Halloween Kya Hai 2024 | हैलोवीन क्या है जानिए पूरी जानकारी

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Halloween Kya Hai: आपने कई बार मूवी या सोशल मीडिया पर halloween के समय लोगो और बच्चों को भूतिया गेटअप में जरुर देखा होगा। आखिर यह क्या है, और इसे क्यों मनाया जाता है। 

दोस्तों halloween एक त्यौहार है, जिसे यूरोप के देशों में बहुत धूमधाम से मनाया जाता है। तो चलिए आज हम इस पोस्ट की मदद से Halloween kya hai इसे बहुत ही आसान तरीके से समझेंगे और इसे क्यों मनाया जाता है, उसके बारे में भी बात करेंगे। इसके लिए इस आर्टिकल को अंत तक पढ़े। 

Halloween का मतलब क्या होता है ? 

अगर आपको Halloween का मतलब नही पता है तो हम आपको बता दे की Hallo मतलब Holly यानी की पवित्र और Ween का मतलब आत्मा। इसके अलावा Halloween को All Hallows और All Saints’ Eve के नाम से भी जाना जाता है। अब आपको halloween ka मतलब पता चल गया होगा। चलिए अब हम halloween kya hota hai इसके बारे में जानते है। 

Halloween क्या है ? (Halloween Kya Hai)

जैसे कि हमने बताया halloween एक तरह का फेस्टिवल है जिसे यूरोप के देशों में सबसे ज्यादा मनाया जाता है और अब भारत के लोग भी इस फेस्टिवल को मानते है। इस Halloween Day को 31 अक्टूबर के दिन मनाया जाता है। इस दिन छोटे बड़े सभी लोग बहुत ही डरावनी ड्रेसेस पहनते है। 

Halloween Kya Hai

हैलोवीन का ड्रेस बनवाने के ऊपर यूरोप के लोग बहुत पैसा खर्च करते है और हैलोवीन के दिन पार्टी भी करते है। halloween को भूत प्रेत से भी जोड़ा जाता है। जिसमें यूरोप के लोगो का ऐसा मानना है कि इस दिन उनके पूर्वज उनके बहुत करीब होते है। अब आपको पता चल गया होगा कि Halloween Kya Hai ? 

Halloween क्यों मनाया जाता है ? 

जिस तरह भारतीय लोग अपने पूर्वजों के आत्मा की शांति के लिए पुण्य तिथि रखते है, इसी तरह यूरोप में अनेक पूर्वज या जो लोग उनके लिए अच्छा करके गए है, उन्हें याद करते है। 

हैलोवीन का इतिहास (History of Halloween)

Halloween की शुरुआत आयरलैंड देश से होती है। पहले के ज़माने में आयरलैंड के लोग इसे एक जगह इक्कठा होकर आग जला कर अपने पूर्वजों को याद किया करते थे। लेकिन कुछ समय बाद आयरलैंड के लोग अमेरिका और इंग्लैंड जैसे देशों में जाकर बस गए, उसके बाद वहा भी इस फेस्टिवल को मनाने लगे। 

See also  ओयो क्या है और ओयो में क्या होता है | OYO Me Kya Hota Hai 2024

जिसमें पहले इसे All Saint के नाम से मनाया जाता था जो 1 नवंबर को होता था। लेकिन बाद में उन्होंने इस फेस्टिवल को 31 अक्टूबर को मनाना शुरू कर दिया। इस दिन लोग भूतिया कपड़े पहन कर डांस करते है और बहुत मजा करते है। इस दिन बच्चे Treat और Trick भी खेलते है। जिसके बारे में हम आगे जानेंगे। 

Halloween में क्या करते हैं ? 

Halloween में लोग भुतिया कपड़े पहनते है और बहुत ही डरावना मेकअप भी करते है। इसी के दिन यूरोप के लोग अपने पूर्वजों की आत्मा को याद करते है। हैलोवीन के दिन बच्चे बहुत ही ज्यादा खुश होते हैं क्योंकि इस दिन वो भूत के जैसे दिखने वाले डरावनी कपड़े पहनकर आज पड़ोस व अपने रिश्तेदारों के घर जाते हैं और उनसे चॉकलेट व टाफी मांगते हैं। बड़े लोग हैलोवीन पर पार्टी करते हैं और अपने दोस्तों व रिश्तेदारों को बुलाते हैं।

Halloween Party क्या होता है ? 

Halloween party नॉर्मल पार्टी के जैसी ही होती है लेकिन इसकी खास बात यह है कि इस पार्टी में सभी लोग अजीबोगरीब ड्रेसेस पहनते है और जितना हो सके उतना डरावना लगने की कोशिश करते हैं। हैलोवीन पार्टी में ज्यादातर भूतिया थीम होती है। हैलोवीन पार्टी में लोग डांस पार्टी इत्यादि करते है। जिसमें उन लोगों को बहुत मजा आता है। 

Halloween Trick or Treat क्या है ? 

