Navi App क्या है | Navi App se Loan Kaise Le

Join WhatsApp Group Join Now
Join Telegram Group Join Now

आज के इस महंगाई भरे युग में हर किसी को आर्थिक तंगी से गुजरना पड़ता है| ऐसे में हर कोई लोन के लिए आवेदन करना चाहता है| परन्तु उसे हर जगह से निराशा ही हाथ लगती है| और अगर वह बैंक से लोन लेने के लिए आवेदन करता है तो उसे कई समस्याओं से गुजरना पड़ता है और बैंक से लोन लेने की प्रक्रिया काफी जटिल होती है| इसमें समय भी काफी लगता है| 

ऐसे में हर कोई चाहता है कि काश उसे कोई ऐसा लोन प्रोवाइडर मिल जाये जो उसे तुरंत लोन दे सके| आज हम आपकी इसी समस्या का समाधान करने वाले है| अब हम एक ऐसे एप के बारे में जानेगे जिस से आप आसानी से पर्सनल लोन ले सकते है| इस एप का नाम है नावी एप| 

आज के इस आर्टिकल में हम आपको Navi App se Loan Kaise Le इसके बारे में विस्तार से बतायेंगे| इस एप के माध्यम से आप कुछ ही क्लिक में आसानी से लोन प्राप्त कर पाएंगे| 

चलिए ज्यादा देर ना करते हुए जानते है कि Navi App से लोन कैसे ले? साथ में हम इस से जुड़े अन्य बिन्दुओं के बारे में भी जानेंगे जैसे कि Navi App क्या है, Navi App से कितना लोन मिलता है, Navi App की ब्याज दर, Navi App से लोन लेने के लिए आवश्यक योग्यता, Navi App से लोन लेने के लिए आवश्यक दस्तावेज और Navi Personal Loan Apply Online आदि|

Navi App se Loan Kaise Le

अगर आप इन सब के बारे में विस्तार से जानना चाहते है तो इस आर्टिकल को ध्यान से पढ़ें |

Navi App Review in Hindi

मुख्य बिंदुविवरण
एप का नामNavi Loans & Mutual Fund
लोन का प्रकारइंस्टेंट पर्सनल लोन
एप से मिलने वाली लोन राशि10,000 रूपये से लेकर 5 लाख तक का पर्सनल लोन
ब्याज दर12% से 36% की दर से वार्षिक ब्याज
प्ले स्टोर रेटिंग4.0⭐
कुल डाउनलोड्स10 लाख से अधिक डाउनलोड्स
डाउनलोड लिंकClick Here

Navi App क्या है (Navi Loan Details in Hindi)

Navi App एक ऐसा एप है जिसकी मदद से आप आसानी से होम लोन और पर्सनल लोन ले सकते है| इस एप के माध्यम से बिना किसी लम्बी दस्तावेज प्रक्रिया के घर बैठे आसानी से लोन ले सकते है| इस एप से आप कुछ ही मिनटों में लोन राशि अपने बैंक खाते में प्राप्त कर सकते है| 

Navi App Navi Finserv Private Limited के नाम से रजिस्टर्ड है| यह एप आरबीआई और एनबीएफसी द्वारा रजिस्टर्ड है जिस कारण यह 100% सुरक्षित एप है| इस एप की स्थापना सचिन बंसल ने 2020 में की थी जो इस एप के फाउंडर भी है| इस एप को महेंद्र सिंह धोनी भी प्रमोट कर रहे है| यह अपने यूजर को 5 लाख तक का पर्सनल लोन और 1.5 करोड़ तक के होम लोन की सुविधा प्रदान करती है|

इस एप के 10 मिलियन से भी ज्यादा यूजर है जो इस एप के माध्यम से लोन सेवा का लाभ उठा रहे है|

Navi App के फायदे और विशेषताएं (Features of Navi App)

