BSE Kya Hai | BSE Sensex क्या है – BSE In Hindi 2024

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Bombay Stock Exchange Kya Hai (BSE In Hindi) – यदि आप स्टॉक मार्केट में निवेश करते है तब तो आप जरूर BSE के बारे में जानते ही होंगे और यदि आप स्टॉक मार्केट में रुचि रखते है लेकिन यदि आप BSE Kya Hai के बारे में नहीं जानते है तब यह पोस्ट आप सभी लोगों के लिए फायदेमंद होने वाला है। 

BSE यानी Bombay Stock Exchange भारत का सबसे पुराना स्टॉक एक्सचेंज है, भारत में BSE को निवेशकों द्वारा काफी पसंद किए जाते है और लगभग हर कोई BSE के बारे में चर्चा करते है। चलिए BSE Kya Hai (BSE In Hindi) और BSE की स्थापना कब हुई के बारे में काफी अच्छे से जानते है। 

BSE का फुल फॉर्म (BSE Ka Full Form In Hindi) 

BSE Kya Hai In Hindi के बारे में जानने से पहले आपको BSE का फुल फॉर्म क्या है के बारे में जानना जरूरी है। यदि BSE Full Form In Hindi के बारे में बताएं तो BSE का पूरा नाम बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज ऑफ़ इंडिया लिमिटेड (Bombay Stock Exchange Of India Limited) है। 

BSE क्या है (What Is BSE In Hindi)  

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (Bombay Stock Exchange) यानी BSE In Hindi के बारे में बताएं तो BSE भारत का सबसे पुराना स्टॉक एक्सचेंज है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज के माध्यम से निवेशक (इन्वेस्टर) भारत के किसी भी कंपनी के स्टॉक, बांड और साथ ही सरकारी Securities को खरीद और बेच सकते है। 

BSE In Hindi

BSE भारत का सबसे पुराना स्टॉक एक्सचेंज है, जो 148 से भी ज्यादा सालों से चला आ रहा है। BSE की स्थापना दलाल स्ट्रीट बॉम्बे में बिजनेसमैन रॉयचंद व् जैन के द्वारा शुरू हुई थी। BSE न केवल भारत का बल्कि ये एशिया का भी सबसे पुराना स्टॉक एक्सचेंज है। 

BSE यानी बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज एशिया का 10 वां सबसे बड़ा और लोकप्रिय स्टॉक एक्सचेंज है, BSE में भारत के कई पुराने और जाने माने कंपनी के स्टॉक लिस्टेड है। रजिस्टर्ड कंपनी की बात की जाएं तो BSE में 5500 से भी ज्यादा कंपनियां लिस्टेड है। 

See also  Mutual Fund Kya Hai 2024 | म्यूचुअल फंड के प्रकार व फायदे [सम्पूर्ण जानकारी]

भारत के अर्थव्यवस्था में मुंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) की भूमिका काफी महत्वपूर्ण है। BSE के बारे में पूरे विश्व भर में चर्चा की जाती है। यदि BSE के Benchmark की बात करें तो BSE का बेंचमार्क इंडेक्स्ड सेंसेक्स (Sensex) है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज में Sensex के अंदर 30 से भी ज्यादा कंपनियां रजिस्टर्ड है। 

(BSE) बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज के बारे में – BSE In Hindi  

BSE का फुल फॉर्मबॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज ऑफ़ इंडिया लिमिटेड (Bombay Stock Exchange Of India Limited)
BSE की स्थापना कहां पर हुई थी?दलाल स्ट्रीट मुंबई, महाराष्ट्र
BSE की स्थापना किस साल में हुई थी?BSE की स्थापना साल 1875 में हुई थी
वर्तमान अध्यक्षएस एस मूंदड़ा
Benchmark Indexसेंसेक्स (Sensex)
मार्केट कैप ₹301 trillion (US$3.8 trillion) (July 2023)

BSE का इतिहास (History Of BSE In Hindi) 

