जया किशोरी जी का जीवन परिचय, विवाह व शिक्षा | Jaya Kishori Biography in Hindi 2024

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Jaya Kishori Biography in Hindi: आज हम आपको भगवान के परम भक्त, मशहूर भजन गायिका और प्रख्यात प्रवचनकर्ता जया किशोरी जी के जीवन के बारे में विस्तार से बताएंगे। आज Jaya Kishori Biography in Hindi  में आप पढ़ेंगे जया किशोरी जी के प्रारम्भिक जीवन, पति, उनका कैरियर, उनकी कुल संपत्ति के बारे में।

जया किशोरी जी का जीवन परिचय (Jaya Kishori Biography in Hindi)

Jaya Kishori Biography in Hindi
Source: Google

बेहद कम आयु में भगवान के प्रति भक्ति व प्रेम से हजारों लोगों को प्रभावित करने वाली जया किशोरी जी का जीवन किसी प्रेरणा से कम नहीं हैं। 

जया किशोरी का पूरा नाम जया शर्मा हैं। इनका जन्म 13 जुलाई 1995 को राजस्थान के गाँव सुजानगढ़ में एक गौड़ ब्राह्मण परिवार में हुआ था। इनके पिता का नाम शिव शंकर शर्मा और माता का नाम सोनिया शर्मा है। इनकी एक बहन भी हैं, जिसका नाम चेतना शर्मा है।

अपने सभी भाई बहनों से बड़ी जया किशोरी जी का मन बचपन से ही भगवान की भक्ति में लग गया था। शुरू से ही घर में भक्तिमय माहौल होने से इनकी भगवान की कथा और भजनों में रूचि बढ़ गयी।

Jaya Kishori Biography in Hindi
असली नामजया शर्मा
उपनामजया किशोरी
उपाधिकिशोरी जी
जन्म और जन्मस्थान13 जुलाई 1995, सुजानगढ़ (राजस्थान)
माता का नामसोनिया शर्मा
पिता का नामशिव शंकर शर्मा
भाई-बहनचेतना शर्मा (1 बहन )                                                   
पति का नामअविवाहित
शिक्षाबी.कॉम
स्कूल/कॉलेजमहादेवी बिरला वर्ल्ड एकेडमी, कोलकाताऔर श्री शिक्षायतन कॉलेज, कोलकाता
जातिगौड़ ब्राह्मण
पेशाआध्यात्मिक वक्ता और संगीत कलाकार
धर्महिन्दू

जया किशोरी जी की शिक्षा (Jaya Kishori Education)

जया किशोरी ने अपनी स्कूली पढ़ाई कोलकाता के महादेवी बिरला वर्ल्ड एकेडमी और श्री शिक्षायतन कॉलेज, कोलकाता से करने के बाद इन्होनें बी.कॉम की पढाई पूरी की हैं। जया किशोरी ने मात्र 9 वर्ष की आयु में संस्कृत में लिंगाष्टकम्, शिव-तांडव स्तोत्रम्, रामाष्टकम्, मधुराष्टकम्, श्रीरुद्राष्टकम्, शिवपंचाक्षर स्तोत्रम्, दारिद्रय दहन शिव स्तोत्रम् आदि कई स्तोत्रों को गाकर हजारों श्रोताओं को प्रभावित किया है। 10 साल की आयु में जया किशोरी ने अमोघफलदायी सम्पूर्ण सुन्दरकाण्ड गाकर लाखों लोगों के दिलों में विशेष जगह बना ली थी।

जया किशोरी जी की वैवाहिक स्थिति (Jaya Kishori Marriage)

हर कोई जया किशोर जी के पति का नाम और जया किशोर जी की शादी कहां हुई जानना चाहता है। लेकिन जया किशोरी ने अपने एक इंटरव्यू में कहा हैं कि वे कोई साधु या सन्यासिनी नहीं हैं, मात्र एक सामान्य महिला है। उन्होंने कहा की उनकी अभी शादी नहीं हुई है। इसमें बहुत देर है और वे यह कभी भी नहीं चाहेंगी कि शादी के कारण उनकी कथा प्रभावित हो। वे कथा छोड़कर शादी नहीं करना चाहेंगी। इनके गुरू पं. श्री गोविन्दरामजी मिश्र ने इनके भगवान श्री कृष्ण के प्रति प्रेम को देखते हुए इनको “किशोरी जी” की उपाधि दी।

