NFT क्या है और NFT से पैसे कैसे कमाए | What is NFT and How to Earn Money From NFT in Hindi

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

 

 

NFT full form in hindi, nft me invest kaise kre, nft se paise kaise kmaye, What is NFT,  nft marketplace, nft example, how to earn from nft art, how to earn money using nft, how to earn from nft आदि के बारे में पूरी जानकारी |

 

दोस्तों आप लोगो ने NFT का नाम तो सुना होगा | जब से हमारे देश में लोग स्टॉक मार्केट और Crypto Currencies  के बारे में पूरी तरह से aware हुए है तब से NFT भी काफी चर्चा में रहा है | आखिर ये NFT क्या है और हम इस से पैसे कैसे कमा सकते है | NFT का फुल फॉर्म क्या है और NFT कब आया और NFT कैसे काम करता है तो आइये जानते है कि NFT क्या है ?

 

nft

NFT क्या है ( What is NFT in Hindi ) :

दोस्तों NFT एक टोकन की तरह काम करता है जिसका फुल फॉर्म Non Fungible Token है | ये NFT एक अलग तरह की पहचान का काम करता है | NFT एक digital Token है जो blockchain सिस्टम पर काम करता है | NFT Non Fungible और Token से मिलकर बना है | सबसे पहले हम Non Fungible को समझते है –

Non Fungible : Fungible का मतलब है Replaceable  और Non Fungible का मतलब है Non Replaceable  यानि कि जिसे बदला ना जाके, जिसे Replace ना किया जा सके | जैसे ताजमहल, पिकासो की पेंटिंग्स, एफ्फिल टावर आदि | ये सब चीजे यूनिक है जिसे बदला नही जा सकता | इसकी कोपी की जा सकती है पर बिलकुल वैसा ही बनाना असंभव है |

 

मान लीजिये कि आपके पास रिच डैड पूर डैड की एक किताब है | वैसी किताब दुनिया में हर किसी के पास है परन्तु आपने जब किताब पढ़ी उसमे से आपने कुछ notes बनाये होंगे, महत्वपूर्ण चीजो को पेन से अंडरलाइन किया होगा और उस पर अपना हस्ताक्षर किया होगा | आपकी वो किताब यूनिक होगी मतलब वो एक NFT है |

इसे हम एक दुसरे उदाहरण से समझते है – मान लीजिये लता मंगेशकर ने एक गाना गया है और वो लता मंगेशकर की आवाज में एक ही गीत है तो वो एक यूनिक है यानि वो एक NFT है | वैसा गाना कोई गायक गा सकता है पर वो लता मंगेशकर की आवाज में नही गा सकता |

See also  फ्रीलांसिंग करके पैसे कैसे कमाये 2024 ( Freelancing Job Ideas )

TOKEN : दोस्तों टोकन का मतलब होता है OWNERSHIP. मतलब CERTIFICATE OF OWNERSHIP. मान लो कि आपने एक पेंटिंग बनाई है और इसे आप अपने क्लाइंट को बेच रहे हो | परन्तु क्लाइंट ये मानने को तैयार नही है कि ये पेंटिंग आपने ही बनाई है |

लेकिन अगर आपको एक सर्टिफिकेट दे दिया जाये कि इस पेंटिंग के मालिक आप ही है इसके अलावा कोई दूसरा नही है | तो आप ये सर्टिफिकेट अपने क्लाइंट को दिखा सकते है और वो मान भी जायेगा | और इस सर्टिफिकेट से आपका क्लाइंट ही नही पूरी दुनिया से कोई भी व्यक्ति ये बोल देगा कि ये पेंटिंग आपकी है | इसी तरह से ही टोकन काम करता है |

जब भी आप कोई आर्ट वर्क गेम, म्यूजिक एल्बम, मेमे, कार्ड्स, पेंटिंग्स बनाकर NFT मार्केटप्लेस पर खरीदते और बेचते हो तो वो आपको फिजिकल या डिजिटल रूप से नही मिलती है | आपको सिर्फ एक टोकन मिलता है और वो टोकन जिसके पास रहेगा वह उसका मालिक यानि OWNER रहेगा | और इसी OWNERSHIP को NFT यानि NON FUNGIBLE TOKENकहते है |