इस एप की निम्नलिखित विशेषताएं है –

  • इस एप की सबसे बड़ी विशेषता यह कि इसमें एक नया व्यक्ति आसानी से लोन ले सकते है| यानि जिस व्यक्ति की पहले कोई क्रेडिट हिस्ट्री नही है वह भी इस एप से लोन ले सकता है|
  • अगर आप इस एप के माध्यम से पर्सनल लोन लेते है तो आपको किसी भी प्रकार की बैंक स्टेटमेंट या सैलरी स्लिप नही देनी होती है|
  • इस एप से लोन लेने के लिए आपको किसी भी प्रकार की सिक्यूरिटी या गारंटी नही देनी होती है|
  • इस एप के माध्यम से आप घर बैठे ही पर्सनल लोन के लिए आवेदन कर सकते है|
  • कम से कम दस्तावेज में पर्सनल लोन के लिए आवेदन कर सकते है|
  • लोन अप्रूवल होने पर कम से कम समय में लोन राशि अपने बैंक खाते में प्राप्त कर सकते है|
  • यह एप भारत के सभी राज्यों के बड़े शहरों में लोन की सुविधा उपलब्ध करवाता है|
  • Navi App से लोन लेने के लिए आपको कोई प्रोसेसिंग फीस नही देनी होती है|

Navi App से कितना लोन मिलता है (Loan Amount in Navi App)

किसी भी एप से मिलने वाले लोन की राशि आपके सिबिल स्कोर, क्रेडिट हिस्ट्री और आय पर निर्भर करती है| Navi App की मदद से आप 10,000 रूपये से लेकर 5 लाख रूपये तक का पर्सनल लोन प्राप्त कर सकते है|

यह लोन आपको 3 माह से लेकर 36 माह यानि 3 वर्ष तक की समयावधि के लिए मिलता है| आप अपने लोन का समय से पहले भी भुगतान कर सकते है|

Navi App से लोन लेने पर ब्याज दर और अन्य चार्ज (Navi App Loan Interest Rate & Other Charges)

Navi App से लोन लेने पर आपको 12% से लेकर 36% तक का वार्षिक ब्याज देना होता है| नवी लोन इंटरेस्ट रेट आपकी लोन राशि, क्रेडिट हिस्ट्री और सिबिल स्कोर पर निर्भर करती है|

अगर आप इस एप से लोन लेते है तो आपको 0% प्रोसेसिंग फीस होती है जो इस एप की सबसे अच्छी खासियत है| अगर आप अपने लोन का समय पर भुगतान नहीं कर पाते है तो आपको लेट फीस और पेनल्टी भी देनी होगी| अगर आप अपने लोन का समय से पहले भुगतान करते है तो आपको किसी भी प्रकार का प्री-पेमेंट चार्ज नही देना होगा|

इन सब चार्ज पर आपको 18% जीएसटी भी देनी होती है|

Navi App से लोन लेने के लिए आवश्यक योग्यता (Navi Loan Eligibility)

अगर आप इस एप से लोन लेना चाहते है तो आपके पास निम्नलिखित योग्यता होनी चाहिए –

  • आवेदक भारत का नागरिक होना चाहिए|
  • आवेदक की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 60 वर्ष होनी चाहिए|
  • आवेदक का सिबिल स्कोर 650 या इस से अधिक होना चाहिए| 
  • क्रेडिट रिपोर्ट में कोई नेगेटिव पॉइंट नही होना चाहिए|
  • आवेदक की मासिक आय 10,000 रूपये या इस से अधिक होनी चाहिए|
  • नौकरीपेशा या सेल्फ एम्पलॉयड दोनों ही इस लोन के लिए आवेदन कर सकते है| 
  • सिर्फ एंड्राइड यूजर ही इस लोन के लिए आवेदन कर सकते है|
  • आधार कार्ड से मोबाइल नंबर लिंक होना चाहिए|

