सिंगर कैसे बनें स्टेप बाय स्टेप गाइड । Singer Kaise Bane In Hindi 2024

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Singer Kaise Bane, Singer Kaise Bante Hai, Bollywood Singer Kaise Bane, How to Become SInger, Step to Step Process for Become Singer

Singer Kaise Bane: सभी व्यक्ति का सपना अलग अलग होता है। किसी का सपना होता है आईएएस बनना, किसी का सपना होता है टीचर बनना, किसी का सपना होता है अकाउंटेंट बनना आदि। वैसे ही किसी का सपना होता है सिंगर बनना। सिंगिंग एक बहुत अच्छी प्रोफेशन है। परंतु, दुख की बात है की ज्यादातर समय, सिंगर बनने के सपने देखने वाले लोग सपने को साकार नहीं कर पाते हैं। 

क्योंकि, सिंगर बनने के नियमों के बारे में उन्हें सही तरीके से पता नही होता है। शायद आपका भी सपना है सिंगर बनना और आप समझ नही पा रहें हैं की सिंगर बनने के लिए क्या करना है। 

तब चिंता ना करें आपके सपने को साकार करने में सहायता करने के लिए ही यह पोस्ट लिखा गया है। क्योंकि इस पोस्ट पर हमने Singer Kaise Bane के बारे में विस्तार से बताया है, जो आपके लिए बहुत उपयोगी होने वाला है। 

Singer Kaise Bane
पोस्ट मुख्य हैडलाइन👉 दिखाये

Singer कैसे बनें | Singer Kaise Bane

संगीत से मन को शांति मिलती है। संगीत सभी को पसंद है। संगीत स्ट्रेस दूर करने में सहायता करता है, यह मेंटल हेल्थ को शक्तिशाली करता है। ज्यादातर लोगों का सपना होता है सिंगर बनना। सिंगर अर्थात गायक बनने के लिए आपके अंदर सेल्फ टैलेंट रहेना जरूरी है। सिंगर बनना कोई आसान बात नहीं है इसके लिए संगीत को प्यार करना, संगीत का अभ्यास करना बहुत जरूरी है। 

यदि आप संगीत को मन से चाहते हैं और संगीत, धुन सभी से प्यार करते हैं तब आप संगीत का निरंतर अभ्यास जरूर कर पाएंगे जो आपको बेहेतर गायक बनने में सहायता करता है। Singer कैसे बनें इसके उत्तर में बता दें कि सिंगर बनने के लिए कुछ नियमों का पालन करना अनिवार्य है, उन सभी नियमों के बारे में हमने नीचे बताया है। 

1. संगीत को अपना लक्ष्य बना लें और आत्मविश्वास रखें

आपको एक सिंगर बनना है इसका मतलब है आपका लक्ष्य है सिंगिंग, यानिकि आपका लक्ष्य तय है। अब सबसे पहले आपको सेल्फ कांफिडेंट होना पड़ेगा। क्योंकि, एक सिंगर बनने के लिए आत्मविश्वास रखना अनिवार्य है। 

अगर आपको अपने गायकी के विषय में खुद के उपर विश्वास है तब, जा के आप एक अच्छा सिंगर बन पाएंगे। क्योंकि सिंगिंग अर्थात, कंठ से सुर और स्वर को जन्म देना। अगर आपको अपने स्वर और गायकी में विश्वास नही रहेगा तब आप कोई गीत नहीं गा पाएंगे। 

See also  Screen Off Karke Video Record Kaise Kare 2024 - [100% वर्किंग]

2. अपने आदर्श को चुनें

एक अच्छा सिंगर बनने के लिए आपको अपना आदर्श चुनना होगा। जैसे की हम सभी जानते हैं  श्रेया घोषाल, नेहा कक्कड़, अरिजीत सिंह, शान, अरमान मालिक आज के समय के बहुत जानेमाने और लोकप्रिय सिंगर हैं। सभी यंग स्टार ऐसे लोकप्रिय सिंगर के गाने सुनना बेहद पसंद करते हैं। 

ठीक वैसे ही आप जिन सिंगर के गाना सुनना पसंद करते हैं उनको अपना आदर्श मान लें। इससे आपको संगीत की शिक्षा प्राप्त करने में सुविधा होगी। क्योंकि, अगर आपका एक आदर्श रहेगा यानिकि आप उनके तरह बनना चाहते हैं तब आप बिना किसी परेशानी के ही संगीत के चर्चा कर पायेंगे।

