Elvish Yadav Biography in Hindi | बिग बॉस ओटीटी 2 के विजेता एल्विश यादव का जीवन परिचय

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Elvish Yadav Biography in Hindi: एल्विश भाई के नाम से पहचाने जाने वाले एल्विश यादव आजकल हर न्यूज़ की हेडलाइन बने हुए हैं‌। बात करें न्यूज़ की तो एल्विश यादव के खिलाफ रेव पार्टीज में सांपों का जहर सप्लाई करने का आरोप है। एल्विश यादव बहुत ही फेमस यूट्यूबर और सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर है। इतना ही नहीं एल्विश बिग बॉस OTT 2 के विनर भी रह चुके हैं। 

अगर आप एंटरटेनमेंट और कॉमेडी पसंद करते हैं तो आप ने एल्विश यादव के वीडियो देख ही होंगे। पर अगर आप एल्विश यादव की जिंदगी के बारे में जानना चाहते हैं तो आज का यह आर्टिकल आपके लिए ही लिखा गया है क्योंकि इस आर्टिकल  Elvish Yadav biography in Hindi में हम आपको एल्विश यादव की जिंदगी की पूरी कहानी सुनाने वाले हैं। 

अगर आप एल्विश यादव के फैन हैं तो आपको यह आर्टिकल बेहद पसंद आने वाला है। तो चलिए सीधे पॉइंट पर आते हैं।

एल्विश यादव का जीवन परिचय (Elvish Yadav Biography in Hindi)

जैसा कि मैंने कहा एल्विश यादव एक फेमस यूट्यूबर और सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर है जो अधिकतर यूट्यूब पर कॉमेडी से रिलेटेड वीडियो बनाते हैं। अपने गजब के Humor और कॉमेडी से Elvish ने बहुत सारे फैंस का दिल जीता है और लोगों के बीच में अपनी अलग पहचान बनाई है। एल्विश मजेदार शॉर्ट फिल्म भी बनाते हैं। 

Elvish Yadav Biography in Hindi

एल्विश यादव के यूट्यूब पर दो चैनल है, एक उनका main channel है और दूसरा उनका Vlog channel है। एल्विश का main channel उन्हीं के नाम पर है और इसमें 1.45 करोड़ सब्सक्राइबर है जबकि उनके Vlog channel पर 75.1 लाख सब्सक्राइबर है। अपने यूट्यूब चैनल पर एल्विश jokes, concepts, comedy और daily vlogs से संबंधित वीडियो अपलोड करते हैं। 

एल्विश को यूट्यूबर बनने की प्रेरणा आशीष चंचलानी से मिली है। एल्विश पहले आशीष की वीडियो खूब देखा करते थे और क्योंकि एल्विश को खुद भी कॉमेडी का शौक था इसलिए उन्होंने खुद की कॉमेडी वीडियो बनाकर फेसबुक पर अपलोड करना शुरू कर दिया। पर धीरे-धीरे करके उन्होंने फेसबुक से अपने वीडियो यूट्यूब पर डालना शुरू किया।  

वैसे तो एल्विश यादव काफी समय से यूट्यूब पर स्ट्रगल कर रहे थे लेकिन tik tok Vs YouTube के कंट्रोवर्सी में उनकी वीडियो वायरल हो गई और यह लोगों में पॉपुलर हो गए। एल्विश के पास यूट्यूब का silver और Gold play button हैं। 

See also  Urfi Javed Biography in Hindi 2024 | उर्फी जावेद का जीवन परिचय

एल्विश यादव ने बिग बॉस OTT 2 में वाइल्ड कार्ड एंट्री ली थी लेकिन अपने परफॉर्मेंस के दम पर उन्होंने बिग बॉस की ट्रॉफी को अपने नाम कर लिया। यहां तक तो आपको एल्विश के बारे में ऊपर ऊपर से पता चल गया हैं। लेकिन अगर आप एल्विश की जिंदगी के बारे में जानना चाहते हैं तो उनकी बायोग्राफी को ऐसे ही पढ़ते रहिए। 