Halloween Trick or Treat एक तरह का गेम है जिसमें बच्चे डरावने कपड़े पहन कर अपने आसपास के घर जाकर Trick और Treat बोलते है जिसमें घर के लोग Treat के नाम पर उन्हे चॉकलेट और बाकी खाने की चीज देते थे। लेकिन किसी घर में Trick बोलते या उन्हें कुछ खाने को नहीं देते तो वो उस घर में बहुत तोड़ फोड़ भी मचा देते थे। इसके चलते लोग डरावने बच्चो को ज्यादातर चॉकलेट दे देते है।  

Halloween कब होती है या कब मनाई जाती है ? 

प्राचीन समय में Halloween 1 नवंबर को मनाया जाता था लेकिन अब Halloween को 31 अक्टूबर को मनाया जाता है। जिसमें लोगों बहुत खुशी और Enjoy के साथ पार्टी रखकर इस फेस्टिवल को सेलिब्रेट करते है। 

Halloween का pumpkin से क्या है connection?

हमने Halloween कैसे और क्यों मनाया जाता है, इसके बारे में जानकारी प्राप्त कर ली लेकिन कुछ जगह Halloween को कद्दू के साथ भी जोड़ा जाता है। जिसमें लोग कद्दू को चाकू से काट कर उसके दो आंख और एक मुंह बनाते हैं और फिर उसमें केंडल रख कर अपने पूर्वजों को याद करते है। आपने कभी ना कभी तो सोशल मीडिया पर इस तरह के कोई फोटो भी देखे होंगे। 

Halloween costume ideas for kids

आप भी Halloween सेलिब्रेट करना चाहते है और आप खुद से अपनी Halloween Party के लिए ड्रेस बनाना चाहते है तो आप कैसे बना सकते है। उसके बारे में यहां नीचे हमने कई सारे आइडिया बताए है जिसमे से आप कोई आइडिया को अपने Halloween के दिन भी ट्राई कर सकते है। 

  1. अगर आप एक लडकी है तो आप एक Fairy Dress पहन सकती है और साथ में कद्दू वाला पर्स पहन सकती है। अगर आप और भी डरावनी दिखना चाहती है तो आप अपने चेहरे पर डरावना मेकअप कर सकती है। 
  1. Halloween के दिन अगर आप चाहे तो Duck Pond Costume भी ट्राई कर सकती है। जिसमें आप बहुत क्यूट दिखेगी। 
  1. अगर आप बहुत ही अजीब दिखना चाहते है तो ऐसे  में आप Flower Pot Costume पहन सकते है, साथ में डरवाना मास्क पहनकर और भी डरावने दिख सकते है। 
  1. अगर आपको कैरेबियन ऑफ द पायरेट का गेटअप पसंद है तो उसे भी ट्राई कर सकते हो। इसके लिए आपको अच्छे मेक अप की जरुरत भी पड़ेगी। 
  1. Halloween के दिन अजीब सा मेक अप और हड्डियो के प्रिंट वाले कपडे पहन सकते है। 
See also  ओयो क्या है और ओयो में क्या होता है | OYO Me Kya Hota Hai 2024

हैलोवीन के दिन किस तरह के कपडे पहनें ? 

अगर आप भी Halloween फेस्टिवल मनाना चाहते है तो उसके लिए आपको डरावने कपड़े खरीदने होंगे। इसके लिए आप खुद से भी अपनी क्रिएटिविटी का उपयोग करके डरावने कपड़े खरीद सकते है। वही अगर आपको कपड़े नही खरीदने और रेडीमेंट कपड़े खरीदने है तो वो भी आप खरीद सकते हो। इसके लिए आपको कपड़ों की दुकान में जाना होगा। या आप ऑनलाइन से भी अपने साइज के बहुत डरावने कपड़े खरीद सकते हो। 

क्या भारत में भी मनाया जाता है Halloween Party  ? 

पहले भारत में Halloween Party  नही रखी जाती थी। लेकिन कुछ सालो से भारत में भी इस फेस्टिवल को बहुत ही बड़े पैमाने पर मनाया जाता है जिसमें लोग भूतिया कपड़े पहनते है और पार्टी करते है। क्या आप भी Halloween Party  भारत में मनाते है या मनाने का प्लान बना रहे है तो हमें कॉमेंट में जरुर बताए। 

