KuKu FM App क्या है? KuKu FM se Paise Kaise Kamaye 2024

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

What is KUKU FM App, KUKU FM App se Paise Kaise Kamaye, KUKU FM App Kya Hai, How to Earn Money from Kuku FM App

समय के हिसाब से ट्रेंड चलते रहते है। यूजर कभी टेक्स्ट से रेडियो और रेडियो से विडियो कंटेंट पर आए थे। आज फिर से विडियो कंटेंट के बजाय अब पॉडकास्ट और ऑडियोबुक सुनना लोगों की पसंद बनता जा रहा है। इसी मार्केट ट्रेंड ने बहुत से ऑडियो प्लेटफोर्म को जन्म दिया जो आज काफी पॉपुलर भी हो रहे है।
इनमें से एक KuKu FM भी है। जहां पर आप मोटिवेशन, बिज़नेस, कैरियर किसी से भी जुड़ी बुक्स की समरी सुन सकते है। इसके अलावा आप एक क्रिएटर है तो KuKu FM आपको पैसा कमाने का भी अच्छा ऑप्शन देता है।

आज हम इस आर्टिकल के अंदर KuKu FM se Paise Kaise Kamaye इसकी सारी जानकारी देने वाले है।
यहाँ पर हम कूकू एफ़एम पर अकाउंट बनाने से लेकर पैसे कमाने के अलग अलग तरीकों के बारे में बात करेंगे। तो इसके लिए आर्टिकल पूरा जरूर पढ़ें |

KuKu FM app in Hindi

मुख्य बिंदुविवरण
एप्लीकेशन का नामKuku FM – Audiobooks & Stories
केटेगरीPodcasts & Audio Platform
प्ले स्टोर रेटिंग4.5⭐
कुल डाउनलोड10 M+ Downloads
डाउनलोड लिंकDownload Now

कूकू एफएम app क्या है? (KuKu Fm Kya Hai)

शायद ही कोई हो जिसने KuKu FM के बारे में सुना न हो। फिर भी मैं आपको बता दूँ की कूकू एफ़एम क्या है? KuKu FM एक ऑडियो पॉडकास्ट प्लेटफोर्म है, जहां पर आप अपनी पसंद की किसी भी बुक्स की समरी कानो में ईयरफोन लगाकर सुन सकते है। 

KuKu FM se Paise Kaise Kamaye

 KuKU FM पर आपको सेल्फ हेल्प, पर्सनल फ़ाइनेंस, हिस्टॉरिकल, क्राइम, बिज़नेस, Religion से लेकर कॉमेडी, मोटिवेशन और फिटनेस तक के ऑडियो पॉडकास्ट मिल जाते है। जिन्हें आप इसका Subscription लेकर कहीं पर भी आराम से सुन सकते है। 

Kuku FM की सबसे खास बात यह है की इसमें आप कोई काम करते हुए भी ऑडियो चलकर उसे आराम से सुन सकते है। Kuku FM पर आपको हजारों Creators के Audio Podcast देखने को मिल जाते है। KuKu FM को हम एक ज्ञान का ऑडियो भंडार कहें तो तर्कसंगत ही होगा।

KuKu FM की विशेषतायें

  • सबसे बड़ा फायदा इसका यह है कि यहां पर आपको बहुत सारे प्रसिद्ध बुक्स की सॉफ्ट कॉपी मिल जाएगी जिसे आप अपनी भाषा में सुन सकते है और पढ़ सकते है.
  • कुकू एफएम ऐप को चलाना बहुत ही सरल है।
  • कुकू एफएम ऐप से आप पार्ट टाइम पैसा भी कमा सकते हैं।
  • कुकू एफएम पर हर महीने ₹50 खर्च करके देश विदेश से लेकर क्षेत्रीय किताबों तक का आनंद उठा पाएंगे।
See also  Best Franchise Business Ideas: 2024 में फ्रेंचाइजी लेकर शुरू कर सकते हैं ये 10 बिजनेस,होगा मोटा मुनाफा

कूकू एफ़एम से पैसे कैसे कमाएं – अलग अलग तरीकों से (KuKu FM se Paise Kaise Kamaye)