BSE भारत ही नहीं बल्कि एशिया का भी सबसे पुराना स्टॉक एक्सचेंज है, जिसका स्थापना साल 1875 में भारत की राजधानी मुंबई के दलाल स्ट्रीट में हुआ था। आज से लगभग 140 साल पहले मुंबई स्टॉक एक्सचेंज की शुरुआत मुंबई के एक बरगद के पेड़ के नीचे कुछ लोगों के द्वारा शुरू हुआ था। 

शुरुवात के समय में कई सारे लोग एक साथ मिलकर उस बरगद के पेड़ के नीचे कंपनी के स्टॉक का लेनदेन करते थे। लेकिन धीरे धीरे जब स्टॉक मार्केट की लोकप्रियता बढ़ने लगी और ज्यादा से ज्यादा लोग जुड़ने लगे तब BSE के लिए एक नया स्थान ढूंढना शुरू हुआ।

और बाद में चलकर BSE के उस स्थान का नाम दलाल स्ट्रीट हुआ और आज के वर्तमान समय में दलाल स्ट्रीट में ही BSE का सबसे बड़ा टावर मौजूद है। जानकारी के लिए बता दे की बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज की शुरुआत प्रेमचंद रॉयचंद जी के द्वारा 300 लोगों के साथ मिलकर शुरू हुआ था और तभी के समय में इसका नाम The Native Stock Broker Association था जिसे आज BSE कहा जाता है।  

सरकार ने शेयर बाजार में हो रहे फ्रॉड को देखते हुए SEBI को जारी किया SEBI शेयर मार्केट में कई नियमों को लागू किए थे जिससे किसी भी इन्वेस्टर को फ्रॉड का शिकार न होना पड़े लेकिन BSE ने SEBI के नियमों को मानने से इंकार कर दिया लेकिन साल 1995 में BSE ने खुदको SEBI में रजिस्टर्ड करवा लिया था। और 1995 से लेकर अभी तक BSE SEBI के नियमों को मानकर ही कार्य कर रहे हैं। 

See also  शेयर मार्केट से पैसे कैसे कमाएं 2024 | Share market se paise kaise kamaye (How to Earn Money from Share Market)

Sensex क्या है (BSE Sensex Kya Hai) 

यदि आपने BSE के बारे में सुना है तो आपने सेंसेक्स के बारे में भी जरूर से सुना होगा, सेंसेक्स क्या है के बारे में बताएं तो ये BSE का Benchmark Index है। BSE में Sensex की शुरुआत 1986 में हुई थी। BSE में शामिल 30 शीर्ष कंपनियों को सेंसेक्स (Sensex) में शामिल किया जाता है। 

सेंसेक्स के अंदर BSE की 30 टॉप कंपनियां मौजूद होती है, यदि सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनिया अच्छा प्रदर्शन कर रही है तो इसका मतलब है की BSE में लिस्टेड कंपनियों का प्राइस भी बढ़ रहा है लेकिन यदि सेंसेक्स में लिस्टेड कंपनिया अच्छा परफॉर्म नहीं करती है तो BSE में लिस्टेड कंपनियों के शेयर प्राइस भी घट जाते हैं। 

भारत में नंबर 1 शेयर बाजार कौन है?

BSE भारत का 1 नंबर शेयर बाजार है, BSE का पूरा नाम बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज है। BSE भारत का सबसे पुराना और लोकप्रिय स्टॉक एक्सचेंज है जहां अभी तक 5000 से भी ज्यादा कंपनिया लिस्टेड है। BSE को 140 से भी ज्यादा साल हो गए है और यह सिर्फ भारत का ही नहीं बल्कि एशिया का भी सबसे बड़ा स्टॉक एक्सचेंज में से एक है। 

NSE और BSE क्या है in Hindi

NSE और BSE की बात करें तो यह दोनो भारत के प्रमुख स्टॉक एक्सचेंज है, जहां आप कंपनी के स्टॉक, बॉन्ड्स को खरीद और बेच सकते हैं। NSE का पूरा नाम नेशनल स्टॉक एक्सचेंज और BSE का पूरा नाम बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज है।