दोस्तों NON FUNGIBLE TOKEN को BLOCKCHAIN SYSTEM पर STORE किया जाता है | NFT के लिए Ethereum Blockchain Technology का इस्तेमाल किया जाता है | Blockchain 100% सुरक्षित और बहुत ही पॉवर फुल टेक्नोलॉजी है | Blockchain के अन्दर जो भी एंट्री की जाती है वो Non Erasable होती है मतलब कोई भी उसको बदल नहीं सकता है |

 

क्योकि Blockchain के अन्दर जो भी डाटा डाला जाता है वो सिर्फ आपके सिस्टम में नही रहता है वो एक Pair To Pair Network पर डाटा स्टोर रहता है | मतलब जो भी कंप्यूटर इस नेटवर्क से जुडी हुई है उन सब में उस डाटा का कॉपी स्टोर रहता है और किसी उस डाटा को बदलना है उस कंप्यूटर को Hack करने के अलावा जितने भी कंप्यूटर जुड़े हुए है उस Blockchain नेटवर्क से सबको Hack करना पड़ेगा और ये उतना संभव नहीं है |

 

NFT से पैसे कैसे कमाये ( How to Earn Money From NFT ) :

दोस्तों अब हम जानते है कि NFT से पैसे कैसे कमाये | इसमें आप फ्री में NFT बना सकते है और बेच सकते है और पैसे कमा सकते है | तो चलिए जानते है कि NFT से पैसे कैसे कमाए

See also  Canva क्या है | Canva Se Paise Kaise Kamaye 2024

Blockchain Technology की मदद से जब आप mint करते है तो mint करने के लिए आपको कुछ फीस देनी होती है | और उसके लिए आपको एक क्रिप्टो एक्सचेंज अकाउंट बनाना होता है | इसके लिए बहुत सारे ऑनलाइन प्लेटफार्म उपलब्ध है जिस से आप अकाउंट बना सकते है | इसमें आपको kyc और अन्य जानकारी देना होता है और आपको अपना अकाउंट वेरीफाई करना होता है | वेरिफिकेशन के बाद आपको Ethereum खरीद के उसको अपने पसंद के crypto wallet में transfer करना होता है | सबसे पोपुलर क्रिप्टो wallet METAMASK है | यह अमाउंट आगे की Transaction में काम आता है जिस से आप NFT खरीद सकते है और बेच सकते है | अभी बहुत सारे प्लेटफार्म NFT के लिए लांच किये जा रहे है जैसे –

Popular NFT Marketplace: Open sea, Foundation, Nifty Gateway, Rarible, Wazirx Nft and Binance आदि |

NFT से पैसे कमाने के लिए ये काफी पोपुलर वेबसाइट है जहाँ पर आप अपने talant यानि अपने काम को स्टोर करते है और फिर उसे सेल करते है | मान लो कि आपने एक पेंटिंग बनाई है | अगर आप उस पेंटिंग को किसी NFT Marketplace पर लिस्ट करते है | अगर कोई आपकी उस पेंटिंग को खरीदता है तो आपको उसकी रोयल्टी मिलती है और यह पेंटिंग जैसे जैसे आगे सेल होती रहेगी आपको हमेशा रोयल्टी मिलती रहेगी | यह रोयल्टी आप अपने हिसाब से 5% से 20% तक फिक्स कर सकते है |

अगर आपको NFT से पैसे कमाना है तो आपको इसके लिए अपडेटेड रहना होगा | आपको ये पता करते रहना होगा कि इस समय कौनसी चीज ट्रेंड में चल रही है | आपको उसी ट्रेंड के मुताबिक अपने रूचि के हिसाब से NFT बनाये और उस NFT को यूनिक बनाये जिस से लोग आपकी वैल्यू समझेंगे और उस NFT को खरीदने के लिए तैयार रहेंगे |