जिस प्लेटफोर्म के गूगल प्ले स्टोर पर 10 मिलियन से ज्यादा इन्स्टाल हो और साथ में 1 मिलियन से भी ज्यादा प्रीमियम अकाउंट वाले Subscriber हो उस पर आपको पैसा कमाने के एक नहीं अनेक तरीके मिल जाएंगे।
अगर आपको कंटेंट क्रिएट करना पसंद है तो यह आपके लिए एक बढ़िया पैसा कमाने का सोर्स हो सकता है। तो चलिये हम Kuku FM से पैसे कमाने के सभी तरीकों पर बात करते है।

1. कंटेंट क्रिएटर बनकर कूकू एफ़एम से पैसे कमाएं

आपको विडियो बनाना पसंद नहीं है यां आपको विडियो रिकॉर्ड करने में दिक्कत आती है। तो आप इस प्लेटफोर्म पर ऑडियो कंटेंट क्रिएट करके अच्छी कमाई कर सकते है।
इसके लिए आपको जिस फील्ड में नॉलेज है आप उस फील्ड में कंटेंट क्रिएट करना शुरू कर दें। कूकू एफ़एम पर आपको पैसे कमाने के लिए श्रोता और Subscriber दोनों को जोड़ना होगा।

बहुत से लोग 10 से 15 दिन में रिज़ल्ट पाना चाहते है परंतु इतना जल्दी किसी प्लेटफोर्म पर रिज़ल्ट नहीं मिलता है।
आप रेगुलर कंटेंट डालेंगे और अच्छी क्वालिटी का कंटेंट तैयार करेंगे तो आपके व्यू बढ़ेंगे।

इसके बाद कूकू एफ़एम आपको Super Promotion Reach, Brand Collaboration, Monetization Through Sponsored Ads जैसे बहुत से ऑप्शन देगा जिससे आप अच्छी कमाई कर सकें।

कूकू एफ़एम पर क्रिएटर के लिए शर्तें

अगर आप कूकू एफ़एम पर क्रिएटर बनकर पैसा कमाना चाहते है तो इसके लिए कुछ शर्तों को पूरा करना होगा –

  • आप KUKU FM पर जो कंटेंट अपलोड करते है वह आपका खुद का क्रिएट किया हुआ होना चाहिए। आप कहीं से कॉपी किए हुए कंटेंट को इस प्लेटफोर्म पर नहीं डाल सकते है।
  • प्लेटफोर्म पर गलत और भ्रामक जानकारी शेयर करने से बचना होगा।
  • आपको Kuku FM पर जो भाषा मिलती है आप उन्हीं में अपना कंटेंट क्रिएट कर सकते है।
  • KuKu FM पर क्रिएटर बनने के लिए डिग्री की कोई आवश्यकता नहीं होती है। इसके बजाय, आपके पास उच्च स्तर का जुनून, दृढ़ संकल्प और रचनात्मकता होनी चाहिए, जो कि एक कलाकार की स्वभावता होती है।
  • इसके अलावा, आपके कंटेंट को मनोरंजक या सूचनात्मक होना चाहिए ताकि लोग उसे सुनकर मनोरंजन कर सकें या अपनी जानकारी को बढ़ा सकें।
  • आपको किसी भी प्रकार की पायरेसी नहीं करनी चाहिए, जिसका मतलब है कि आप दूसरों के कंटेंट को पुन: प्रकाशित करने या कॉपीराइट के नियमों का उल्लंघन नहीं कर सकते हैं।
  • आपको गलत जानकारी नहीं देनी चाहिए और हमेशा KuKu FM की बुनियादी और क्रिएटर फ्रेंडली समुदाय के निर्देशों का पालन करना चाहिए।
  • आपको अपने कंटेंट को ऑडियो बुक, स्टोरी, पॉडकास्ट से संबंधित सही शैली में प्रकाशित करना चाहिए। आप हिंदी, अंग्रेज और बंगाली भाषा मे अपना पॉडकास्ट तैयार कर सकते है |

इसके अलावा आपके अंदर जुनून और मेहनत करने का दृढ़ संकल्प होगा तभी इस पॉडकास्ट प्लेटफोर्म पर टिक पाएंगे।

क्रिएटर के लिए Monetization Policy

कूकू एफ़एम पर आप अपना कंटेंट मोनेटाईज़ करके पैसा कमाना चाहते है तो आपको कुछ बातों का ध्यान रखना होंगा –