NSE और BSE में क्या अंतर है | Difference between NSE and BSE in Hindi

NSE और BSE दोनों ही भारत के स्टॉक एक्सचेंज है, यदि BSE और NSE के बीच क्या अंतर है के बारे में बताएं तो BSE की शुरुआत जहां साल 1875 में हुआ था वहीं NSE की शुरुआत साल 1992 में हुई थी। 

NSE का फुल फॉर्म नेशनल स्टॉक एक्सचेंब है, जिसकी शुरुआत भारत सरकार ने करी थी। लेकिन BSE यानी बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज की शुरुआत भारत के राजधानी बॉम्बे में बिजनेसमैन रॉयचंद व् जैन के द्वारा हुई थी। 

NSE का बेंचमार्क इंडेक्स निफ्टी 50 है वहीं BSE की बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स है। NSE में बाजार पूंजीकरण 2.27 मिलियन है, वहीं दूसरी तरफ BSE में बाजार पूंजीकरण 2.1 ट्रिलियन है। NSE मुंबई में स्थित है और BSE यानी बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज भी मुंबई में स्तिथ है।  

See also  Dividend क्या है, कैसे मिलता है | Dividend Meaning In Hindi 2024

BSE In Hindi से जुड़े सवाल (F.A.Q.)

  1. BSE का फुल फॉर्म क्या है?

    BSE का Full Form बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज ऑफ़ इंडिया लिमिटेड (Bombay Stock Exchange Of India Limited) है।

  2. BSE में सेंसेक्स क्या है?

    बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज यानी BSE में Sensex एक बेंचमार्क इंडेक्स है, BSE के शीर्ष 30 कंपनियों को सेंसेक्स कहा जाता है।

  3. BSE की स्थापना कब हुई?

    BSE कीस्थापना 1875 में दलाल स्ट्रीट मुंबई, महाराष्ट्रा में बिजनेसमैन रॉयचंद व् जैन के द्वारा शुरू हुई थी।

  4. BSE में कितने कंपनियां लिस्टेड है?

    बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) में कुल 5500 से भी ज्यादा कंपनियां रजिस्टर्ड है।

  5. भारत का सबसे पुराना स्टॉक एक्सचेंज कौनसा है?

    भारत का सबसे पुराना स्टॉक एक्सचेंज मुंबई स्टॉक एक्सचेंज है जिसे आज से लगभग 140 साल से भी पहले शुरू किया गया था।

  6. BSE का हेड ऑफिस कहां है?

    BSE का हेड ऑफिस मुंबई के दलाल स्ट्रीट में है, जहां अभी BSE की Tower स्तिथ है।

  7. BSE का वर्तमान चेयरमैन कौन है?

    एस एस मूंदड़ा अभी वर्तमान में मुंबई स्टॉक एक्सचेंज के अध्यक्ष है।

  8. दुनिया के तीन सबसे बड़े शेयर बाजार कौन से हैं?

    यदि दुनिया के 3 सबसे बड़े शेयर बाजार की बात करें तो वह नैस्डैक, न्यूयॉर्क स्टॉक एक्सचेंज और शंघाई स्टॉक एक्सचेंज है।

  9. बीएसई और एनएसई का समय क्या है?

    BSE और NSE दोनों का समय एक है, यदि BSE और NSE के समय के बारे में बात करें तो BSE और NSE का समय 9:15AM से लेकर के दोपहर के 3:30PM तक होता है।



BSE In Hindi – निष्कर्ष

BSE या बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज भारत का सबसे पुराना और लोकप्रिय स्टॉक एक्सचेंज में से एक है। BSE सिर्फ भारत का ही नहीं बल्कि एशिया का भी सबसे पुराना स्टॉक एक्सचेंज में से एक है। 

यदि आप BSE Kya Hai और BSE की स्थापना कब हुई थी के बारे में नहीं जानते थे तो उम्मीद करता हूं कि आप इस पोस्ट के जरिए BSE क्या है (BSE In Hindi) के बारे में अच्छे से जान गए होंगे और यदि अभी भी BSE से जुड़ी कोई प्रश्न है तो आप कॉमेंट करके बता सकते है।

Leave a Comment