NFT कैसे काम करता है (How To Work NFT In Hindi) :

जब किसी का बनाया हुआ NFT एक Buyer खरीदता है तो उसे एक यूनिक टोकन मिलता है | यहाँ 10% रॉयल्टी का कांसेप्ट भी होता है | मतलब जब भी वो NFT सेल होगा Original ओनर को 10% की रॉयल्टी मिलेगी | Original ओनर रॉयल्टी % अपने हिसाब से रख सकता है | यूनिक और हाई वैल्यू के ओनर रॉयल्टी की वजह से कमाई कर पाते है क्योकि उन्हें हर नयी डील पर 5 10 15 20% का फिक्स रॉयल्टी ओनर को मिलती है |

See also  Ghar Baithe Paise Kamane Ke 40 Tareeke | घर बैठे पैसे कैसे कमायें

 

मानलीजिये आपने कोई आर्ट यानी की फोटोग्राफ बनाया है जो की बहुत यूनिक है | उस फोटो को NFT के ब्लाक चैन पर उस फोटो को अपलोड करके टोकन लेते है ब्लाक चैन में में तरह तरह की चीजे अपलोड कर सकते है | जैसे गेमिंग, आर्ट, म्यूजिक, डॉक्यूमेंट, म्यूजिक एलबम, मीम, कार्ड्स वगैरह चीजों से असाइन किया जाता है |

 NFT से जुड़े कुछ तथ्य ( Fact Related to NFT) :

NFTहाल के दिनों में बहुत चर्चा में रहा है | अगर भारत की बात की जाये तो अमिताभ बच्चन के NFTCollection की खूब चर्चा रही है उनके मधुशाला कलेक्शन NFT की लगभग 7 करोड़ रूपये की बोली लगी है | और साउथ सुपरस्टार रजनीकांत ने भी अपना NFT लांच कर दिया है | यहाँ तक की सनी लिओनी ने भी अपना NFT कलेक्शन लांच कर दिया है | एलोन मस्क भी अपना NFT लाने की तैयारी में है |

माइक विंकल नाम के एक ब्यक्ति ने जिन्हें बीपल के नाम से भी जाना जाता है उन्होंने अपना एक आर्ट nFT बनाकर 5 मिलियन डॉलर यानि करीब 500 करोड़ रूपए में बेंचा जिसे इंडियन ओरीजीन के बिजनेसमैन विग्नेस सुंदरेशन ने खरीदा।

 

वहीँ पर जैक ड़ोरेसी ने भी अपना एक ट्वीट करीब 2.5 मिलियन डॉलर यानी 18 करोड़ रूपए में NFT बनाकर बेंचा, उसके बाद म्यूजिसियन Grimes ने भी अपने कुछ आर्ट्स 5 मिलियन डॉलर में बेंचे हैं और Youtuber लोगन पॉल ने भी अपने कुछ आर्ट्स इसी तरह बेंचे है।इसी तरह ये लोग NFT के फॉर्म में अपना आर्ट्स बेंचकर करोड़ो रूपए कमाए है।

निष्कर्ष :

आज की इस पोस्ट में हमने यह जाना कि NFT क्या है और NFT से पैसे कैसे कमाए | अगर आप एक ग्राफ़िक डिज़ाइनर है या आप बहुत अच्छी पेंटिंग बनाते है तो आपको अपनी पेंटिंग NFT पर जरुर लिस्ट करनी चहिये | ऐसा करने से आप आसानी से NFT द्वारा पैसे कमा सकते है |

FAQ

NFT का फुल फॉर्म क्या है ?

Non Fungible Token.

बेस्ट NFT मार्केटप्लेस कौन कौन से है ?

Open Sea, Nifty Gateway, Wazirex NFT और Binance ये सभी NFT मार्केटप्लेस है.

अमिताभ बच्चन के NFT कलेक्शन का नाम क्या है ?

अमिताभ बच्चन के प्रसिद्ध NFT कलेक्शन का नाम मधुबाला कलेक्शन है.

Leave a Comment