See also  बिग बॉस के प्रतियोगी अनुराग डोभाल का जीवन परिचय | Anurag Dobhal Biography in Hindi

जया जी कहती हैं कि उन्हें अधिक समय तक अपने गुरु का सानिध्य नहीं मिल सका। इनकी कथाओं द्वारा आने वाला चंदा जया किशोरी उदयपुर की एक संस्था नारायण सेवा संस्थान को दान के रूप में दे देती है। यह संस्था दिव्यांग और अपंग लोगों के लिए अस्पताल चलाती है तथा गरीबों की सेवा करती है। नारायण सेवा संस्थान द्वारा कई गौशालाओं का भी संचालन किया जाता है।

जया किशोरी जी को प्राप्त सम्मान 

जया किशोरी जी अंतरराष्ट्रीय कथावक्त होने के साथ ही साथ समाजसेवा के कार्यों में भी विशेष रुचि रखती हैं, जिसकी वजह से उन्हें देश-विदेश से कई सम्मान प्राप्त हुआ है।

  • जनवरी 2016 में पुणे में आयोजित छठे भारतीय छात्र संसद पुरस्कार समारोह में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्रमुख श्री मोहन भागवत द्वारा “आदर्श युवा आध्यात्मिक गुरु पुरस्कार” से सम्मानित किया गया।
  • नारायण सेवा संस्थान, उदयपुर द्वारा “समाज रतन पुरस्कार” से पुरस्कृत किया गया है।
  • “संस्कार कलाकार ऑफ द ईयर 2013-2014” संस्कार चैनल, मुंबई द्वारा संस्कार संध्या से सम्मानित किया गया है।
  • ‘युवा आध्यात्मिक आइकन’ के रूप में फेम इंडिया मैगज़ीन द्वारा जवाजा गया है।
  • राष्ट्र में बहुमूल्य योगदान के लिए वूमेन एरा पुरस्कार से सम्मान मिला है।
  • सम्पूर्ण दुनिया में प्रेरक महिलाओं में से एक महिला के रूप में पेंसिल डॉटकॉम से पुरस्कृत किया गया है।
  • फेम इंडिया एशिया पोस्ट सर्वे 2019 यूथ आइकॉन “युवा” सर्वे रिपोर्ट में जया किशोरी 18320 प्रबुद्ध लोगों ने “अध्यातम” की श्रेणी में रखा है।
  • आइकॉनिक गोल्ड अवार्ड्स 2021 द्वारा “आइकॉनिक वुमन मोटिवेशनल स्पीकर ऑफ द ईयर 2021” से सम्मानित किया गया है।
  • लोकमत डिजिटल इन्फ्लुएंसर अवार्ड्स 2021 द्वारा “बेस्ट स्पिरिचुअल इन्फ्लुएंसर” से पुरस्कृत किया गया है।
  • “बेस्ट मोटिवेशनल स्पीकर 2021” का भी सम्मान मिल चुका है।
  • मई 2022 में सबसे प्रेरक महिला (आध्यात्मिक) क्र रूप में ग्लोबल एक्सीलेंस अवार्ड्स (GEA) मिला है।

जया किशोरी जी की फीस (Jaya Kishori Fees)

जया किशोरी जी वर्तमान में एक प्रसिद्ध और नामी कथावाचक बन चुकी हैं। जया देश-विदेश तक कथा सुनाने के लिए जाती हैं। जब भी नानी बाई का मायरो और श्रीमद् भागवत कथा होता है, उसके लिए एक रिपोर्ट के मुताबिक, जया किशोरी 9 से 10 लाख रुपए तक का फीस चार्ज करती हैं, जिसमें से आधी फीस आधे बुकिंग के समय ही ले लिया जाता है। बाकी कथा पूरी होने के बाद लिया जाता है।

हालांकि, ऐसा नहीं है कि जया किशोरी लाखों रुपए कमाती हैं तो केवल अपने ऊपर खर्च करती हैं। वह अपने कमाई का आधे से भी ज्यादा हिस्सा गरीब और निःसहाय लोगों की मदद में दान कर देती हैं।