  • आपके अकाउंट पर Monetization के लिए कम से कम 10 पॉडकास्ट होना जरूरी है।
  • इसके अलावा आप KuKu FM पर हफ्ते में एक पॉडकास्ट डालते है तभी Monetization के लिए अप्लाई कर सकते है।
  • आपका पॉडकास्ट 5 मिनट से लेकर 25 मिनट के समय में होना चाहिए। अगर ज्यादा बड़ा है तो आप इसे अलग अलग पार्ट में devide कर सकते है।
See also  फेसबुक से पैसे कैसे कमाए | Facebook se Paise Kaise Kamaye 2024

2. एप्प रेफर करके कमाएं 

कूकू एफ़एम से पैसा कमाने का दूसरा तरीका एप्प रेफर करके है। इसके अंदर आपको Kuku FM के एप्प का प्रमोशन करना है। यह तरीका आपके लिए तभी कामगार होगा जब आपके पास में कोई यूट्यूब चैनल यां ब्लॉग हो।

जहां से आप Kuku FM App को प्रोमोट कर सकते है। जब आपके रेफरल लिंक से कोई व्यक्ति Kuku FM की Subscription लेता है तो आपको इसका अच्छा कमीशन मिलता है।

3. KuKu FM पर कोर्स बेचकर पैसे कमाएं 

कूकू एफ़एम पर आप इन्फॉर्मेशन वाला कंटेंट डालते है यां लोगों को कुछ नॉलेज मिले ऐसा कंटेंट डालते है तो आप अपना कोर्स अपने कंटेंट के अंदर प्रोमोट कर सकते है। इससे आप कूकू एफ़एम से अपने कोर्स के लिए सही ऑडियंस फाइंड कर सकते है। 

आप KuKu FM से अपने कोर्स को सेल करके काफी अच्छी कमाई कर पाएंगे।  अगर आपके कूकू एफ़एम पर अच्छे श्रोता है तो आपको कम प्राइस पर भी  कोर्स सेल करने पर भी अच्छी कमाई हो सकती है। 

अगर KuKu FM पर आपके बनाए पॉडकास्ट को हर महीने 10 हजार लोग सुनते है और उनमे से एक प्रतिशत यानि 100 लोग आपके कोर्स को खरीदते है। आपके कोर्स की कीमत 100 रुपए है तो भी आप महीने में एक बार कोर्स बनाकर 10 हजार रुपए आराम से कमा सकते है। 

जैसे जैसे आपके पॉडकास्ट को सुनने वाले लोगों की संख्या बढ़ेगी वैसे ही आपका कोर्स ज्यादा सेल होगा और आपकी कमाई बढ़ेगी।

कुकू एफएम पर अकाउंट बनाने की प्रक्रिया (KuKu FM Par Account Kaise Banaye)

KuKu FM से पैसे कमाने के लिए आपके पास में Kuku FM का अकाउंट होना जरूरी है। तो चलिये जानते है की कूकू एफ़एम का अकाउंट कैसे बनाएँ –

स्टेप 1 : Kuku FM Install करें

सबसे पहले आपको अपने मोबाइल फोन में Kuku FM App को इन्स्टाल करना है। आप प्ले स्टोर से Kuku FM App Install कर सकते है या आप नीचे दिए गये लिंक पर क्लिक करके KuKu FM app को डाउनलोड कर सकते है.

स्टेप 2 : अपनी भाषा सेलेक्ट करें

इसके बाद आप Kuku FM पर अपनी पसंद की भाषा को सेलेक्ट कर लें।

स्टेप 3 : Google, Facebook, Mobile Number पर अकाउंट बनाएँ

आप अपने जीमेल, फेसबुक या मोबाइल नंबर की मदद से अकाउंट रजिस्टर कर लें। इसके बाद आपके नंबर यां जीमेल पर जो कोड आए वह डालकर Verify कर दें।

इस प्रकार आप Kuku FM पर अपना अकाउंट क्रिएट कर लेते है। इसके बाद आप KuKu FM के फ्री कंटेंट को सुन सकते है। अगर आपने प्रीमियम कंटेंट सुनना है तो आपको इसका Subscription लेना होगा।

KUKU FM Creator के लेवल

KuKu FM पर हर एक क्रिएटर को उसके महीने के वॉच टाइम, Subscriber के आधार पर बांटा जाता है। ये 3 लेवल में divide किया गया है जो कुछ इस प्रकार से है।

KuKu FM Creator Level 1

इस लेवल में उन क्रिएटर को शामिल किया जाता है। जिनके महीने में 5 हजार सुनने वाले श्रोता और कम से कम 500 Subscriber जुड़े हो। इसके अलावा आपका Listening Time 250 घंटे होना भी जरूरी है। 