Navi App से लोन लेने के लिए आवश्यक दस्तावेज (Documents for Navi Loan)

Navi App से लोन लेने के लिए आपके पास निम्नलिखित दस्तावेज होने चाहिए –

  • पहचान से सम्बंधित दस्तावेज जैसे आधार कार्ड, पैन कार्ड |
  • एड्रेस से सम्बंधित दस्तावेज जैसे आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट आदि|
  • बैंक अकाउंट |
  • KYC के समय आपको अपनी सेल्फी सबमिट करनी होगी|

Navi App से लोन आवेदन प्रक्रिया (Navi Personal Loan Apply Online)

Navi Personal Loan Apply Online

अगर आपको पता नही है कि Navi App se Loan Kaise Le तो आपको चिंता करने की जरुरत नही है| नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो करके आप Online Navi Personal Loan Apply कर सकते है –

  • Navi Personal Loan Apply करने के लिए आपको सबसे पहले नीचे दिए गये लिंक पर क्लिक करना है|
Navi Personal Loan Apply Online
  • लिंक पर क्लिक करने के बाद आपके सामने एक पेज खुलेगा जिसमें आपको अपना नाम, मोबाइल नंबर और ई-मेल आईडी फिल करके Continue पर क्लिक करना है|
Navi Personal Loan
  • इसके बाद यह आपको प्ले स्टोर पर रीडायरेक्ट करेगा|
  • इसके बाद आपको Navi App को इनस्टॉल करना होगा|
  • Navi App इनस्टॉल करने के बाद आपको इस एप को ओपन करना है| इसके बाद यह एप आपको टर्म और कंडीशन दिखायेगा जिसे आपको एक्सेप्ट कर लेना है|
  • इसके बाद यह एप आपसे कुछ परमिशन मांगेगा जिसे आपको Allow कर देना है|
  • इसके बाद अपना मोबाइल नंबर इंटर करके Get OTP के ऑप्शन पर क्लिक करना है और OTP वेरीफाई कर लेना है|
  • इसके बाद आपका इस एप में अकाउंट बन जायेगा| उसके बाद आपको इस एप के होमपेज पर आ जाना है|
  • होम पेज पर आने के बाद आपको यहाँ पर लोन के दो विकल्प दिखाई देंगे – होम लोन और पर्सनल लोन|
  • आपको पर्सनल लोन के ऑप्शन पर क्लिक करना है|
  • इसके बाद आपको इस एप में निम्नलिखित बेसिक डिटेल्स फिल करनी होगी –
    • आपका नाम जो आपके पैन कार्ड पर है|
    • वैवाहिक स्थिति
    • एम्प्लॉयमेंट डिटेल्स
    • लोन लेने का कारण
    • एजुकेशन क्वालिफिकेशन
    • पैन कार्ड नंबर
    • डेट ऑफ़ बर्थ
    • एड्रेस
    • पिन कोड आदि|
  • यह सारी डिटेल्स आपको फिल करके Submit Application पर क्लिक करना है|
  • इसके बाद यह एप आपकी जानकारी के अनुसार आपकी लोन योग्यता को चेक करेगा|
  • अगर आप लोन के लिए योग्य है तो यह आपको लोन ऑफर दिखायेगा| अगर आप लोन के लिए योग्य नही है तो यह एप आपके लोन आवेदन को रिजेक्ट कर देगा जिसे आप 90 दिन के बाद दुबारा आवेदन कर सकते है|
  • लोन ऑफर मिलने के बाद आपको लोन की राशि और समय चुनना है|
  • इसके बाद आपको अपनी KYC सबमिट करनी होगी जिसके लिए आपको अपना आधार कार्ड, पैन कार्ड और सेल्फी सबमिट करना होगा|
  • इसके बाद आपको अपनी वो बैंक डिटेल्स देनी है जिसमें आप लोन राशि प्राप्त करना चाहते है|
  • इसके बाद आपको फाइनल सबमिट कर देना है|
  • इसके बाद यह एप आपके डॉक्यूमेंट चेक करेगा| अगर आपके द्वारा दी गयी सभी जानकारी सही है और आप लोन के लिए पात्र है तो लोन राशि को कुछ ही मिनटों में आपके बैंक खाते में ट्रान्सफर कर दिया जायेगा|