10 Amazing Facts about Halloween / Halloween के 10 amazing facts

  1. क्रिसमस की तरह अमेरिका और यूरोप में मनाया जाने वाला यह सबसे बडा फेस्टिवल है। इसकी तैयार यूरोप में बहुत पहले से शुरु हो जाती है। जिस तरह भारत में दिवाली की शॉपिंग की जाती है, इसी तरह से Halloween में डरावने कपड़ो की जमकर शॉपिंग की जाती है।
  1. Halloween के दिन भूतिया थीम पर बहुत कुछ डेकोरेट किया जाता है। जैसे डरवाने कद्दू में लाइट और केंडल रखी जाती है। इसके अलावा चुडैल जैसे और भूतिया तरीके से अतरंगी केक भी बनाए जाते है। इस तरह के केक Halloween के समय बहुत पसंद किए जाते है।
  1. अमेरिका की एक रिपोर्ट में Halloween के बारे में बताया गया है जिसमें Halloween के इतिहास को बहुत प्राचीन और 2000 साल पुराना बताया गया है। इससे आप अनुमान लगा सकते है, की यह फेस्टिवल कितना पुराना और फेमस है। 
  1. आपने कई मूवी और कार्टून में देखा होगा कि उसमें पुरा चांद यानी की पूर्णिमा होती है लेकिन Halloween की हकीकत बहुत अलग है। Halloween के दिन 18 से 20 साल में मुश्किल से पुरा चांद सिखाई देता है। 
  1. Halloween के समय कद्दू का उपयोग होता है जिसकी कहानी जैक-ओ-लैटर्न से जुड़ी हुई है। आयरलैंड में स्टिंगी नाम का बंदा रहता था जिसे शराब की आदत थी। साथ में वो बहुत धोखेबाज भी था। सेटन जो उसका अच्छा दोस्त था, वो चांदी का सिक्का बन जाता है, इसकी याद में जैक कद्दू बनाता है और उसका नाक, मुंह और आंखे भी बनाता है। यह कहानी अमेरिका में बहुत प्रचलित भी है।
  1. Halloween के दिन ट्रिक ओ ट्रीट की प्रथा भी बहुत प्रचलित है जिसमें बच्चे डरावने कपडे में अपने पड़ोसी के घर जाकर ट्रिक ओ ट्रीट कहते है। पड़ोसी ट्रीट कह कर उन्हे चॉकलेट भी देते है। 
  1. प्राचीन समय से Halloween में काला और नारंगी रंग सबसे ज्यादा इस्तेमाल में लिया जाता है। इसमें नारंगी रंग को शक्ति का प्रतीक और पतझड़ का प्रतीक माना जाता है। वही अगर हम काले रंग की बात करे तो उसे दर का प्रतीक माना जाता है। 
  1. Halloween के समय कई सारे अमेरिकन अपने डेकोरेशन में और costume को बनाने के लिए कैंडी का उपयोग करते है। इसका डेकोरेशन खूबसूरत तो होता ही है लेकिन डरावना भी होता है। 
  1. दुनियां की सबसे बडी Halloween Party New York City में मनाई जाती है। जिसमें बहुत ही अजीबोगरीब और डरावने लोग होते है जो बहुत ही खुशी से Halloween मानते है।
  1. अमेरिका और यूरोप के बच्चों को Halloween फेस्टिवल बहुत पसंद है क्यों कि Halloween के दिन वे अपने फेवरीट सुपरहीरो के costume पहनते है और साथ में उन्हें बहुत सारी चॉकलेट भी खाने को मिलती है। 
See also  ओयो क्या है और ओयो में क्या होता है | OYO Me Kya Hota Hai 2024

Halloween Kya Hai – FAQ’s

  1. Halloween क्या है ?

    Halloween यूरोप के देशों में मनाया जाने वाला एक त्योहार है।

  2. Halloween कब मनाया जाता है ?

    Halloween 31 October को मनाया जाता है।

  3. हैलोवीन कौन से धर्म मनाते हैं?

    हैलोवीन ईसाई धर्म के लोगों के द्वारा मनाया जाता हैं।

  4. हैलोवीन के लिए कौन सा देश सबसे प्रसिद्ध है?

    हैलोवीन के लिए आयरलैंड सबसे प्रसिद्ध हैं।

  5. हैलोवीन किस वर्ष शुरू हुआ था?

    हैलोवीन 1840 के दशक में शुरू हुआ था।



निष्कर्ष

आज हमने इस आर्टिकल की मदद से Halloween kya hai, इसे क्यों मनाते है, इसमें किस तरह के कपड़े पहनते है, इसके बारे में जाना| इसके अलावा हमने Halloween Dress Ideas के बारे में भी बताया। 

अगर आपको यह आर्टिकल अच्छा लगा हो तो इस आर्टिकल को अपने दोस्तों और सोशल मीडिया में अवश्य शेयर करें| अगर आपको इस आर्टिकल से सम्बंधित कोई सुझाव या सवाल है तो आप हमें कमेंट कर सकते है| हम आपके कमेंट का हरसंभव जवाब देने की जल्द से जल्द कोशिश करेंगे|

Leave a Comment