3. सिंगिंग की शिक्षा प्राप्त करें

सिंगिंग की शिक्षा प्राप्त करने के लिए आपको सिंगिंग क्लास ज्वाइन करना पड़ेगा। क्योंकि, जो शिक्षा आपको क्लास से मिल पाएगी शायद वो आप खुद से ना सिख पाएं। क्योंकि, गुरु के बिना शिक्षा प्राप्त नहीं किया जा सकता।

4. निरंतर अभ्यास करें 

सिर्फ सिंगिंग के क्लास ज्वाइन करने से ही आप अच्छे सिंगर नही बन पायेंगे। बहेतर सिंगर बनने के लिए निरंतर संगीत का अभ्यास करना जरूरी है। अगर, आप प्रतिदिन संगीत का रियाज करते हैं तब ही आपका स्वर सुरीला होगा। इसीलिए, समय नष्ट ना करके जब भी समय मिले संगीत का रियाज करना शुरू कर दें।

5. संगीत को ध्यान से सुनें और नया कुछ सिखने का प्रयास करें

कोई भी चीज सिखने के लिए उस चीज पर मनोयोग देना अनिवार्य होता है। ठीक वैसे ही संगीत में भी, संगीत को अच्छे से सिखने के लिए उसे ध्यान से सुनना होगा। संगीत के नोट्स, सुर और ताल सभी पर ध्यान देना होगा। तभी आप संगीत को और भी अच्छे तरीके से सिख पायेंगे। और, हमेशा कुछ नया सिखने के लिए प्रस्तुत रहेना पड़ेगा। क्योंकि आप जितना अपने आप को कुछ नया सिखने के लिए प्रस्तुत रखेंगे उतना ही आप नया कुछ सिख पायेंगे जो आपकी सफलता के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। 

6. गले का खास ख्याल रखें, और आवाज में सुधार लाएं

सिर्फ संगीत सिखने या रियाज करने से ही नहीं होगा गले का खास ख्याल रखना पड़ेगा। जैसे, रोज सुबह गुनगुने पानी से कुल्ला करना होगा, सर्दियों से बचना होगा जैसे सर्दी का मौसम आते ही गुनगुना पानी पीना होगा ताकि खासी ना हो, गला खराब ना हो। 

7. वाद्ययंत्र चलाना सिखें

ऐसे करने से स्वर सही रहेगा, स्वर बिगड़ेगा नही। आपका स्वर, आवाज जितना अच्छा और मधुर होगा आप उतना ही जल्द अच्छे सिंगर बन पाएंगे।

सिंगर होने के लिए वाद्ययंत्र का ज्ञान रहेना भी जरूरी है। संगीत के इंस्ट्रूमेंट को वाद्ययंत्र कहा जाता है जैसे, हारमोनियम, गिटर, तबला, कीबोर्ड, ऑक्टोपैड, बंशी, दरबुका आदि सभी के बारे में आपका ज्ञान रहेना अनिवार्य है। 

अगर आप इन में से कुछ इंस्ट्रूमेंट को चलाना भी सिख जाते हैं तो यह आपके सिंगिंग करियर को और भी उज्ज्वल बनाने में मदद करेगा। और, इससे आपको संगीत का सुर, ताल, लय समझने में भी आसानी होगी।

8. गाने की लिरिक्स पर गौर करें

किसी भी गाने को बहेतरीन तरीके से गाने के लिए आपको उस सॉन्ग का लिरिक्स अच्छे से पढ़ लेना होगा क्योंकि इससे सॉन्ग को गाने में आसानी होगी। क्योंकि गाने की लिरिक्स पढ़ कर आपको उसका मतलब भी ज्ञात होता है जिससे आप अपने इमोशन से गाने को गा सकते हैं। और आज के दिनों में गाने का लिरिक्स को पढ़ना कोई मुश्किल बात नहीं है, क्योंकि गूगल में सभी गाने का लिरिक्स उपलब्ध रहेता है। 

See also  Ethernet Kya Hai 2024 | ईथरनेट क्या है सम्पूर्ण जानकारी

9. संगीत प्रतियोगिताओं में हिस्सा लें 

आप कितने अच्छे गा रहे हैं, कितना बेहेतर गा रहे हैं यह तभी पता चलेगा जब आप किसी संगीत प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। क्योंकि, प्रतियोगिता में बहुत सारे प्रतियोगी रहते हैं जिन में बैटर परफॉर्मेंस करने का मतलब है कि आप एक अच्छे सिंगर बनने की ओर बढ़ रहे हैं। संगीत प्रतियोगिता में हिस्सा लेने से भी आपको बहुत कुछ सिखने को मिलेगा और भी नए नए मेंटर से सुझाओं मिलेगा। 