नाम एल्विश यादव 
जन्मतिथि14 सितंबर 1997
जन्म स्थानहरियाणा गुड़गांव
नेशनलिटीइंडियन
धर्म हिंदू धर्म
शिक्षाहंसराज कॉलेज दिल्ली इंडिया
पेशायूट्यूबर और सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर 
प्रसिद्धि का कारणदेसी हरियाणवी भाषा में बनाए जाने वाली कॉमेडी वीडियो के लिए 

एल्विश यादव का जन्म और प्रारंभिक जीवन 

एल्विश यादव का जन्म 14 सितंबर 1997 में हरियाणा गुड़गांव में हुआ था। इस साल एल्विश 27 साल के हो जाएंगे। एल्विश ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा हरियाणा के Amity International School के स्कूल से की थी।  उसके बाद वे दिल्ली के हंसराज कॉलेज में B.com की डिग्री लेने के लिए चले गए। एल्विश पढ़ाई लिखाई में बचपन से ही होनहार थे। आपको यकीन नहीं होगा इतना मजाक करने वाले एल्विश भाई के 12वीं की परीक्षा में 94% मार्क्स आए थे। ‌

एल्विश यादव  का परिवार (Elvish Yadav Family)

एल्विश यादव अपने परिवार के साथ रहते हैं। उनका छोटा लेकिन सुखद परिवार है। उनके पिता का नाम राम अवतार यादव और मां का नाम सुषमा यादव है। एल्विश के पिता कॉलेज में लेक्चर है और उनकी मां एक हाउसवाइफ है। 

वर्तमान में एल्विश यादव अपने परिवार के साथ हरियाणा गुड़गांव में रहते हैं। एल्विश हिंदू जाट परिवार से ताल्लुक रखते हैं। एल्विश के माता-पिता उनका हमेशा सपोर्ट करते हैं यूट्यूब में करियर बनाने में भी  उनके परिवार ने उनका बहुत साथ दिया। 

एल्विश को अपने परिवार के साथ घर पर खाना खाना बेहद पसंद है, खासकर अपनी मां के हाथ का बना खाना खाना उन्हें बहुत पसंद है। एल्विश के इंस्टाग्राम पर आपको उनकी और उनकी माता जी की तस्वीर देखने को मिल जाएगी। सोर्सेज की माने तो एल्विश अपने तीन भाई बहनों में सबसे छोटे हैं। 

एल्विश यादव की गर्लफ्रेंड और मैरिटल स्टेटस (Elvish Yadav Girlfriend)

एल्विश यादव ने बहुत ही कम उम्र में काफी तरह की हासिल की है। एल्विश लोगों के बीच काफी पॉपुलर है, वो सक्सेसफुल होने के साथ-साथ कामयाब यूट्यूबर हैं। हालांकि एल्विश यादव ने अभी तक ऑफिशियल तौर पर अपनी गर्लफ्रेंड के बारे में कुछ भी नहीं कहा है।

लेकिन उड़ते उड़ते यही खबर सामने आई है कि एल्विशअपने जैसे दूसरी यूट्यूबर कीर्ति मेहरा को डेट कर रहे हैं। क्योंकि हाल ही में दोनों के साथ में फोटोस सामने आई है। एल्विश के रीसेंट वीडियो में कीर्ति कई बार नजर आ चुकी है। हालांकि यह बस एक अंदाजा है ऐसा भी हो सकता है कि एल्विश सिंगल हो। एल्विश अभी तक शादी के बंधन में नहीं बंधे हैं। 

 एल्विश यादव का करियर 

Elvish का हमेशा से ही video production और acting के तरफ खास झुकाव रहा है। जैसा कि मैने आपको बताया एल्विश आशीष चंचलानी के बहुत बड़े फैन थे। उनसे इंस्पायर होकर ही एल्विश ने वीडियो बनाना और उसे दूसरे वीडियो शेयरिंग प्लेटफार्म पर अपलोड करना शुरू किया। 

See also  Mahatma Gandhi Biography In Hindi 2024 | भारत के राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का जीवन परिचय