जया कई बड़े संस्थान से जुड़ी हुई है। आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों के लिए यह पढ़ाई का खर्चा भी उठाती हैं। यहां तक कि नारायण सेवा संस्थान से यह जुड़ी हुई है, जो गौशाला चलाती हैं। इस तरीके से जया किशोरी जितनी प्रसिद्ध कथावाचक है, वह दिल से भी उतनी ही अच्छी है और अच्छी समाजसेविका भी है।

See also  Kabir Das Biography In Hindi 2024 | महान संत कबीर दास जी का जीवन परिचय

जीवन जीने का तरीका जया किशोरी के नजरिए से

जया किशोरी बेहद सादा जीवन जीने में भरोसा करती है। वे कहती हैं कि वर्तमान में तकनीक के चलते बच्चों का जीवन मोबाइल तथा लैपटॉप तक ही सिमित हो गया है। इससे बच्चों में संस्कारों की कमी साफ़ देखी जा सकती है। आजकल के युवाओं द्वारा बुजुर्गों तथा माता-पिता का सम्मान न करना, साधु तथा सन्यासियों का अनादर करना, सामाजिक मर्यादाओं को तोड़ना। इस बात का संकेत हैं कि हम कहीं न कहीं अपने संस्कारों को भूलते जा रहे हैं। 

जया किशोरी इन्हीं सब बातों को अपनी सरल तथा मधुर वाणी और अपने स्वयं के अनुभवों के आधार पर सम्पूर्ण समाज को बताने का प्रयास करती है। जिस उम्र में लड़कियां घूमना-फिरना तथा श्रृंगार करना पसंद करती है, उस उम्र में जया किशोरी भगवान की भक्ति में लीन है। 

उनका मानना हैं कि भगवान की भक्ति ही जीवन की सही दिशा है। जया किशोरी का भगवान खाटूश्यामजी में अथाह विश्वास है। यही कारण हैं कि वे हर साल राजस्थान में अपने पूरे परिवार के साथ खाटूश्यामजी के मंदिर जरूर जाती है। वे जब भी खाटूश्यामजी के मंदिर राजस्थान जाती हैं तब वह अपने परिवार के साथ पंचायती धर्मशाला में रूकती है। 

इस दौरान दो-तीन दिन जया किशोरी के सानिध्य में पूरा माहौल भक्तिमय हो जाता है। वे बचपन में भगवान श्री कृष्ण के लिए क्लासिकल नृत्य करती थी, उनका पालन पोषण ऐसे परिवार में हुआ, जो कृष्ण भक्ति में बहुत ही अधिक भरोसा करता है। आज पूरी दुनिया में जया किशोरी कथा वाचक तथा भजन गायिका के नाम से प्रसिद्ध है।

जया किशोरी जी के प्रति जुड़ी अफवाहें (Jaya Kishori Controversies)

आज के सोशल मीडिया के समय में बड़े शख्सियत के साथ कुछ अफवाह होना आम बात है। हालांकि कुछ लोग अपने फायदे या बिना मतलब के बिना कोई सत्यता के अफवाह फैला कर ऐसे लोगों का नाम खराब करते हैं।

जया किशोरी भी ऐसे अफवाह का सामना कर चुकी है। कुछ महीने पहले जया किशोरी का संबंध धीरेंद्र शास्त्री से बताया जा रहा था। कहा जा रहा था कि दोनों की जल्दी शादी होगी। हालांकि यह अफवाह थी। इसके बारे में जया किशोरी ने कहा भी कि अचानक से सुबह उठकर जब ऐसी खबर सुनने को आपके बारे में मिले, जो बिल्कुल सत्य ना हो तो बहुत ही बुरा लगता है। ना केवल जया किशोरी बल्कि धीरेंद्र शास्त्री ने भी इस अफवाह का खंडन करते हुए कहा कि वह जया किशोरी को अपनी बहन मानते हैं।

जया किशोरी जी के बारे में कुछ रोचक तथ्य (Interesting Facts About Jaya Kishori)