साथ ही अगर आप अच्छे परफॉर्म करते हैं तब आपको लोग पहेचान पायेंगे। आपको थोड़ा पॉपुलरिटी भी मिलेगा। इसके अलावा अगर आप चाहें तो स्कूल, कॉलेज, इंस्टीट्यूट के प्रोग्राम में हिस्सा ले सकते हैं। फेस्टिवल में स्टेज प्रोग्राम भी कर सकते हैं इससे आपका कॉन्फिडेंस और भी बढ़ेगा।

 10. सोशल मीडिया प्लेटफार्म का उपयोग करें

आज के समय में बहुत सारे ऐसे सिंगर हैं जो सोशल मीडिया से पॉपुलर हुए हैं अर्थात, वे अपने यूट्यूब चैनल के ज़रिए अपना टैलेंट यानिकि अपने गानों के वीडियो अपलोड करके लोगों का पसंद बन चुके हैं। आप भी अगर चाहें तो ऐसे यूट्यूब पर चैनल बनाकर सिंगिंग वीडियो अपलोड कर सकते हैं। यदि आपकी आवाज लोगों को पसंद आ जाए तब आप रातों रात सेलिब्रिटी भी बन सकते हैं। 

आप अगर सच में एक बेहेतरीन सिंगर बनना चाहते हैं तब आपको धीरज रखना होगा। क्योंकि, सिंगिंग दुनिया में कंपटीशन बहुत ज्यादा होता है। यहां आपको जगह बनाने के लिए सिंगिंग के बहुत सारे परीक्षा में पास करना होगा ताकि लोगों को आपकी आवाज पसंद आए।

इसमें आप डिमोटिवेट भी हो सकते हैं। मगर, आपको हार नही मानना है आपको आगे बढ़ते जाना है। अगर आप कोशिश करते रहें, हार्डवर्क करते रहें तब एक दिन आपको कामयाबी जरूर मिलेगी। आखिर में आप एक सिंगर बन ही जायेंगे। 

Singer बनने के लिए क्या कोई कोर्स करना पड़ता है?

एक अच्छा सिंगर बनने के लिए निरंतर संगीत का रियाज करने के साथ साथ सिंगिंग का कोर्स भी करना पड़ता है। जिस के लिए आपको 12 वी पास होना जरूरी है। क्योंकि, 12 वी के बाद ही आप सिंगिंग के कोई भी कोर्स करने में एलिजिबल होंगे। बहुत सारे पॉपुलर सिंगिंग कोर्स है जिसे  करके आप सिंगर बन सकते हैं। तो चलिए ऐसे कुछ कोर्स के नाम आपको बता देते हैं

  • Certificate course – Certificate in Music
  • Diploma course – Diploma in Music
  • Under Graduation – BA in Music
  • Post Graduation – MA in Music
  • Doctorate – PhD in Music 

Singer बनने के लिए कहां जाना पड़ता है?

एक लोकप्रिय सिंगर बनने के लिए आपको सिंगिंग के स्कूल्स, अकादमी आदि में एडमिशन लेना होगा। भारत में ऐसे बहुत सारे फेमस इंस्टीट्यूट है जो सिंगिंग के कोर्स करवातें है, जिनके नाम हमने नीचे बताया है।

  • Amity University
  • Calcutta School of Music 
  • Christ University 
  • Hindu College
  • KM Music Conservatory
  • Miranda House
  • Ramjas College 
  • Ranchi University
  • University of Lucknow 

घर बैठे सिंगर कैसे बनें? (Ghar Baithe Singer Kaise Bane)

अगर आप कोई भी सिंगिंग स्कूल, इंस्टीट्यूट में एडमिशन नही लेना चाहते हैं। आप घर बैठे ही सिंगर बनना चाहते हैं तब भी आपके लिए बहुत सारे टिप्स उपलब्ध है जैसे