एल्विश कई बार म्यूजिकल वीडियो में अभी नजर आ चुके हैं। hauli hauli और कुछ गांनों में आप एल्विश को देख सकते हैं। करियर की शुरुआत में एल्विश अपने यूट्यूब चैनल पर कॉमेडी वीडियो डाला करते थे, जिसे उस समय बेल वीडियो कहा जाता था। इस तरह के वीडियो उस समय यूट्यूब पर बहुत चलते थे। 

स्कूल के दिनों से ही एल्विश को लोगों को हंसाना बहुत पसंद था वो हमेशा स्कूल के बच्चों को कॉमेडी करके हंसाते थे। मई 2016 में एल्विश ने लेग बेस पर एक कॉमेडी वीडियो बनाकर उसे इंस्टाग्राम पर अपलोड किया था। उन्होंने अपनी शुरुआती वीडियो में उसे समय के कई फेमस युटुब जैसे आशीष चंचलानी, हर्ष बेनीवाल के कॉमेडी की नकल उतारने की कोशिश की थी। 

इंस्टाग्राम पर काफी कोशिश करने के बाद भी उन्हें कुछ खास रिस्पांस नहीं मिला, उसके बाद उन्होंने फेसबुक पर ट्राई किया। फेसबुक पर लोगों ने उनके वीडियो को पसंद किया। ‌ शायद आपको यह बात पता ना हो लेकिन करियर के शुरुआत में एल्विश की मां ने उन्हें स्क्रिप्ट लिखने और कैमरे में बोलने में बहुत मदद की थी। 

जब फेसबुक पर उन्हें अच्छे रिस्पॉन्स मिलने लगे तो उन्होंने अपने वीडियो यूट्यूब पर डालना शुरू कर दिया। यूट्यूब पर उन्हें ज्यादा लोग देखने लगे थे। यूट्यूब पर शुरुआती दिनों में एल्विश ने अपने चैनल का नाम “ The Social Factory ” रखा था क्योंकि वो लोगों को हंसाना चाहते थे।  

लेकिन जब उनकी तीन प्रैंक वीडियो नहीं चली तो उनकी उम्मीद खोने लगी और उन्होंने अपने दोस्तों से कह दिया कि वह वीडियो नहीं बनाएंगे। पर उनके दोस्त अवनीश ने  उन्हें हार मानने से रोका और उन्हें एक आखरी बार वीडियो बनाने के लिए कहा। ‌ जिसके बाद एल्विश ने गुड फ्रेंड बैड फ्रेंड नाम की एक वीडियो बनाई जो वायरल हो गई। 

इस वीडियो के वायरल जाने के बाद उन्होंने तीन चार और वीडियो बनाई। उन्हें भी लोगों का बहुत प्यार मिला। यह एल्विश भाई की कामयाबी की पहली सीढ़ी थी। एल्विश का कैरियर जब चलने लगा तो उन्होंने टीम बनना शुरू किया।‌ उन्होंने अपने टीम में अपने दोस्तों को भी शामिल कर लिया। उनकी टीम और वो मिलकर वीडियो बनाने लगे। 

उनकी बनाई सारी वीडियो काफी अच्छी जा रही थी लेकिन “ELVISH YADAV ROASTING TIKTOKERS” नाम के इस वीडियो ने अब तक के सारे रिकॉर्ड्स तोड़ दिए। उनका यह वीडियो बहुत ही ज्यादा वायरल हुआ और लोगों ने इस वीडियो को बहुत पसंद किया। जिसके बाद एल्विश भाई ने YouTube vs tik tok वाली और भी वीडियो बनानी शुरू कर दी। 

बिग बॉस में एल्विश यादव की परफॉर्मेंस 

बिग बॉस ओटीटी 2 में एल्विश यादव ने वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के रूप में एंट्री ली थी। लेकिन वह बिग बॉस के स्ट्रांगेस्ट कंटेस्टेंट में से एक थे‌। एल्विशके गेम में आने के बाद सभी को ऐसा ही लग रहा था कि वही गेम जीतेंगे और सभी का ऐसा सोचना सच भी हुआ। 