  • जया किशोरी का असली नाम जया शर्मा है। लेकिन पंडित गोविंदराम मिश्रा इन्हें पहले राधा कहा करते थे और भगवान श्री कृष्ण के प्रति इनके अत्यधिक प्रेम को देखने के बाद उन्होंने ही इन्हें “किशोरी जी” की उपाधि दी थी तब से यह जया किशोरी के नाम से जानी जाती है।
  • जया किशोरी मात्र 7 साल की उम्र से ही सत्संग में भजन करना शुरू कर दिया था। इन्होंने पहली बार बसंत महोत्सव जो कोलकाता में आयोजित हुआ था, उस सत्संग में भजन गाया था।
  • जया किशोरी अपने सात दिनों के कथा श्रीमद् भागवत और तीन दिवसीय कथा नानी बाई रो मायरो प्रवचन के लिए काफी प्रसिद्ध है।
  • मात्र 10 साल की उम्र में जया किशोरी ने पहली बार अकेले ही मंच पर सुंदरकांड का पूरा पाठ सुनाया था।
  • जया किशोरी के कथा वाचक होने का श्रेय इनके दादी और दादा को ही जाता है, जो इनके आध्यात्मिक विकास को प्रभावित करने के लिए इन्हें बचपन से ही भजन कीर्तन सुनाया करते थे।
  • जया किशोरी एक अच्छी कथावाचक है लेकिन इसके साथ ही इन्हें हारमोनियम बजाना और संगीत सुनना बहुत ही अच्छा लगता है।
  • जया किशोरी का अपना खुद का एप्लीकेशन भी है, जिसका नाम जया किशोरी जी ऑफिशियल एप है। इसे 19 सितंबर 2018 को लांच किया गया था।
  • जया किशोरी का नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी दर्ज है। क्योंकि साल 2018 में जया किशोरी की श्रीमद् भागवत कथा में संजय शुक्ला और अंजली शुक्ला का सामूहिक आमंत्रण का आयोजन था। जिसमें घर-घर जाकर महिलाओं को कुल मिलाकर 11000 साड़ी का वितरण किया गया था।
See also  Hardik Pandya Biography in Hindi 2024 | क्रिकेटर हार्दिक पांड्या का जीवन परिचय

जया किशोरी का सोशल मीडिया अकाउंट (Jaya Kishori Social Media Account)

जया किशोरी जी के फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स तथा यूट्यूब पर लाखों की संख्या में फॉलोअर हैं। 

YoutubeClick Here 
FacebookClick Here
Instagram Click Here
X (Twitter)Click Here
Official WebsiteClick Here

Jaya Kishori Biography in Hindi – FAQ’s

  1. जया किशोरी का पूरा नाम क्या है?

    जया किशोरी का पूरा नाम / असली नाम जया शर्मा हैं।

  2. जया किशोरी की उम्र कितनी है?

    जया किशोरी की उम्र 28 वर्ष हैं।

  3. जया किशोरी की फैमिली में कौन कौन है?

    जया किशोरी के परिवार में तीन लोग हैं, उनकी माता उनके पिता और उनकी बहन!

  4. जया किशोरी जी की डेट ऑफ बर्थ क्या है?

    जया किशोरी जी की डेट ऑफ बर्थ 13 जुलाई 1995 हैं।

  5. जया किशोरी क्या करती है?

    जया किशोरी जी कथावाचक और मोटिवेशनल स्पीकर हैं।‌

  6. जया किशोरी की शादी कब और किसके साथ हुई?

    जया किशोरी की शादी नहीं हुई है, वो अविवाहित है।

  7. जया किशोरी जी की फीस कितनी है?

    जया किशोरी जी कथा वाचन करने के लिए 9 से 10 लाख रुपए फीस लेती हैं।

  8. जया किशोरी और बागेश्वर धाम में क्या संबंध है?

    जया किशोरी और बागेश्वर धाम के महाराज धीरेंद्र शास्त्री के बीच कोई संबंध नहीं है। धीरेंद्र जी जया किशोरी को अपनी बहन मानते हैं।



निष्कर्ष

आज के इस आर्टिकल Jaya Kishori Biography in Hindi में मैंने आपको जया किशोरी जी और उनके जीवन के बारे में विस्तारपूर्वक बताने की कोशिश की है। जया किशोरी जी के जीवन के बारे में जानकर आपको कैसा लगा कमेंट करके बताएं, अगर आपको आर्टिकल अच्छा लगा हो, तो ऐसी और कहानी पढ़ने के लिए हमारे ब्लॉग से जुड़े रहें। 

अगर आपका इस आर्टिकल से सम्बंधित कोई सुझाव या सवाल है तो हमें कमेन्ट करें| हम आपके कमेंट का हर संभव जवाब देने की जल्द से जल्द कोशिश करेंगे|

Leave a Comment