आपको अपने स्वर को लेकर कोंफीडेंट होना है। सभी गाने को अच्छे से सुनना है, लिरिक्स पर ध्यान देना है। प्रतिदिन गाने का अभ्यास करना है। यूट्यूब पर बहुत सारे सिंगिंग चैनल्स है जहां से आप गाना सिख सकते हैं उसे फॉलो करना है। 

See also  एयर होस्टेस कैसे बनें। Air Hostess Kaise Bane 2024

Singer Kaise Bane Video

Singer Kaise Bane in Hindi से संबंधित FAQ

  1. Singer कैसे बनें?

    सिंगर बनने के लिए आपको सिंगिंग क्लास ज्वाइन करना होगा, संगीत का निरंतर अभ्यास करना होगा, और संगीत प्रतियोगिता में हिस्सा लेना होगा।

  2. सिंगर बनने के लिए क्या पढ़ाई करें?

    सिंगर बनने के लिए 12 वी के बाद आप म्यूजिक के कुछ पॉपुलर कोर्स जैसे सर्टिफिकेट कोर्स इन म्यूजिक, डिप्लोमा इन म्यूजिक, बी ए इन म्यूजिक आदि कोर्स में से कोई भी कोर्स कर सकते हैं।

  3. घर बैठे सिंगर कैसे बनें?

    घर बैठे सिंगर बनने के लिए आपको खुद के उपर कॉन्फिडेंस रखना होगा, अच्छे से सभी गानों को सुनना होगा, निरंतर संगीत का अभ्यास करना होगा और आवाज का ख्याल रखना होगा।

  4. सिंगर बनने के लिए कहां जाना पड़ता है?

    सिंगर बनने के लिए आपके अंदर संगीत का टैलेंट रहेना जरूरी है और साथ ही आपको सिंगिंग सिखने के लिए सिंगिंग अकादमी में भी एडमिशन लेना पड़ेगा।

  5. सिंगर बनने के लिए क्या खाना चाहिए?

    गायक बनने के लिए आपको सादा भोजन खाना चाहिए, ज्यादा मिर्च मसाले वाला खाना नही खाना चाहिए क्योंकि इससे गले में इफेक्ट हो सकता है। गले का ध्यान रखना होगा। नॉर्मल पानी या गरम पानी पीना होगा। और, ध्यान देने वाली बात है यदि आप गुटखा, तंबाकू का सेवन करते हैं तो उसे छोड़ ना होगा।

  6. सिंगर बनने के लिए कितना पैसा खर्च होता है?

    यदि आप सिंगिंग के लिए किसी भी कोर्स में भर्ती हो रहे हैं तब आपको ₹15000 से ₹200000 तक का खर्च करना होगा।

  7. Singer को कितना पैसा मिलता है?

    सोशल मीडिया सूत्रों के अनुसार, प्रति गाने में सिंगर्स ₹50000 से लेकर ₹500000 तक का फीस चार्ज करते हैं।

  8. Singer बनना कितना मुश्किल है?

    सिंगर बनना कोई आसान बात नहीं है। सिंगर बनने के लिए आपके अंदर सेल्फ कॉन्फिडेंस और सेल्फ मोटिवेशन की गुण रहेना अनिवार्य है। क्योंकि, सिंगर को हमेशा ही अधिक संख्यक ऑडियंस के सामने गाना पड़ता है जिस कारण सेल्फ कॉन्फिडेंस होना चाहिए।
    और, अगर आप सेल्फ मोटिवेटेड हैं तब तो आपको कोई भी डिमोटिवेट नहीं कर पायेगा। सिंगर बनने के लिए लगातार संगीत का रियाज करना और प्रतियोगिता में हिस्सा लेना होगा तब ही आप एक लोकप्रिय और फेमस सिंगर बन पायेंगे।



Singer Kaise Bane in Hindi – सारांश

आज के इस पोस्ट पर हमने Singer Kaise Bane के बारे में पूरे विस्तार में बताया है। हमें उम्मीद है आज के ईस ब्लॉग पोस्ट को पढ़कर आप जरूर Singer बनने के उपाय के बारे में जान गए होंगे। 

यदि इस पोस्ट को पढ़कर आपके मन में Singer बनने के उपाय से संबंधित कोई सवाल है, तो आप बेझिझक नीचे कमेंट बॉक्स पर कमेंट करके हमें पूछ सकते हैं। अगर आपको लगे की यह पोस्ट आप सभी के लिए उपयोगी है, तब आप इस ब्लॉग के और भी कई पोस्ट को पढ़ सकते हैं।

Leave a Comment