See also  Yuvraj Singh Biography in Hindi 2024 | क्रिकेटर युवराज सिंह का जीवन परिचय

लोगों ने एल्विश को बहुत प्यार दिया और उनके सपोर्ट के वजह से एल्विश यादव बिग बॉस के विनर बन गए। बिग बॉस ओटीटी 2 में एल्विश यादव और अभिषेक मल्हान के भाईचारे को लोग काफी पसंद कर रहे थे। जहां एल्विश ने बिग बॉस जीता था, वही अभिषेक मल्हान फर्स्ट रनरअप रहे। 

एल्विश यादव की लाइफस्टाइल (Elvish Yadav Lifestyle)

एल्विश यादव अपनी लग्जरी लाइफ़स्टाइल के लिए भी लोगों के बीच काफी पॉपुलर है। एल्विश को महंगे कपड़े पहनना लग्जरी गाड़ियों में घूमना काफी अच्छा लगता है। शुरुआती दिनों में एल्विश के पास वर्ना कार थी। लेकिन जैसे-जैसे वह अपने कामयाबी की सीढ़ियां चढ़ते गए उनके पास गाड़ियों की लाइन लग गई। शायद आपको पता ना हो लेकिन एल्विश यादव के पास फॉर्च्यूनर से लेकर पोर्श हर तरह की गाड़ी है। 

एल्विश यादव की नेट वर्थ (Elvish Yadav Net Worth)

9628327
Image Credit – Wallpaper Access

2023 की बात करें तो एल्विश यादव की वर्तमान नेटवर्थ 16 मिलियन है। वह सालाना एक से डेढ़ करोड़ रुपए कमाते हैं। 1.75 करोड़ रुपए की कई शानदार गाड़ी है। 

एल्विश यादव का सोशल मीडिया हैंडल (Elvish Yadav Social Media Handle)

Instagram @elvish_yadav
FacebookElvish Yadav
Twitter@ElvishYadav
Youtube@TheSocialFactory@ElvishYadavVlogs

एल्विश यादव से जुड़े इंटरेस्टिंग फैक्ट्स 

  • एल्विश यादव सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव रहते हैं। 
  • एल्विश यादव ने अपने करियर की शुरुआत इंस्टाग्राम पर वीडियो डालने से की थी। 
  • एल्विश यादव आशीष चंचलानी और हर्ष बेनीवाल के बहुत बड़े फैन हैं और उन्होंने उनसे ही इंस्पिरेशन ली है। 
  • एल्विश यादव फिटनेस फ्रीक है। 

Elvish Yadav Biography in Hindi – FAQ’s

  1. एल्विश यादव कौन है और वह क्यों प्रसिद्ध है?

    एल्विश यादव एक फेमस यूट्यूबर है और वो अपने वीडियो के लिए जाने जाते हैं।

  2. एल्विश यादव की गर्लफ्रेंड का क्या नाम है?

    एल्विश यादव की गर्लफ्रेंड का कीर्ति मेहरा हैं।

  3. एल्विश यादव के कितने भाई बहन हैं?

    एल्विश यादव तीन भाई बहन है।

  4. एल्विश यादव महीने में कितना कमाते हैं?

    एल्विश यादव महीने के 10 से 15 लाख कमाते हैं।

  5. एल्विश यादव का असली नाम क्या है?

    एल्विश यादव का असली नाम सिद्धार्थ यादव है।‌



निष्कर्ष 

दोस्तों इस आर्टिकल में आपको हमने एल्विश यादव के जिंदगी के बारे में पूरी जानकारी देने की कोशिश की है। ‌ Elvish Yadav Biography in Hindi को पढ़कर आपको कैसे लगा, कमेंट करके जरूर बताएं। अगर आर्टिकल पसंद आई हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर कीजिए। ‌

अगर आपको इस आर्टिकल से सम्बंधित कोई सुझाव या सवाल है तो आप हमें कमेंट कर सकते है| हम आपके कमेंट का हर संभव जवाब देने की जल्द से जल्द कोशिश करेंगे|

Leave a Comment