूरत होती रहती है।
- Hello Google Kaise Ho 2023 | हाय गूगल कैसे हो
- Computer Kya Hai 2023 | कंप्यूटर क्या है, प्रकार, विशेषताएं (संपूर्ण जानकारी)
- Computer Me Typing Kaise Kare | कंप्यूटर में टाइपिंग कैसे करें 2023
- Ethernet Kya Hai 2023 | ईथरनेट क्या है सम्पूर्ण जानकारी
- Google Mera Janam Din Kab Hai 2023 | गूगल मेरा जन्मदिन कब है: जानिए जवाब
Percentage Kaise Nikale – निष्कर्ष
आज इस आर्टिकल के माध्यम से हमने आपको percentage kaise nikale के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की है। उम्मीद है आपको यह आर्टिकल को आया होगा। अगर ऐसा है तो आप इस आर्टिकल को अपने दोस्तो और सहपाठी के साथ भी शेयर कर सकते है।
वही अगर आपके मन में percentage kaise Nikale से संबंधित कोई सवाल आता है तो आप हमसे नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में संपर्क कर सकते है।