ये शर्ते पूरी करने वाले क्रिएटर को कूकू एफ़एम अपने Exclusive Whatsapp Group में एड करता है। जहां उन्हे अपने कंटेंट को और ज्यादा लोगों तक पहुचाने के टिप्स ट्रिक्स बताए जाते है। 

See also  Angel One App क्या है Demat Account कैसे खोलें और पैसे कैसे कमायें (Angel One App Review in Hindi 2024)

इसमें Level 1 के क्रिएटर के कंटेंट को कूकू एफ़एम प्रोमोट भी करता है साथ में Advanced Analytics का फीचर देता है ताकि क्रिएटर अपने Audience को क्या पसंद आ रहा है इसके बारे में जानकारी उठा सके।

KuKu FM Creator Level 2 

अगले लेवल में जिन्हें 25 हजार श्रोता सुनते हो और कम से कम 2500 Subscriber महीने में जुड़े उन्हे लिस्ट किया जाता है। इसके साथ साथ Listening Time भी बढ़कर 1250 घंटे हो जाता है। इन क्रिएटर को कूकू एफ़एम अपने Kuku FM Exclusive Webinars में बुलाता है।

इसके अलावा इन क्रिएटर की प्रोफ़ाइल पर Verify Tick भी लग जाता है। KuKu FM इन यूजर के कंटेंट को अपने सोशल मीडिया प्रोफ़ाइल और अन्य Advertisement की मदद से प्रोमोट करता है।

KuKu FM Creator Level 3 

इस लेवल पर सबसे बेहतरीन क्रिएटर ही होते है, जिनका कंटेंट क्वालिटी वाला और बेहतरीन होता है। इसमें एक लाख श्रोता और 10 हजार Subscriber के साथ 5000 घंटा Listening Time महीने में करने वाले क्रिएटर को शामिल किया जाता है।
इन क्रिएटर को बैनर एड, क्रॉस प्रमोशन, यूट्यूब एड प्रमोशन के जरिये प्रोमोट किया जाता है। ये क्रिएटर कूकू एफ़एम की पीआर टीम के साथ मिलकर काम कर सकते है और अपने आप को एक ब्रांड के रूप में लोगों के सामने रख सकते है।

तीसरे लेवल के क्रिएटर अपने कंटेंट में एड लगाकर उन पर कमाई कर सकते है। महीने में 50 हजार से ज्यादा श्रोता होने पर क्रिएटर को अपना कंटेंट मोनेटाईज़ करने का फीचर मिल जाता है।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

  1. Kuku FM के फाउंडर कौन है?

    KuKu FM कंपनी के फाउंडर और मालिक Vinod Meena, Vikas Goyal और Lalchand Bisu तीन लोग है।

  2. KuKu FM किस देश की कंपनी है?

    KuKu FM एक भारतीय कंपनी है, जिसके तीनों मालिक भारत के निवासी है।

  3. KuKu FM के प्ले स्टोर पर डाउनलोड और रेटिंग क्या है?

    KuKu FM के गूगल प्ले स्टोर पर 10 मिलियन से भी अधिक डाउनलोड है। 5 लाख से भी अधिक लोगों ने 4.5 स्टार की प्ले स्टोर की रेटिंग दी है।

यह भी देखें :-

निष्कर्ष

तो दोस्तो इस आर्टिकल में मैंने आपके साथ में कूकू एफ़एम पर अपना अकाउंट कैसे बनाए? अकाउंट बनाकर आप किन किन तरीकों से कमाई कर सकते है(KuKu FM se Paise Kaise Kamaye)  इसकी सारी जानकारी शेयर कर दी है। 

मुझे उम्मीद है आप इस आर्टिकल को पढ़ने के बाद इसमें बताए तरीकों का इस्तेमाल करके कूकू एफ़एम से अच्छी कमाई कर पाएंगे। 

आर्टिकल पूरा पढ़ने के बाद आपको कूकू एफ़एम के क्रिएटर लेवल कितने है और हर लेवल में क्या क्या मिलता है? इससे जुड़ी काफी सारी जानकारी मिली होगी। अगर आपको कूकू एफ़एम पर अकाउंट बनाने यां कंटेंट पब्लिश करने में दिक्कत आए तो कमेंट में पूछ सकते है।

Leave a Comment