इस तरह से आप सम्पूर्ण प्रक्रिया को फॉलो करके आसानी से पर्सनल लोन के लिए आसानी से आवेदन कर सकते है और लोन राशि अपने बैंक खाते में प्राप्त कर सकते है|

Navi Loan App संपर्क सूत्र (Navi Loan Customer Care Number)

अगर आपको Navi App से लोन लेने में किसी भी प्रकार की समस्या आ रही है या आप इसके बारे में कुछ पूछ्तात करना चाहते है तो आप निम्न माध्यम से संपर्क कर सकते है-

Navi Loan Office AddressVaishnavi Tech Square
Bellandur, Bengaluru, Karnataka, 560102
Navi Loan Email Id[email protected]
Navi Loan Customer Care Number+91 80108 33333

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न: Navi App se Loan Kaise Le

  1. Navi App फेक है या रियल (Navi app real or fake)?

    Navi App एक रियल एप है और आप इस एप की मदद से आसानी से लोन ले सकते है|

  2. क्या Navi App सुरक्षित है (Navi app is safe or not)?

    Navi App आरबीआई और एनबीएफसी द्वारा रजिस्टर्ड है और यह प्ले स्टोर पर भी उपलब्ध है| इसलिए यह 100 प्रतिशत सुरक्षित एप है|

  3. क्या Navi App आरबीआई से एप्रूव्ड है (Navi Loan is RBI Approved)?

    जी हाँ, Navi App आरबीआई द्वारा एप्रूव्ड है|

  4. Navi App से कितना लोन मिलता है?

    Navi App से आप 10,000 रूपये से लेकर 5 लाख रूपये तक का पर्सनल लोन आसानी से प्राप्त कर सकते है|

  5. Navi App से लोन लेने पर कितना ब्याज देना होगा?

    अगर आप Navi App से लोन लेते है तो आपको 12% से 36% की दर से वार्षिक ब्याज देना होगा|

  6. Navi App के फाउंडर कौन है?

    Navi App के फाउंडर सचिन बंसल है|



निष्कर्ष 

अगर आप ने कहीं से लोन नही लिया है और आपका सिबिल स्कोर अच्छा है फिर भी आपको लोन नही मिल पा रहा है तो Navi App से आसानी से लोन ले सकते है| Navi App बिना क्रेडिट स्कोर वालों को आसानी से लोन की सुविधा प्रदान करता है|

उम्मीद है कि आपको हमारी यह पोस्ट Navi App se Loan Kaise Le पसंद आई होगी| अगर आपको यह पोस्ट अच्छी लगी हो तो इस पोस्ट को अपने दोस्तों और सोशल मीडिया में अवश्य शेयर करें| अगर आपको इस पोस्ट से सम्बंधित कोई सुझाव या शिकायत है तो आप हमें कमेंट कर सकते है| हम आपके कमेंट का जवाब देने की हरसंभव कोशिश करेंगे|

ऐसी ही अधिक जानकारी के लिए हमारे ब्लॉग पर बार बार विजिट करते रहें|

आप को यह पोस्ट कैसी लगी?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0

नमस्कार! मेरा नाम कालूराम पिंगोरिया है और मैं इस ब्लॉग का संस्थापक हूँ. मेरे इस ब्लॉग का यही उद्देश्य है कि मैं आपको ऑनलाइन मनी मेकिंग, लोन और बिज़नेस आईडिया के नए नए तरीको से आपको अवगत करवाता रहूँ |

Leave a Comment

error: Content is protected !!